मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और महाराष्ट्र के CM ने मुम्बई के पनवेल डेटा सेंटर पार्क में एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े डेटा सेंटर का उद्घाटन किया।
इसका नाम 'Yotta NM1 डेटा सेंटर' है और यह इंजीनियरिंग एवं रियल एस्टेट की जरूरतों को पूरा करेगा।
यह हीरानंदानी समूह के योटा इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा विकसित है।
यह 48 घंटे के बैकअप के साथ 7200 रैक और 50MW की ऊर्जा प्रदान करेगा।
इसे अपटाइम इस्टीट्यूट, USA द्वारा टियर IV डिजाइन सर्टिफिकेशन दिया गया।