Saturday, 31 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 मार्च 2018

1. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री के रूप में नहलन्हला नेने को नियुक्त किया गया है| नेने को दो वर्ष पूर्व वित्त मंत्री के पद से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रति जैकब जुमा ने बर्खास्त कर दिया था|

2. हाल ही में किस मंदिर में मोबाइल लेकर आने पर रोक लगाई गई है?

मदुरै में स्थित प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर में मोबाइल लेकर आने पर रोक लगाई गई है| यह रोक मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में लगाई गई है| हाई कोर्ट ने मंदिर की सुरक्षा के लिए यह रोक लगाई है|

3. ब्रेट गुरियन कौन है?

ब्रेट गुरियन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के असिस्टेंट कमिश्नर है| हाल ही में ब्रेट गूरियन ने अपने असिस्टेंट कमिश्नर पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जरिए ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारत, पाकिस्तानी नागरिकों को छोटा किसान कहा था। ऑस्ट्रेलिया की एंटी करप्शन एजेंसी जांच कर रही है।

4. शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती कौन थे?

शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती तमिलनाडु में कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख थे| शंकराचार्य वेदों के ज्ञाता माने जाते थे| शंकराचार्य को 2004 में कर्मचारी की हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था, तथा कोर्ट ने 2016 में इन्हें बरी कर दिया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पुरस्कार से स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर को सम्मानित किया गया है| फेडरर इस पुरस्कार सबसे ज्यादा 6 बार सम्मानित होने वाले एकमात्र खिलाडी है|

6. टॉयन बूथ का संबंध किस खेल से है?

टॉयन बूथ का संबंध बॉक्सिंग से है| बूथ ब्रिटेन के सुपर मिडिलवेट बॉक्सर है| हाल ही में ब्रिटिश बॉक्सिंग बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल ने इनका बॉक्सिंग लाइसेंस संस्पेड कर दिया है| इन्होनें ब्रिटेन के बॉक्सर वेस्टगार्थ बूथ की मौत पर सोशल मिडिया में कमेंट किया था, जिसके कारण इनका बॉक्सिंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया है|

7. शहजाब हसन का संबंध किस खेल से है?

शहजाब हसन का संबंध क्रिकेट से है| शहजाब पाकिस्तान क्रिकेट टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते है| हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन्हें पाकिस्तान सुपर लीग स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाया है| पाकिस्तान क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने शहजाब पर एक साल प्रतिबंध तथा 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है| शहजाब स्पॉट फिक्सिंग मामलें में सजा पाने वाले छठें खिलाडी है| पीसीबी ने शहजाब को पिछले साल 18 मार्च को ही क्रिकेट के सभी प्रारुपों से निलंबित कर दिया था। शहजाब ने तीन वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

8. हाल ही में मेस्लेनित्सा फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

मेस्लेनित्सा फेस्टिवल रूस में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग जंगल की सूखी लकड़ी एवं पुरानी चीजों को एक जगह इकट्ठा करके उनका स्ट्रक्चर बनाकर उसे जलाते है| यह फेस्टिवल रूस में प्रतिवर्ष फरवरी के अंत में मनाया जाता है|

9. प्रकाश के विवर्तन की खोज किसने की थी?

प्रकाश के विवर्तन की खोज भारतीय भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 3 मार्च 1928 में की थी| इस खोज में इन्होनें बताया था कि जब प्रकाश की किरण किसी कण में जाती है, तो प्रकाश के तरंग दैर्घ्य में बदलाव होता है। विवर्तित रोशनी का अधिकतर हिस्सा तो उसी ऊर्जा के साथ रहता है, लेकिन उसकी वेवलेंथ बदल जाती है। इस शोध को रमन प्रभाव का नाम दिया गया है। रोशनी में फोटोन होते हैं, जो किसी पदार्थ या कण से टकराते हैं। इस टक्कर के कारण फोटोन फैल जाते हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा उतनी ही रहती है। रमन को प्रकाश के विवर्तन का पता लगाने के लिए भौतिक के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| रमन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था|

10. बिकिनी द्वीप समूह में हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण कब किया गया था?

बिकिनी द्वीप समूह में हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण 2 मार्च 1954 में किया था| यह परीक्षण उस वक्त का सबसे शक्तिशाली परीक्षण था| इस दौरान 10 हजार किलोटन ऊर्जा पैदा हुई थी, जो हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे बम की तुलना में कई सौ गुना ज्यादा थी। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी तीव्रता को मापने के लिए लगाए यंत्र तक फेल हो गए थे|

 

 

Current Affairs In One Minute

1. The Indian Space Research Organisation (ISRO) successfully launched a communication satellite GSAT-6A from Sriharikota. This is the 12th flight of GSLV and the sixth of the Indigenous Cryogenic Upper Stage.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जी सैट-6ए का सफल प्रक्षेपण किया। यह जीएसएलवी का 12वां और स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का छठा प्रक्षेपण है।

2. The Reserve Bank of India has imposed Rs 58.9 crore fine on ICICI Bank for failure to meet disclosure norms on the sale of securities.

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिभूतियों की बिक्री पर प्रकटीकरण मानदंडों को पूरा करने में विफलता के लिए आईसीआईसीआई बैंक पर 58.9 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है।

3. Shekhar Kapur has been appointed as chairman of the central panel of the 65th National Film Awards.

शेखर कपूर को 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के केंद्रीय पैनल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

4. One of the most popular Malayalam film personalities, Sreekumaran Thampi has been awarded with the prestigious J.C. Daniel Award.

मलयालम फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय दिग्गजों में से एक श्रीकुमारन थम्पी को प्रतिष्ठित जे.सी. डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

5. Bandhan Bank has become India’s eighth most valued bank with a market capitalization of over ₹56,000 crore.

बंधन बैंक 56,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ भारत का आठवां सबसे मूल्यवान बैंक बन गया है।

6. American diplomat Rosemary DiCarlo has been appointed as the head of UN political affairs. She is the first woman to be appointed on this post.

अमेरिकी राजनयिक रोजमेरी डिकार्लो को संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं।

7. The Union Cabinet has approved the signing of the Memorandum of Understanding (MoU) between India and Zambia in the field of Judicial Cooperation.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने न्‍यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत और जांबिया के बीच समझौता ज्ञापन को स्‍वीकृति दे दी है।

8. The Union Cabinet has given its ex-post approval for the Memorandum of Understanding (MoU) between India and Canada to establish bilateral cooperation activities in the field of Intellectual Property (IP).

केन्‍द्रीय मं‍त्रिमंडल ने भारत और कनाडा के बीच बौद्धिक संपदा (आईपी) के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग कार्यकलापों को स्‍थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी पूर्व-व्‍यापी मंजूरी दे दी है।

9. 17th Sub-junior National Wushu Championship has been started in Jammu.

17 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप जम्मू में शुरू हुई है।

10. India has won the 22 Medals in the ISSF Junior World Cup in Sydney, Australia.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 22 पदक जीते हैं।

11. Dr Promila Gupta will take over as the DGHS (officer incharge) in the Health Ministry.

डॉ प्रोमिला गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्रालय में डीजीएचएस (अधिकारी प्रभारी) के रूप में कार्यभार संभाला है।

12. India’s JSW Steel will buy Acero Junction Holdings for $80.85 million.

भारत की जेएसडब्ल्यू स्टील एसेरो जंक्शन होल्डिंग्स को 80.85 मिलियन डॉलर में खरीदेगी।

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 मार्च 2018


Current Affairs In One Minute

1. Indu Bhushan has been appointed as the Chief Executive Officer (CEO) of the Centre’s ambitious Ayushman Bharat National Health Protection Mission (ABNHPM).

इंदू भूषण को केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन (एबीएनएचपीएम) के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया।

2. Justice Jawad Rahim has been appointed as the acting chairperson of National Green Tribunal (NGT).

न्यायमूर्ति जावद रहीम को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

3. Ministry of Communications has launched the ‘Cool EMS Service’ which will come into force from 29.03.2018. Cool EMS service is one-way service from Japan to India which allows customers in India to import Japanese food items for personal use which is allowed under Indian regulations.

संचार मंत्रालय ने ‘कूल ईएमएस सेवा’ शुरू की है, जो 29.03.2018 से लागू होगी। कूल ईएमएस सेवा, जापान और भारत के बीच एकमात्र ऐसी सेवा है जो भारत में ग्राहकों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए जापानी खाद्य पदार्थों का आयात करेगी और भारतीय नियमों के तहत इसकी अनुमति दी गई है।

4. The Government will release a Rs 350 commemorative coin to mark 350th birth anniversary of Guru Gobind Singh, the 10th and last Sikh Guru.

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर सरकार 350 रुपये का स्मृति सिक्का जारी करेगी।

5. Short movie “Jal” was awarded the best film honour at the recently concluded National Students’ Film Festival organised at the Mumbai University.

लघु फिल्म ‘जल’को हाल में मुंबई विश्वविद्यालय में संपन्न हुए राष्ट्रीय छात्र फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला।

6. Muskan Bhanwala has won the Gold Medal in ISSF Junior World Cup
.
मुस्कान भंवाला ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है।

7. Harsimrat Kaur Badal will inaugurate the Rajasthan’s first mega food park at Roopangarh Village in Ajmer.

हरसिमरत कौर बादल अजमेर के रूपनगढ़ गांव में राजस्थान के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करेंगी।

8. Myanmar’s parliament has elected Win Myint as the country’s next president.

म्यांमार की संसद ने विन मिंत को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया।

9. The Government of India and Asian Development Bank (ADB) have signed $80 Million Loan Agreement to help boost Youth Employability in the State of Himachal Pradesh.

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हिमाचल प्रदेश राज्य में युवा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए $ 80 मिलियन के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

10. K Vijay Raghavan has been appointed as the Principal Scientific Advisor to the Government of India.

के विजय राघवन को भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

11. Indian captain Virat Kohli’s wax figure will be included at Delhi’s Madame Tussauds Museum. Eminent sportspersons like Sachin Tendulkar, Kapil Dev and Lionel Messi already have their statues in the Museum.

भारतीय कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा दिल्ली मैडम तुसाद म्युजियम में शामिल की जाएगी। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेस्सी जैसे प्रतिष्ठित खिलाडियों की प्रतिमायें पहले ही से संग्रहालय में है।

12. Government of India has increased its annual contribution for UNRWA from US$ 1.25 million to US$ 5 million from 2018-19 for three years.

भारत सरकार ने वर्ष 2018-19 से तीन वर्षों के लिए यूएनआरडब्ल्यूए के लिए अपना वार्षिक योगदान 1.25 मिलियन अमरीकी डालर से बढ़ा कर 5 मिलियन अमरीकी डालर कर दिया है।

 

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 मार्च 2018

1. हाल ही में किस देश ने होली पर डाक टिकट जारी किया है?

गुयाना ने होली पर डाक टिकट जारी किया है| गुयाना विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने होली पर डाक टिकट जारी किया है| इन डाक टिकटों में राधा-कृष्ण को होली खेलते हुए दिखाया गया है| गुयाना ने 1976 में दीपावली पर भी 4 डाक टिकट जारी किये थे|

2. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधामंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री के रूप में माइकल मैककॉरमेक को नियुक्त किया गया है| ऑस्ट्रेलिया के पूर्ववर्ती बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीडन के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था|

3. 2018 वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?

2018 वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को सौपी गई है| इस चैम्पियनशिप में 23 देश हिस्सा लेंगे|

4. टीएसआर सुब्रमण्यम कौन थे?

टीएसआर सुब्रमण्यम भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव थे| सुब्रमण्यम उनमे से थे, जिनकी याचिका पर कोर्ट ने नागरिक सेवाओं में सुधार शुरू किये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. सरदूल सिंह बंडाला कौन थे?

सरदूल सिंह बंडाला पूर्व कैबिनेट मंत्री थे| इन्होनें केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी थी| इन्होनें समाज के पिछड़े वर्गों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में 68वें बर्लिन फिल्म समारोह में गोल्डन बीयर पुरस्कार से किस फिल्म को सम्मानित किया गया है?

68वें बर्लिन फिल्म समारोह में गोल्डन बीयर पुरस्कार से ‘टच मी नॉट’ फिल्म को सम्मानित किया गया है| इस फिल्म का निर्देशन रोमानिया की अडिना पिनटिले ने किया है|

7. हाल ही में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया गया है| इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “त्वरित विकास के लिए प्रौधौगिकी” रखा गया है|

8. हाल ही में स्विस ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?

स्विस ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी समीर वर्मा ने जीता है| समीर ने स्विस ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के जान और ओजोर्गेनसन को 21-15, 21-13 से हराकर यह ख़िताब जीता है| समीर 2011 में वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।

9. सबमरीन लांच्ड बैलिस्टिक मिसाइल सागरिका का समुद्र के अंदर से परीक्षण कब किया गया था?

सबमरीन लांच्ड बैलिस्टिक मिसाइल सागरिका का समुद्र के अंदर से परीक्षण 26 फरवरी 2008 में किया गया था| सागरिका मिसाइल 700 किलोमीटर तक मार कर सकती है| ऐसी मिसाइल केवल अमेरिका, रूस, चीन और फ़्रांस के पास ही है|

10. न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम से हमला कब किया गया था?

न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम से हमला 26 फरवरी 1993 में किया गया था| इस बम हमले में 6 लोग मारे गए थे तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे|

 

 

 

 

भारत की महत्‍वपूर्ण झीलें

भारत की महत्‍वपूर्ण झीलें

भारत में 62 सबसे सुंदर प्राकृतिक झीलों की सूची (राज्य वार)

झीलें विभिन्‍न प्रकार की होती हैं जिन्‍हें विभिन्‍न मापदंडों के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है- जो निम्‍नानुसार हैं: मीठे पानी की झीलें, खारे पानी की झीलें, प्राकृतिक झीलें, कृत्रिम झीलें, ज्‍वालामुखीय (क्रेटर) झीलें, गोखुर (ऑक्‍सबो) झीलें, मरुद्यान (ओसिस) झीलें आदि।झीलों के विभिन्‍न अनुप्रयोग जैसे पेयजल, सिंचाई, नौवाहन, जल भंडारण, आजीविका (मछली पकड़ना आदि), सूक्ष्‍म जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव आदि हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य

भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील – वुलर झील, जम्मू और कश्मीरभारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील - चिल्का झील, ओडिशाभारत में सबसे ऊंची झील (ऊंचाई) – चोलामु झील, सिक्किमभारत में सबसे लंबी झील – वेंबनाड़ झील, केरलभारत में सबसे बड़ी कृत्रिम झील – गोविंद वल्लभ पंत सागर (रिहंद बांध)

क्रमांक

नाम

राज्‍य

जिला

झील का प्रकार

तथ्‍य/विवरण

1

पुलिकट झील

आंध्र प्रदेश

सुलुरपेट

खारे पानी की झील

यह पुलिकट झील पक्षी अभयारण्‍य के चारों ओर फैली हुई है; सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यहां स्‍थित है

2

कोलेरू झील

आंध्र प्रदेश

विजयवाड़ा

मीठे पानी की झील

प्रवासी पक्षियों के लिए घर

3

नागार्जुन सागर

आंध्र प्रदेश

नालगोंडा

मीठे पानी की झील

कृत्रिम रूप से निर्मित; कृष्‍णा नदी

4

हाफलांग झील

असम

सिलचर

मीठे पानी की झील

अधिक ऊंचाई वाली झील

5

दीपोर बील

असम

कामरूप

मीठे पानी की झील

रामसर सम्‍मेलन के तहत

6

सोन बील

असम

करीमगंज

मीठे पानी की झील (तकनीकी रूप से निर्मित)

असम में सबसे बड़ी आर्द्रभूमि

7

चांदुबी झील

असम

कामरूप

मीठे पानी की झील

प्रवासी पक्षी (शीतकालीन); वर्ष 1897 के भूकंप द्वारा निर्मित

8

कनवार झील

बिहार

बेगूसराय

गोखुर झील (मीठे पानी की झील)

एशिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी गोखुर झील

9

हमीरसर झील

गुजरात

कच्‍छ

कृत्रिम झील

भुज के मध्‍य में स्‍थित

10

कंकरिया झील

गुजरात

अहमदाबाद

कृत्रिम झील

14वीं शताब्‍दी के दौरान मोहम्‍मद शाह द्वितीय द्वारा निर्मित

11

नारायण सरोवर

गुजरात

कच्‍छ

मीठे पानी की कृत्रिम झील

हिंदुओं के लिए तीर्थ स्‍थल

12

थोल झील

गुजरात

मेहसाणा

लेंटिक झील

सिंचाई उद्देश्‍य के लिए निर्मित

13

वस्‍त्रापुर झील

गुजरात

अहमदाबाद

मीठे पानी की झील

नर्मदा नदी; पिकनिक का स्‍थान

14

बढ़कल झील

हरियाणा

फरीदाबाद

मीठे पानी की झील

मानव निर्मित

15

ब्‍लू बर्ड झील

हरियाणा

हिसार

मीठे पानी की झील

प्रवासी पक्षी; आर्द्रभूमि आवास

16

ब्रह्म सरोवर

हरियाणा

थानेश्‍वर

मीठे पानी की झील

हिंदू धर्म के लिए प्राचीन पवित्र जलाशय

17

दमदमा झील

हरियाणा

सोहना

मीठे पानी की झील

वर्षा जल संचयन के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित

18

कर्ण झील

हरियाणा

करनाल

मीठे पानी की झील

महान महाकाव्‍य महाभारत से संबंधित

19

तिलयार झील

हरियाणा

रोहतक

मीठे पानी की झील (नहर अंतर्वाह)

तिलयार चिडि़या घर के अंदर स्‍थित

20

चंद्रा ताल

हिमाचल प्रदेश

लाहुल और स्‍पीती

मीठे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि स्‍थल

21

सूरज ताल

हिमाचल प्रदेश

लाहुल और स्‍पीती

मीठे पानी की झील (अधिक ऊंचाई पर)

भागा नदी अंतर्वाह

22

महाराणा प्रताप सागर

हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा

मीठे पानी की झील

रामसर स्‍थल

23

पराशर झील

हिमाचल प्रदेश

मंडी

होलोमिटिक (मीठे पानी की झील)

इसमें तैरता द्वीप (फ्लोटिंग द्वीप) है

24

डल झील

जम्‍मू एवं कश्‍मीर

श्रीनगर

गर्म मोनोमिटिक

पिछले हिमनदों के अवशेष

25

पैंगोंग त्‍सो

जम्‍मू एवं कश्‍मीर

लद्दाख

एंडोरेक झील (खारा पानी)

भारत-चीन सीमा

26

वुलर झील

जम्‍मू एवं कश्‍मीर

बांदीपुरा

टेक्‍टोनिक झील (मीठा पानी)

भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील

27

त्‍सो मोरिरी

जम्‍मू एवं कश्‍मीर

लद्दाख

खारे पानी की झील

सबसे ऊंची झील

28

अगाता झील

कर्नाटक

बैंगलौर

मीठे पानी की झील

शहर के दक्षिण-पश्‍चिम भाग में स्‍थित

29

बेलंदूर झील

कर्नाटक

बैंगलौर

मीठे पानी की झील

 -

30

कराची झील

कर्नाटक

मैसूर

 

बटरफ्लाई पार्क

31

उलसूर झील

कर्नाटक

बैंगलौर

खड़े पानी की झील

इसमें अनेकों द्वीप हैं

32

कुकराहल्‍ली झील

कर्नाटक

मैसूर

मीठे पानी की झील

मनोरंजनात्‍मक

33

होन्‍नामाना

कर्नाटक

कोडागू

मीठे पानी की झील

पवित्र झील, विभिन्‍न पर्वों का स्‍थान

34

पंपा सरोवर

कर्नाटक

हंपी

मीठे पानी की झील

तुंगभद्रा नदी

35

अष्‍टमुडीकायल झील

केरल

कोल्‍लम

खारे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि स्‍थल

36

कुट्टनाड़

केरल

अलाप्‍पुझा,कोट्टायम

 -

बैकवाटर धान की खेती

37

वेंबनाड़

केरल

 -

खारे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि; नौका दौड़

38

साष्‍टमकोट्टा झील

केरल

कोल्‍लम

मीठे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि

39

भोजतल

मध्‍य प्रदेश

भोपाल

मीठे पानी की झील

रामसर स्‍थल; भारत में सबसे बड़ी कृत्रिम झील

40

सलीम अली

महाराष्‍ट्र

औरंगाबाद

मीठे पानी की झील

बर्ड वाचिंग

41

शिवसागर

महाराष्‍ट्र

सतारा

मीठे पानी की झील

कोयना बांध

42

लोनार झील

महाराष्‍ट्र

बुलढाणा

ज्‍वालामुखीय (क्रेटर) झील

राष्‍ट्रीय भू-विरासत स्‍मारक

43

लोकटक झील

मणिपुर

 

मीठे पानी की लेंटिक्‍यूलर झील

रामसर आर्द्रभूमि; फुमदिस (फ्लोटिंग द्वीप); बहुउद्देशीय परियोजना

44

उमियम झील

मेघालय

शिलांग

मीठे पानी की झील

साइक्‍लिंग और बोटिंग के लिए प्रसिद्ध

45

तम दिल झील

मिजोरम

सैतूल

मीठे पानी की झील

46

चिल्‍का झील

ओडिशा

पुरी

खारे पानी की झील

भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील; खाड़ी

47

कंजिया झील

ओडिशा

भुवनेश्‍वर

मीठे पानी की झील

राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमि

48

हरिके झील

पंजाब

फिरोजपुर

मीठे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि स्‍थल

49

रूपर झील

पंजाब

रूपनगर

मीठे पानी की झील

मानव निर्मित नदी तटवर्ती झील

50

कांजली झील

पंजाब

कपूरथला

मीठे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि स्‍थल

51

सांभर झील

राजस्‍थान

सांभर झील शहर

खारे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि; भारत में सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील

52

राजसमंद

राजस्‍थान

राजसमंद

मीठे पानी की झील

53

त्‍सोमगो झील

सिक्‍किम

पूर्वी सिक्‍किम

मीठे पानी की झील

शीतकाल में जम जाती है

54

खेचेओपलारी झील

सिक्‍किम

पश्‍चिमी सिक्‍किम

मीठे पानी की झील

हिंदुओं एवं बौद्धों के लिए पवित्र झील

55

ऊटी झील

तमिलनाडु

नीलगिरी

मीठे पानी की झील

बोट हाउस

56

चेम्‍बरामबक्‍कम झील

तमिलनाडु

चेन्‍नई

कृत्रिम झील

57

हुसैन सागर

तेलंगाना

हैदराबाद

कृत्रिम झील

कृत्रिम जिब्राल्‍टर चट्टान द्वीप

58

भद्रकाली झील

तेलंगाना

वारंगल

मीठे पानी की झील

कृत्रिम झील

59

गोविंद वल्‍लभ पंत सागर

उत्‍तर प्रदेश

सोनभद्रा

मानव निर्मित झील

रिहंद बांध

60

बेलासागर

उत्‍तर प्रदेश

कुलपहाड़

मीठे पानी की झील

सिंचाई के लिए झील

61

भीमताल

उत्‍तराखंड

नैनीताल

मीठे पानी की झील

मध्‍यम ऊंचाई की झील

62

पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि

पश्‍चिम बंगाल

कोलकाता

खारे पानी की झील

रामसर आर्द्रभूमि

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thursday, 29 March 2018

90 वें ऑस्कर पुरस्कार 2018 के विजेताओं पूरी की सूची

90 वें ऑस्कर पुरस्कार 2018 के विजेताओं पूरी की सूची
हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह समाप्त हो चुका है. 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में 13 केटेगरी में नॉमिनेट हुई फिल्म 'द शेप ऑफ वॉटर' ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.
फिल्म बेस्ट पिक्चर चुनी गईं. निर्देशक गिलियेरमो देल तोरो ने फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता. इसके अलावा फिल्म ने ऑरिजनल स्कोर और प्रोडक्शन डिजाइन के अवॉर्ड अपने नाम किए. वहीं,
फिल्म 'डनकर्क' ने तीन अवॉर्ड्स (बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग) जीते.
अभिनेता गेरी ओल्डमैन को ‘डार्केस्ट ऑवर’ में विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला है. जबकि, फ्रांसिस मैकडोरमैंड फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं.
Oscar 2018 winners list
बेस्ट फिल्म : 'द शेप ऑफ वॉटर'

लीड एक्ट्रेस: फ्रांसिस मैकडोरमैंड को फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए
लीड एक्टर : गैरी ओल्डमैन फिल्म 'डार्केस्ट ऑवर' के लिए
डायरेक्टर : 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए निर्देशक गिलियेरमो देल तोरो को  
ऑरिजनल सॉन्ग: फिल्म 'कोको' का गाना रीमेंबर मी के लिए क्रिस्टन एंडरसन- लोपेज और रोबर्ट लोपेज  
ऑरिजनल स्कोर: 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए अलेक्सांद्रे डेसप्लाट 
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: 'ब्लेड रनर 2049' के लिए रोजर ए. डिकिन्स  
ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: 'गेट आउट' के लिए जॉर्डन पीले
अडाप्टेड स्क्रीनप्ले: 'कॉल मी बाय यूअर नेम' के लिए जेम्स आइवरी
लाइव एक्शन शॉर्ट : 'द साइलेंट चाइल्ड' के लिए क्रिस ऑवरटन और रेचल शेंटों
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: 'हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405' 
बेस्ड एडिटिंग: 'डनकर्क' के लिए ली स्मिथ
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स:  'ब्लेड रनर 2048' के लिए जॉन नेलसन, गर्ड नेफजर, पॉल लेमबर्ट और रिचर्ड आर. ह्यूवर
बेस्ट एनिमेटेड फिल्मः 'कोको', ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन
एनिमेटेड शॉर्ट फिल्मः 'डियर बास्केटबॉल' के लिए ग्लैन कीन और कोबी ब्रायंत को
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसः एलिसन जैनी को  'आई, तान्या' के लिए. 
फॉरेन लैंग्वेज फिल्मः चिली की 'अ फैंटास्टिक वूमेन' ने मारी बाजी.
प्रोडक्शन डिजाइनः 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए पॉल डेनहैम ऑस्टरबेरी, शेन विआऊ और जेफ्री ए. मेल्विन
साउंड मिक्सिंगः 'डनकर्क' के लिए  ग्रैग लैंडेकर, गैरी ए. रिज्जो और मार्क वाइनगार्टन.
साउंड एडिटिंगः 'डनकर्क' के लिए रिचर्ड किंग और एलेक्स गिब्सन.
बेस्ट डॉक्युमेंट्रीः 'इकारस' के लिए ब्रियान फोगेल और डैन कोगन को मिला.
कॉस्ट्यूम डिजाइनः 'फैंटम थ्रेड' के लिए मार्क ब्रिजेस को.
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरः सैम रॉकवैल को 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी" के लिए दिया गया है.
मेकअप ऐंड हेयरस्टाइलिंगः 'डार्केस्ट ऑर' के लिए काजुहिरो सुजी, डेविड मेलिनॉस्की और लुसी सिबिक को दिया गया है..

Oscars 2018: नॉमिनेट हुई फिल्मों की पूरी लिस्ट
आइए जानते हैं ऑस्कर में सभी फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेशन्स की सूची...
बेस्ट फिल्म
कॉल मी बाय योर नेम
डार्केस्ट ऑर
डनकिर्क
गेट आउट
लेडी बर्ड
फैंटम थ्रेड
द पोस्ट
द शेप ऑफ वॉटर
थ्री बिलबोर्ड्स ऑउटसाइड इबिंग, मसूरी
बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन (डनकिर्क)
जॉर्डन पील (गेट आउट)
ग्रेटा गर्वी (लेडी बर्ड)
पॉल थॉमस एंडरसन (फैंटम थ्रेड)
गुईलर्मो डेल टोरो (द शेप ऑफ वाटर)
बेस्ट एक्ट्रेस
सॉले हॉकिन्स (द शेप ऑफ वाटर)
फ्रान्सेस मैकडॉरमैंड (थ्री बिलबोर्ड्स ऑउटसाइड इबिंग, मसूरी)
मारगॉट रोबी (आई, टोन्या)
साओइर्स रोनान (लेडी बर्ड)
मरिल स्ट्रीप (द पोस्ट)
बेस्ट एक्टर
टिमोथी चालमेट (कॉल मी बाइ योर नेम)
डेनियल डे लेविस (फैंटम थ्रेड)
डेनियल कलूया (गेट आउट)
गेरी ओल्डमैन (डार्केस्ट ऑर)
डेनजेन वाशिंगटन (रोमन जे इजराइल, इएसक्यू.)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
मेरी जे ब्लिग (मडबाउंड)
एलिसन जेनी (आई, टोनी)
लेसले मनविले (फैंटम थ्रेड)
लॉरी मेटकॉफ (लेडी बर्ड)
ऑक्टेविया स्पेंसर (द शेप ऑफ वाटर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विलिएम डफो (द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट)
वूडी हारेलसन (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी)
रिचर्ड जेनकिन्स (ऑल द मनी इन द वर्ल्ड)
सैम रॉकवेल (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी)
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
द बिग सिक
गेट आउट
लेडी बर्ड
द शेप ऑफ वाटर
थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले
कॉम मी बॉय योर नेम
द डिजास्टर आर्टिस्ट
लोगान
मॉली'स गेम
मडबाउंड
बेस्ट एनिमेटेड फीचर्स
द बॉस बेबी
द ब्रीडविनर
कोको
फर्डिनान्ड
लविंग विन्सेंट
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
माइटी रिवर (मडबाउंड)
मिस्ट्री ऑफ लव (कॉल मी बाय योर नेम)
रिमेंमबर मी (कोको)
स्टैंड अप फॉर समथिंग (मार्शल)
दिस इस मी (द ग्रेटेस्ट शोमैन)
बेस्ट ओरिजनल स्कोर
डनकिर्क
फैंटर थ्रेड
द शेप ऑफ वाटर
स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी
बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर्स
अबाकस (स्माल इनफ टू जेल)
फेसेस/प्लेसेस
इकैरस
लास्ट मेन इन अलेप्पो
स्ट्रांग आइसलैंड
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट
इडन एंड इडी
हैवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405
हिरोइन
नाइफ स्किल्स
ट्रैफिक स्टॉप
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
अ फनटैस्टिक वुमन
द इन्सल्ट
लवलेस
ऑन बॉडी एंड सोल
द स्कवायर
बेस्ट मेकअल एंड हेयरस्टाइल
डार्केस्ट ऑर
विक्टोरिया एंड अब्दुल
वंडर
बेस्ट फिल्म एडिटिंग
बेबी ड्राइवर
डनकिर्क, आई, टोनी
द शेप ऑफ वाटर
थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
ब्लेड रनर 2049
गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी: वॉल्यूम 2
कॉन्ग: स्कल आइसलैंड
स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
वार फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स
बेस्ट शॉर्ट फिल्म - लाइव एक्शन
डेकल्ब एलिमेंट्री
द इलेवन ओ क्लॉक
माय नेफ्यू एमेट
द साइलेंट चाइल्ड
वाटू वोटू/ऑल ऑफ अस
बेस्ट शॉर्ट फिल्म - एनिमेटेड
डियर बास्केटबाल
गार्डेन पार्टी
लौ
निगेटिव स्पेस
रिवोल्टिंग रिदिम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन 
ब्यूटी एंड द बीस्ट
ब्लेड रनर 2049
डार्केस्ट ऑर
डनकर्क
द शेप ऑफ वाटर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी
ब्लेड रनर 2049
डार्केस्ट हॉर
डनकिर्क
मडबाउंड
द शेप ऑफ वाटर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
ब्यूटी एंड द बीस्ट
डार्केस्ट ऑर
फैंटम थ्रेड
द शेप ऑफ वाटर
विक्टोरिया एंड अब्दुल
बेस्ट साउंड एडिटिंग
बेबी ड्राइवर 
ब्लेड रनर 2049
डनकिर्क
द शेप ऑफ वाटर
स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
बेस्ट साउंड मिक्सिंग
बेबी ड्राइवर
ब्लेड रनर 2049
डनकिर्क
द शेप ऑफ वाटर
स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
 



Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...