Showing posts with label games. Show all posts
Showing posts with label games. Show all posts

Sunday, 13 October 2019

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019: सभी विजेताओं की सूची

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019: सभी विजेताओं की सूची
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित 12 सदस्यीय चयन समिति ने खेल पुरस्कारों की घोषणा की. महिला एथलीट दीपा मलिक तथा पहलवान बजरंग पुनिया को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने की घोषणा हुई है. राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्‍मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है.

इस वर्ष इन पुरस्‍कारों के लिए बड़ी संख्‍या में नामांकन प्राप्‍त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाडि़यों, द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्राप्‍त कोचों, ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्राप्‍त व्‍यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था. यह पुरस्‍कार समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्‍नलिखित खिलाडि़यों/कोचों/संगठनों को प्रदान करती है.

पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची:

राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार:

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है. इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है. इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में की गयी थी.

पुरस्‍कृत का नाम

खेल

बजरंग पूनिया

कुश्ती

दीपा मलिक

पैरा एथलेटिक्स

अर्जुन पुरस्‍कार:

यह पुरस्‍कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में हुआ था. पुरस्कार के रूप में पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.

पुरस्‍कृत का नाम

खेल

तेजिंदर पाल सिंह तूर

एथलेटिक्स

मोहम्मन अनस

एथलेटिक्‍स

स्वप्ना बर्मन

एथलेटिक्‍स

एस भास्करन

बॉडी बिल्डिंग
सोनिया लाठेर

मुक्‍केबाजी

रविंद्र जडेजा

क्रिकेट

पूनम यादव

क्रिकेट

चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम

हॉकी

अजय ठाकुर

कबड्डी

गौरव सिंह गिल

मोटरस्पोर्ट्स

अंजुम मुदगिल

निशानेबाजी

हरमीत देसाई

टेबल टेनिस

पूजा ढांडा

कुश्ती

फवाद मिर्जा

घुड़सवारी

गुरप्रीत सिंह संधू

फुटबॉल

बी साई प्रणीत

बैडमिंटन

सिमरन सिंह शेरगिल

पोलो

प्रमोद भगत

पैरा खेल-बैडमिंटन

सुरेंद्र सिंह गुज्जर

पैरा खेल – एथलेटिक्स

द्रोणाचार्य पुरस्‍कार:

यह पुरस्‍कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय खेल स्‍पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने हेतु कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

पुरस्‍कृत का नाम

खेल

मर्जबान पटेल

हाकी (लाइफ टाइम)

रामवीर सिंह खोखर

कबड्डी (लाइफ टाइम)

संजय भारद्वाज

क्रिकेट (लाइफ टाइम)

विमल कुमार

बैडमिंटन

संदीप गुप्ता

टेबल टेनिस

मोहिंदर सिंह ढिल्लन

एथलेटिक्स

ध्‍यान चंद पुरस्‍कार:

यह पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है. यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है. यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं. इस पुरस्कार से प्रत्येक वर्ष ज़्यादा से ज़्यादा तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है.

पुरस्‍कृत का नाम

खेल

मैनुअल फ्रेडरिक्स

हॉकी

अनूप बासक

टेबल टेनिस

मनोज कुमार

कुश्ती

नितिन कीर्तने

टेनिस

सी लालरेमसांगा

तीरंदाजी

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

क्र.सं.

वर्ग

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2019 के लिए सिफारिश की गई

1

उभरती हुई और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण

गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन
गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन
2

कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन

--

3

'खिलाड़ियों को रोजगार और अन्य कल्याणकारी उपाय'

--

4

विकास के लिए खेल

रायलसीमा विकास ट्रस्ट

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी, 2019 : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सम्मानित किया जायेगा.







Wednesday, 12 December 2018

भारत में प्रसिद्ध खेल हस्तियां

भारत में प्रसिद्ध खेल हस्तियां


बैडमिंटन


पुरुष

पुल्‍लेला गोपीचंद

श्रीकांत किदंबी

प्रणॉय कुमार

चेतन आनंद

बी. साईं प्रणीत

अजय जयराम

 

 

महिला

साइना नेहवाल

पी. वी. सिंधू

ज्‍वाला गुट्टा

अपर्णा पोपट

मुक्‍केबाजी


पुरुष

विजेंद्र सिंह

अखिल कुमार

जितेंदर कुमार

शिव थापा

मोहम्‍मद अली कमर

शिव थापा

देवेंद्र सिंह

विकास कृष्‍णन यादव

महिला

मैरी कॉम

कविता चहल

सरिता देवी

पिंकी रानी

पिंकी रानी

 

 

 

तीरंदाजी (ARCHERY) खिलाड़ी


पुरुष

लिंबा राम

जयंत तालुकदार

तरुणदीप राय

 

महिला

दीपिका कुमारी

डोला बनर्जी

लक्ष्‍मीरानी माझी

तृषा देब

रेसिंग ड्राइवर


पुरुष

नारायण कार्तिकेयन

करुण चंडोक

संदीप कुमार

अरमान इब्राहिम

महिला

अलीशा अब्‍दुल्‍ला

 

 

 

स्‍क्‍वैश (SQUASH)


पुरुष

सायरस पोंचा 

रित्‍विक भट्टाचार्या 

सौरव घोषाल 

सिद्धार्थ सुचदे

महिला

जोशना चिनप्‍पा

दीपिका पल्‍लीकल कार्तिक

जैनेट विधी 

 

टेबल टेनिस खिलाड़ी


पुरुष

अमलराज एन्‍थोनी अरपुथाराज

साथियान गनासेकरन 

सुब्रमण्‍यम रमन

 

महिला

गूल नासिकवाला 

सुचित्रा मुखर्जी

सौम्‍याजीत घोष

 

तैराक (SWIMMERS)


पुरुष

वीरधवल खाडे

साजन प्रकाश

संदीप सेजवाल

रेहान जहांगीर पोंचा

महिला

शिखा टंडन

निशा मिलेट

भक्‍ति शर्मा

 

भारतीय निशानेबाज


पुरुष

विजय कुमार

गगन नारंग

जीतू राय

अभिनव बिंद्रा

महिला

हीना सिंधू

 अंजली भागवत

अपूर्वी चंडेला

 

गोल्‍फ खिलाड़ी


पुरुष

अर्जुन अतवाल

अनिरबान लाहिरी

ज्‍योति रंधावा

शिव कपूर

गगनजीत भुल्‍लर

 

 

 

महिला

अदिती अशोक

शर्मीला निकोलेट

 

 

बिलियर्डस और स्‍नूकर


पुरुष

पंकज अड़वानी

गीत सेठी

सौरव कोठारी

 

महिला

विद्या पिल्‍लई

चित्रा मगिमईराज

आर. उमादेवी नागराज 

अनुजा ठाकुर

हॉकी


पुरुष

सरदार सिंह

पी. आर. श्रीजेश

संदीप सिंह

सुनील सौमरपेट विट्ठलाचार्य

महिला

रीतू रानी

जसप्रीत कौर

सविता पूनिया

सुशीला चानू पुखरम्‍बम

अमनदीप कौर 

पूनम बिरला

 

 

शतरंज खिलाड़ी


पुरुष

विश्‍वनाथन आनंद

पेंतला हरिकृष्‍णा

कृष्‍णन शशिकिरण

परिमरजान नेगी

महिला

हंपी कोनेरू

हरिका द्रोणावल्‍ली

तान्‍या सचदेव

पद्मिनी राऊत

लॉन टेनिस खिलाड़ी


पुरुष

लिएंडर पेस

महेश भू‍पति

सोमदेव देववर्मन

रोहन बोपन्‍ना

रामकुमार रामनाथन

 

 

 

महिला

सानिया मिर्जा

अंकिता रैना

प्रार्थना थोम्‍बारे

 

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी


पुरुष

सुधीर कुमार चित्रदुर्गा

मोहम्‍मद असदुल्‍लाह

 

 

महिला

युमनाम चानू

प्रतिमा कुमारी

कुंजरानी देवी 

गीता रानी

कुश्‍ती खिलाड़ी


पुरुष

सुशील कुमार

योगेश्‍वर दत्‍त

नरसिंह पंचम यादव

बजरंग पूनिया

महिला

साक्षी मलिक

गीता फोगाट

विनेश फोगाट

 

 


 


 


 


Monday, 14 May 2018

खेल जगत - मासिक करेंट अफेयर्स, अप्रैल 2018, खेल जगत

Capsule - मासिक करेंट अफेयर्स, अप्रैल 2018, खेल जगत

मयामी ओपन के पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जॉन इसनर को

मयामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स का ख़िताब अमेरिका के जॉन इसनर ने जीत लिया है. 2 अप्रैल को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में इसनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना पहला मास्टर्स वन थाऊजैन्ड खिताब जीता.

केरल ने जीता संतोष ट्रॉफी खिताब

केरल ने छठी बार संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिताब जीत ली है. कोलकाता के सॉल्‍ट लेक स्‍टेडियम में 1 अप्रैल को खेले गये फाइनल मुकाबले में केरल ने पिछली बार के चैंपियन बंगाल को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर ये खिताब जीता. निर्धारित समय तक दोनों टीम एक – एक से बराबरी पर थीं.

बीसीसीआई के वर्ष 2018 से 2023 तक का मीडिया अधिकार स्टार इंडिया को

स्टार इंडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्ष 2018 से 2023 तक के मीडिया अधिकार को ई-नीलामी के जरिये 6138 करोड़ रुपए (94.4 करोड़ डॉलर) में खरीद लिए. स्टार ने 2015 से 2023 तक आईसीसी टूर्नामेंटों के प्रसारण अधिकार पहले ही 1.9 अरब डॉलर में खरीद लिए थे.

एशिया कप को भारत से हटाकर यूएई में कराने का फैसला

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने अगले एशिया कप 2018 को भारत से हटाकर यूएई में कराने का फैसला किया है. एशिया कप 13 से 28 सितंबर के बीच दुबई में आयोजित किया जाएगा. भारत पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला न खेले जाने के कारण पाकिस्तान ने भारत में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया जिसे देखते हुए यह टूर्नामेंट यूएई में करवाने का फैसला किया गया है. इस बात का फैसला कुआलालंपुर में हुई एसीसी की बैठक में लिया गया. बीसीसीआइ की ओर से बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी ने इस बैठक में भाग लिया.

बिहार को फिर से रणजी ट्राफी में बहाल करने की सिफारिश

सौरभ गांगुली की अगुवाई वाली बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने सर्वसम्मति से बिहार को फिर से रणजी ट्राफी में बहाल करने और पूर्वोत्तर के राज्यों को 2018-19 से इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल करने की सिफारिश की है. पूर्वोत्तर राज्यों ने पिछले सत्र में बीसीसीआई के अंडर-19 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था क्योंकि बोर्ड उन्हें धीरे-धीरे अपनी व्यवस्था में लाना चाहता है. तकनीकी समिति की सिफारिशों को प्रशासकों की समिति (सीओए) और फिर मंजूरी के लिए बीसीसीआई की आम सभा के पास भेजा जाएगा.

नडाल ने 11वां मोंटे कालरे खिताब जीता

स्पेन के राफेल नडाल ने 11वां मोंटे कालरे मास्टर्स का खिताब जीत लिया है. 22 अप्रैल को खेले गये फाइनल में नडाल ने केई निशिकोरी को पराजित किया. इस जीत के साथ ही नडाल ने नंबर एक विश्व रैंकिंग भी बरकरार रखी. नडाल एक ही टूर्नामेंट 11 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. यह उनका 76वां एटीपी टूर खिताब भी है. नडाल का यह 31वां मास्टर्स खिताब भी है जिससे वह इस रिकॉर्ड में नोवाक जोकोविच के बराबर हैं.

दक्षिण एशियाई जूडो चैम्पियनशिप में भारत शीर्ष पर

आठवीं दक्षिण एशियाई जूडो चैम्पियनशिप में भारत शीर्ष पर रहा. यह इस नेपाल के ललितपुर में खेला गया था. इस चैंपियनशिप में भारत ने पुरुषों और महिलाओं की टीम ट्रॉफी जीत ली है. भारतीय महिलाओं ने चैम्पियनशिप के सभी मुकाबले जीत लिये. टीम स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने मेजबान नेपाल को पांच-शून्य से हरा दिया. उधर, भारतीय पुरूष टीम ने पाकिस्तानी जूडो खिलाड़ियों को फाइनल में तीन-दो से पराजित किया. भारतीय महिलाओं ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के सभी सातों स्वर्ण पदक हासिल किये, जबकि पुरूषों ने तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते. व्यक्तिगत स्पर्धाओं की पदक तालिका में भारत 10 स्वर्ण और तीन कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा. मेजबान नेपाल को दूसरा और पाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला.

भारत ने अंडर-12 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय क्‍वालीफाइंग टेनिस प्रतियोगिता जीती

भारतीय महिला टीम ने आईटीएफ अंडर-12 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय क्‍वालीफाइंग टेनिस प्रतियोगिता जीत ली है. 26 अप्रैल को खेले गये फाइनल में भारत ने मेजबान नेपाल को दो-शून्‍य से पराजित कर दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने आईटीएफ एशिया और टीम स्‍पर्धा के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है.

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को खेल पुरस्कार की सिफारिश

बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए और विराट कोहली के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए किया है. बीसीसीआई ने महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए किया है.

प्रजनेश गुणेश्वरन ने कुनमिंग ओपन टेनिस खिताब जीता

प्रजनेश गुणेश्वरन ने कुनमिंग ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2018 के पुरुष एकल का ख़िताब जीत लिया है. चीन के एनिंग में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में गुणेश्वरन ने मिस्र के मोहम्मद सफवात को पराजित कर यह ख़िताब जीता है. एटीपी चैलेंजर सर्किट में गुणेश्वरन का यह पहला एकल खिताब है.

इस जीत से वह शीर्ष 200 रैंकिंग में पहुंच जायेंगे. अभी वह 260 वीं रैंकिंग पर काबिज हैं. भारत के अब शीर्ष 200 रैंकिंग के अंदर तीन खिलाड़ी हो जायेंगे. युकी भांबरी अभी 83 वें स्थान से रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं जिनके बाद रामकुमार रामनाथन (115) हैं.

बेलग्रेड इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत को 13 पदक

सर्बिया में हुए 56वें बेलग्रेड इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत को तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक प्राप्त हुए. इस टूर्नामेंट में सुमित सांगवान (91 किग्रा) और निखात जरीन (51 किग्रा) समेत तीन मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये. हिमांशु शर्मा (49 किग्रा) तीसरे मुक्केबाज रहे जिन्होंने अल्जीरिया के मोहम्मद तौआरेग को 5-0 से शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया.

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को कांस्य पदक

भारत ने 28 अप्रैल को तीरंदाजी विश्व कप के कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम ने मिलकर येसिम बोस्तान और देमिर इलमागासली की तुर्की जोड़ी को 154-148 से मात दी.

Monday, 23 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स  2018  - सामान्य ज्ञान

कॉमनवेल्थ गेम्स  2018  - सामान्य ज्ञान

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का 15 अप्रैल 2018 को समापन हो गया, जिसमें कुल 66 पदक जीतने वाला भारत 26 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा. 80 स्वर्ण समेत 198 पदक जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया पदकतालिका में पहले स्थान पर और 45 स्वर्ण समेत 136 पदक जीतने वाला इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा. भारत वर्ष 2010 में दूसरे स्थान पर था. भारत की दिग्गज मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक रहीं.बर्मिंघम  में वर्ष 2022 में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जायेगा.

ऑस्ट्रेलिया में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ समुद्र तट पर बसे गोल्ड कोस्ट शहर में 04 अप्रैल 2018 को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स आरंभ किये गये थे. भारतीय दल की अगुवाई ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने की जो भारतीय ध्वजवाहक रहीं. ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा था.

कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में 500 पदकों का आंकड़ा पार करने वाला 5वां देश बना भारत

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 66 पदक जीतकर भारत इन खेलों के इतिहास में 500 पदकों का आंकड़ा पार करने वाला 5वां देश बन गया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा और न्यूज़ीलैंड यह आंकड़ा पार कर चुके हैं. भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (101 पदक) वर्ष 2010 दिल्ली खेलों में रहा था और वर्ष 2002 मैनचेस्टर में उसने 69 पदक जीते थे.

Motto

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक ध्येय वाक्य "शेयर द ड्रीम" (सपनों को साझा करें) है। यह वाक्य प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेलों के विषय में साझा किये गये सपनों और अनुभवों को रेखांकित करता है

चिह्न-

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों के चिह्न में मेजबान नगर गोल्ड कोस्ट की आकाश रेखा तथा भूदृश्य का छायाचित्र है

शुभंकर-

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक शुभंकर बोरोबी है जिसका 2016 में चयन हुआ था। बोरोबी एक नीला कोआला जिसके शरीर पर पारम्परिक चिह्न हैं। "बोरोबी" का अर्थ युगाम्बेह भाषा में कोआला है, जो कि गोल्ड कोस्ट व आसपास में निवास करने वाली आदिवासी जाति युगाम्बेह लोगों द्वारा बोली जाती है

कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी-

वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम कॉमनवेल्थ खेलों के अयोजन का भार सौंपा गयाहर चार वर्ष के अन्तराल  में कॉमनवेल्थ खेलों का अयोजन किया जाता हैकॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन CGF (Commonwealth Games Federation) द्वारा कराया जाता हैCGF(Commonwealth Games Federation) का मुख्यालय लंदन में हैकॉमनवेल्थ गेम्स की शुरूआत क्वींस बेटल रिले से होती है जो‍कि बकिंघम पैलेस से शुरू होकर अयोजित स्थल पर समाप्त होती हैसबसे पहले 1911 में सम्राट जॉज वी के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में लंदन में Festival of the Empire का अयोजित किया गया थाइसके बाद 1930 में इंग्लैड में British Empire Games के नाम से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स का अयोजन किया गया थासन 1954 इसका नाम बदल कर British Empire and Commonwealth Games कर दिया गया था1930 के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ़ 11 देशों के 400 एथलीटों ने ही हिस्सा लिया थादूसरे विश्व युद्ध के बाद कई सालों तक ये खेल स्थगित रहे और 1950 से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से दोबारा इनका आयोजन शुरू हुआ

 

 

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...