Friday, 11 January 2019

भारतीय सेवा क्षेत्र

भारतीय सेवा क्षेत्र


1. सेवा क्षेत्र


अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जो सेवा से सम्बंधित कार्यो में लगा हुआ है सेवा क्षेत्र कहलाता है| सेवा क्षेत्र में मुख्य रूप से शामिल होने वाली सेवाएं इस प्रकार हैं:- परिवहन, कूरियर, सूचना क्षेत्र की सेवाएं, प्रतिभूतियां, रियल एस्टेट,होटल एवं रेस्टोरेंट, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य कल्याण और सामाजिक सहायता; तथा कला, और मनोरंजन सेवाएं इत्यादि आतीं है। यह क्षेत्र भारतीय सकल घरेलू उत्पाद में करीब 60 फीसदी का योगदान देता है। इसे अर्थव्यवस्था के तीसरे क्षेत्र (Tertiary sector) के रूप में भी जाना जाता है।


हर अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्र होते हैं। जो इस प्रकार हैं: प्राथमिक क्षेत्र (जैसे खनन, कृषि और मछली पालन), द्वितीयक क्षेत्र (निर्माण) और तृतीयक क्षेत्र (सेवा क्षेत्र)। विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाएं के विकास के ट्रेंड का अध्ययन करने के बाद पता चलता है कि जो देश विकास की राह पर आगे बढ़ते हैं उन देशों की अर्थव्यस्थाएँ कृषि क्षेत्र से हटकर सेवा क्षेत्र की तरफ बढती हैं अर्थात उन देशों की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान बढ़ता जाता है और कृषि का घटता जाता है, भारत में मामले में भी यही तथ्य देखने को मिला है I 1951 में भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान लगभग 51% जो कि वर्तमान में केवल 14% के लगभग है I


2. बाजार का आकार


भारत में बैंकिंग परिसंपत्तियों का आकार वित्त वर्ष 13 में 1.8 खरब अमेरिकी डॉलर का था और वित्त वर्ष 2025 तक इसके 28.5 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।


पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अधिनियम 2013 के पारित होने के बाद, भारत में पेंशन बिजनेस पर CII–EY की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2013 के दौरान भारत में बीमा क्षेत्र के कुल बाजार का आकार 66.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था और 2020 तक इसके 350-400 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। वर्तमान में भारत का बीमा बाजार16% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहा है।


3. आय और रोजगार में सेवाओं की हिस्सेदारी


2014-15 में कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (2004-05 के साधन लागत पर) में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 1990-91 के 42.7 फीसदी के मुकाबले बढकर 60 फीसदी हो गई थी। हालांकि रोजगार के मामले में हिस्सेदारी सिर्फ लगभग 25% रही।


 4. भारत में सेवा क्षेत्र


1. आजादी के बाद से सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी हो गई है।


2. वित्त, बीमा और रियल एस्टेट के बाद व्यापार, होटल, रेस्तरां आदि सकल घरेलू उत्पाद में अधिकतम फीसदी का योगदान देते हैं।


3. टेली डेनसिटी (घनत्व) जो दूरसंचार के प्रसार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, में मार्च 2007 के 18 फीसदी के मुकाबले दिसम्बर 2012 में 74% की फीसदी की वृद्धि हुई है।


4. सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह (निर्माण सहित शीर्ष पांच क्षेत्र) में 37. 6 फीसदी की तेज गिरावट आई जो कुल कि अब 6.4 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है ।


मजबूत बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के बूते पर भारत आज विश्व की सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। KPMG-CII की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक भारत के विश्व भर में पांचवां सबसे बड़ा बैंकिंग क्षेत्र बनने का अनुमान है। रिपोर्ट में यह भी उम्मीद जताई गई है कि बैंक ऋण के बेहतर माध्यम से मध्यम अवधि में 17 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। देश में जीवन बीमा कंपनियों के उद्योग संगठन, जीवन बीमा परिषद ने भी वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए अगले कुछ वर्षों में 12-15 फीसदी की सीएजीआर (CAGR)का अनुमान व्यक्त किया है।


 


 


Headlines in Hindi & English : 11 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 11 Jan 2019
=================
1. According to World Bank, India’s GDP is expected to grow at 7.3 per cent in the fiscal year 2018-19, and 7.5 per cent in the following two years. 

- विश्वबैंक के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 7.3 प्रतिशत तथा इसके बाद अगले दो साल के दौरान 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। 

2. Kumar Rajesh Chandra has been appointed as the Director General (DG) of Sashastra Seema Bal (SSB). 

- कुमार राजेश चंद्र को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। 

3. Noted historian Sabyasachi Bhattacharya has passed away recently. He was 81. 

- प्रसिद्ध इतिहासकार सब्यसाची भट्टाचार्य का हाल ही में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

4. Reserve Bank of India has appointed a five-member panel to suggest ways to improve digital payments. The panel will be headed by Nandan Nilekani. 

- भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान में सुधार के तरीके सुझाने के लिए पांच सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है। इस पैनल की अधक्ष्यता नंदन नीलेकणि करेंगे। 

5. Playback singer P. Suseela has been chosen for the Harivarasanam award instituted by the Kerala government. 

- केरल सरकार द्वारा स्थापित हरिवंशानम पुरस्कार के लिए पार्श्व गायक पी सुशीला को चुना गया है। 

6. Sheikh Hasina was sworn in as Bangladesh’s Prime Minister for a record fourth term. 

- शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड चौथे कार्यकाल के लिए शपथ ली। 

7. Japan started levying departure tax on each person leaving the country. 

- जापान ने देश छोड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर प्रस्थान कर लगाना शुरू कर दिया। 

8. USA Cricket became the 105th member of the International Cricket Council (ICC). 

- यूएसए क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का 105वां सदस्य बना। 

9. Asian Games bronze medallists A Sharath Kamal and Manika Batra defeated top-seeded pair of Manav Thakkar and Archana Girish Kamath 3-1 to win the mixed doubles gold in the 80th National Table Tennis Championship. 

- अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी जोड़ी ने मानव ठक्कर और अर्चना गिरिश कामत की शीर्ष वरीय जोड़ी को 3-1 से हराकर 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का मिश्रित युगल स्वर्ण पदक हासिल किया। 

10. World Bank President Jim Yong Kim has announced his resignation from his post. Kristalina Georgieva, World Bank CEO, will assume the role of interim President effective February 1. 

- विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। विश्वबैंक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्तालिना जार्जिएवा एक फरवरी को संस्था के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Thursday, 10 January 2019

Headlines in Hindi & English : 10 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 10 Jan 2019
================
1. According to the Central Statistics Office (CSO), Indian economy is expected to grow at 7.2 per cent in 2018-19 mainly due to improvement in the performance of agriculture and manufacturing sectors. 

- केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अनुसार, कृषि और विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार की बदौलत चालू वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

2. Indian American Varun Rai has been appointed as the director of the Energy Institute at the University of Texas. 

- भारतीय मूल के अमेरिकी वरुण राय को टेक्सास विश्वविद्यालय के ऊर्जा संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया हैं। 

3. India-born economist Gita Gopinath took over as the International Monetary Fund’s chief economist, becoming the first woman to occupy the top post. 

- गीता गोपीनाथ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री का पद-भार संभाल लिया है।वह यह दायित्व संभालने वाली पहली महिला हैं। 

4. The government has allowed an Iranian bank to open a branch in Mumbai. 

- सरकार ने ईरान के एक बैंक को मुंबई में अपनी शाखा स्थापित करने की स्वीकृति दी है। 

5. Bandhan Bank has agreed to acquire housing finance firm Gruh Finance through a share swap deal. Gruh Finance is promoted by the country's largest mortgage firm HDFC Ltd. 

- बंधन बैंक ने शेयरों की अदला-बदली सौदे के जरिये गृह फाइनेंस का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है। गृह फाइनेंस, देश की सबसे बड़ी ऋणदाता कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित है। 

6. International kite festival has been started at Ahmedabad, Gujarat. 

- अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुआ है। 

7. The 86th National Billiards and Snooker Championship will be held in Indore from 18 January to 10 February 2019. 

- राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप का 86वां संस्करण 18 जनवरी से 10 फरवरी 2019 तक इंदौर में आयोजित होगा। 

8. National Champion and Asia number one Anahat Singh has won the U-11 British Junior Open squash event. 

- राष्ट्रीय चैम्पियन और एशिया की नंबर एक खिलाड़ी अनहत सिंह ने अंडर-11 बालिका वर्ग की ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वाश प्रतियोगिता का खिताब जीता। 

9. North Central Railway (NCR) has launched a 'Rail Kumbh Seva Mobile App' to help people navigate Prayagraj city during Kumbh Mela starting from 15 January. 

- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने 15 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज शहर में लोगों की मदद के लिए 'रेल कुंभ सेवा मोबाइल ऐप' शुरू किया है। 

10. Wesley Kiprono of Kenya won the eighth Vadodara International Marathon (VIM). 

- केन्या के वेस्ले किप्रोनो ने आठवीं वड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन (वीआईएम) जीत ली। 

11. 106th edition of Indian Science Congress (ISC), 2019 was held in Jalandhar. 

- भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC), 2019 का 106 वां संस्करण जालंधर में आयोजित हुआ। 

12. Union Minister for Textiles Smriti Irani has inaugurated the Women’s Science Congress in Jalandhar. 

- केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जालंधर में महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। 

13. Rohan Bopanna and Divij Sharan have won maiden ATP tour Tennis title at the Tata Open Maharashtra in Pune. 

- रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने पुणे में टाटा ओपन महाराष्ट्र में पहली बार एटीपी टूर टेनिस खिताब जीता है।

Saturday, 5 January 2019

Headlines in Hindi & English : 05 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 05 Jan 2019
================
1. Padam Shree awardee cricket coach Ramakant Achrekar, who is credited with shaping the early career of Sachin Tendulkar, died. He was 87. 

- पद्मश्री से सम्मानित और क्रिकेट जगत को सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया । वह 87 वर्ष के थे । 

2. Justice A K Sikri has been nominated as the Executive Chairman of National Legal Services Authority (NALSA). 

- न्यायमूर्ति ए के सीकरी को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। 

3. A Chinese lunar rover 'Chang'e-4' landed on the far side of the moon, becoming the world's first spacecraft to touch down on the moon's uncharted side never visible from Earth. 

- एक चीनी चंद्र रोवर ‘चांग‘ई-4’ने चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह पर उतरने में सफलता हासिल कर ली और इसके साथ ही वह रोवर पृथ्वी से चंद्रमा की विमुख फलक पर पहुंचने वाला विश्व का पहला यान बन गया है। 

4. Karnataka Bank Ltd has launched an integrated mobile banking application – ‘KBL MobilePlus’. 

- कर्नाटक बैंक लिमिटेड ने एक एकीकृत मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन - 'केबीएल मोबाइलप्लस' लॉन्च किया है। 

5. United States and Israel officially quit the United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO). 

- संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को आधिकारिक रूप से छोड़ दिया। 

6. 'Gita Intelligence' exhibition will be held in Dubai which is being organized as part of the 150th birth anniversary celebrations of Mahatma Gandhi. 

- 'गीता इंटेलिजेंस' प्रदर्शनी दुबई में आयोजित की जाएगी जो महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है। 

7. Seven Indian bluechip oil firms including Indian Oil Corporation (IOC) and Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) signed an agreement with IIT-Bombay to set up a Centre of Excellence in Oil, Gas and Energy. 

- इंडियन आयल कॉरपोरेशन और आयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) सहित पेट्रोलियम क्षेत्र की सात कंपनियों ने तेल, गैस एवं ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक अलग उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिये आईआईटी-बंबई के साथ करार किया है। 

8. Six-time women's world boxing champion and Olympic medallist M C Mary Kom has been named as the event ambassador for the 16th Tata Mumbai Marathon. 

- छह बार की विश्व चैम्पियन ओलंपिक पदक विजेता एम सी मेरीकाम को 16वीं टाटा मुंबई मैराथन का दूत बनाया गया है । 

9. Bob Einstein, the veteran comedy writer and performer, died. He was 76. 

- हास्य टीवी कार्यक्रमों के दिग्गज लेखक एवं कलाकार बॉब आइंस्टीन का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। 

10. The Union government approved the merger of Dena Bank and Vijaya Bank with Bank of Baroda (BoB). 

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) में विलय को मंजूरी दी। 

11. Vanlalhuma has been appointed as the next Ambassador of India to Slovakia. 

- वनलालहुमा को स्लोवाकिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 

12. Former FIFA referee Alex Vaz died. He was 84. 

- फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। 

13. According to RBI' ‘Report on Trend and Progress of Banking in India 2017-18’, Net profits of regional rural banks (RRBs) declining by 9.1 per cent in 2017-18. 

- भारतीय रिज़र्व बैंक की '2017-18 की प्रवृत्ति और प्रगति पर बैंकिंग की रिपोर्ट' के अनुसार, 2017-18 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के शुद्ध लाभ में 9.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

14. Indian Space Research Organisation (ISRO) has launched "Samwad with Students" Programme. 

- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने "छात्रों के साथ संवाद" कार्यक्रम शुरू किया है। 

15. Justice Asif Saeed Khosa, the senior most judge of the Supreme Court, has been appointed new Chief Justice of Pakistan. 

- उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा को पाकिस्तान का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Friday, 4 January 2019

Headlines In Hindi & English : 04 Jan 2019

Headlines In Hindi & English : 04 Jan 2019
==================
1. South Africa assumed the seat as a non-permanent member of the UN Security Council. 

- दक्षिण अफ्रीका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना। 

2. Life Insurance Corporation of India MD Hemant Bhargava has been given the additional charge of the chairman. 

- भारतीय जीवन बीमा निगम के एमडी हेमंत भार्गव को अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

3. Senior Congress leader and former MLA Dr Kalpana Parulekar died. She was 67. 

- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कल्पना परूलेकर का निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। 

4. Jair Bolsonaro was sworn in as Brazil’s President. 

- जेयर बोल्सोनारो ने ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

5. A 12-year-old Indian-origin student Dhruv Manoj from Singapore has bagged two gold medals at the World Memory Championships held in Hong Kong. 

- हांगकांग में आयोजित ‘वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप’ में सिंगापुर निवासी भारतीय मूल के 12 वर्षीय छात्र ध्रुव मनोज ने स्वर्ण पदक जीता है। 

6. Saurabh Kumar took over as Director General of Ordnance Factories (DGOF) and chairman, Ordnance Factory Board (OFB) in Kolkata. 

- सौरभ कुमार ने आयुद्ध निर्माणी के महानिदेशक (डीजीओएफ) और कोलकाता के आयुद्ध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया है। 

7. Union Home Ministry has approved the Uttar Pradesh government proposal to rename Allahabad as Prayagraj. 

- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

8. Competition Commission of India (CCI) has appointed Pramod Kumar Singh as its secretary. 

- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रमोद कुमार सिंह को अपना सचिव नियुक्त किया। 

9. Justice Chagari Praveen Kumar took charge as the acting Chief Justice of the Andhra Pradesh High Court. 

- न्यायमूर्ति छागरी प्रवीण कुमार ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। 

10. International Advertising Association (IAA) will host the IAA World Congress at Kochi from 20 February. 

- अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन संघ (आईएए) 20 फरवरी से कोच्चि में आईएए विश्व कांग्रेस की मेजबानी करेगा। 

11. According to the UNICEF, India welcomed as many as 69,944 babies on New Year's Day, the highest in the world. 

- यूनिसेफ के अनुसार, भारत ने नए साल के दिन 69,944 शिशुओं का स्वागत किया, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 

12. The Indian Society for Remote Sensing conferred the 'National Geospatial Award for Excellence' to IIT professor Jayanta Kumar Ghosh for his contribution towards the development of geospatial science and applications. 

- ‘द इंडियन सोसाइटी फॉर रिमोट सेंसिंग’ ने भू-स्थानिक विज्ञान एवं ऐप्लीकेन्श के विकास में योगदान के लिए आईआईटी प्रोफेसर जयंत कुमार घोष को ‘नेशनल जियोस्पेशल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ से नवाजा है।

Wednesday, 2 January 2019

Headlines in Hindi & English : 02 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 02 Jan 2019
==================
1. Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of 50 MW LNG-based power project at Hope Town in South Andaman. 

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अंडमान के होप टाउन में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आधारित 50 मेगावॉट की विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। 

2. India vice-captain Smriti Mandhana has been adjudged 'Women's Cricketer of the Year' as well as the 'Women's ODI Player of the Year' by the ICC. 

- भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी ने ‘वर्ष की महिला क्रिकेटर’ और ‘वर्ष की महिला एकदिवसीय खिलाड़ी’ चुना। 

3. The government has appointed Sudhir Bhargava as new Chief Information Commissioner (CIC). 

- सरकार ने सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त (सीआईसी) किया है। 

4. Dadasaheb Phalke award-winning film director Mrinal Sen passed away. He was 95. 

- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात फिल्म निर्देशक मृणाल सेन का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। 

5. Rishabh Pant has become the first Indian wicket-keeper to take 20 catches in a Test series. 

- ऋषभ पंत एक टेस्ट सीरीज में 20 कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। 

6. ESAF Small Finance Bank Ltd has received the RBI’s approval for inclusion in the second schedule of the RBI Act, 1934. 

- ईएसएएफ लघु वित्त बैंक लिमिटेड को आरबीआई अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल करने के लिए आरबीआई की स्वीकृति मिल गई है। 

7. An Oscar and Grammy-winning lyricist, Norman Gimbel, has passed away. He was 91. 

- ऑस्कर और ग्रैमी विजेता गीतकार, नॉर्मन जिंबेल का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 

8. India captain Virat Kohli and South Africa fast bowler Kagiso Rabada maintained their respective top positions in the ICC Test Player Rankings. 

- भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने आईसीसी टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

Tuesday, 1 January 2019

Headlines in Hindi & English : 01 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 01 Jan 2019
================
1. Madhya Pradesh Government will create an Adhyatmik Vibhag (spiritual department) by merging several existing departments. 

- मध्य प्रदेश सरकार कई मौजूदा विभागों को विलय करके एक आध्यात्मिक विभाग (स्पिरिचुअल डिपार्टमेंट) बनाएगी। 

2. An exhibition ‘Dandi Yatra', which is a part of the celebrations of the 150th birth anniversary of father of the nation Mahatma Gandhi, was inaugurated in New Delhi. 

- एक प्रदर्शनी, दांडी यात्रा’, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के समारोह का एक हिस्सा है, का उद्घाटन नई दिल्ली में हुआ। 

3. India will provide Bhutan a transitional trade support facility of Rs 400 crore over a period of five years to strengthen bilateral trade and economic linkages. 

- भारत द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भूटान को पांच साल की अवधि में 400 करोड़ रुपये की एक ट्रांजिशनल व्यापार सहायता सुविधा प्रदान करेगा। 

4. Russia and Turkey have agreed to coordinate ground operations in Syria. 

- रूस और तुर्की ने सीरिया में जमीनी अभियानों में समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की। 

5. The Indian cricket team beat Australia by 137 runs in the third Test against Australia in Melbourne to become the fifth country in the history of cricket to have 150 or more wins in Test cricket. 

- भारत मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना। 

6. Rajasthan Government abolished the condition of a minimum educational qualification to contest local body elections. 

- राजस्थान सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त को समाप्त कर दिया। 

7. Asian Games and Youth Olympic Games champion Saurabh Chaudhary swept the 10m air pistol trials at the Dr Karni Singh Shooting Range by winning the second trial competitions in both the men's and junior boy's categories. 

- एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक खेलों के चैम्पियन सौरभ चौधरी ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दूसरी ट्रायल प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पुरूषों और जूनियर लड़कों के वर्ग में जीत दर्ज की। 

8. French Resistance hero Georges Loinger has died. He was 108. 

- नाजियों के खिलाफ फ्रांस के संघर्ष के नायक रहे जॉर्जेस लोइंगर का निधन हो गया। वह 108 वर्ष के थे।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...