Showing posts with label bank. Show all posts
Showing posts with label bank. Show all posts

Thursday, 26 March 2020

जानें विकास बैंकों के बारे में भाग-I

जानें विकास बैंकों के बारे में भाग-I

प्रिय पाठक,
इस पोस्ट में हम शेष चार विकास बैंकों के बारे में बता रहे हैं| आशा करते हैं आपको यह पोस्ट लाभ पहुंचाएगी| 
 
1.एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank): एशिया के देशों के आर्थिक विकास हेतु दिनांक 22/8/1966 को एशियाई विकास बैंक की स्थापना एक क्षेत्रीय विकास बैंक के रूप में की गई थी| इस बैंक के 67 सदस्य देश हैं, जीनें से 47 सदस्य देश एशिया एवं प्रशांत महासागर क्षेत्र से एंव  19 सदस्य देश इससे बाहर के हैं| इस बैंक का ढांचा सामान्य रूप से विश्व बैंक के समरूप ही है एवं उसी प्रकार से वोटिंग अधिकार अपने सदस्य देशों को प्रदान करता है जिस अनुपात में उन देशों द्वारा इस बैंक में पूँजी लगाई है|  वर्तमान में अमेरिका एवं जापान इस बैंक में अधिकतम पूँजी निवेश के साथ प्रथम क्रमांक पर हैं एवं दूसरे एवं तीसरे क्रमांक पर क्रमशः चीन एवं भारत हैं|

2.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund): ब्रेटन वुड सम्मलेन के अंतर्गत विश्व बैंक की सहायक संस्था के रूप में यह दिनांक 27 दिसंबर,1945 को अस्तित्व में आया था| यह अपने सदस्य देशों को उनके विदेश व्यापर में वृद्धि में संतुलन एवं उनकी मुद्रा की बाहरी कीमत को बनाए रखने में आ रही कमियों की पूर्ति हेतु वित्त उपलब्ध कराता है| IMF अपने आपको "188 देशों के संगठन के रूप में" परिभाषित करता है| इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक आर्थिक सहयोग के पोषण के लिए, वित्तीय स्थायित्व को सुरक्षित करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय व्यापर को सहज बनाने के लिए, उच्च रोजगार वृद्धि के लिए एवं उच्च आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए और गरीबी घटाने के लिए निर्धारित है| 
 
3.न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank): ब्रिक्स संगठन द्वारा प्रवर्तित एक नया बैंक सन 2016 में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है| इसका निर्णय ब्रिक्स देशों के 15 जुलाई, 2014 को फोर्टलेज (ब्राजील) में हुए छठे सम्मलेन में किया गया| इस बैंक की पूँजी 100 अरब अमेरिकन डॉलर के आकस्मिक कोष का भी निर्माण किया जायेगा जिसमें चीन 41%, दक्षिणी अफ्रीका 5% एवं ब्राजील, रूस और भारत प्रत्येक 18% हिस्सा निवेश करेंगे| इस बैंक का प्रधान कार्यालय शंघाई (चीन) में होगा| इसका अफ्रीकन क्षेत्रीय कार्यालय जोहान्सबर्ग में स्थापित किया जायेगा| इस बैंक के प्रथम अध्यक्ष भारत से एवं प्रथम प्रबंध संचालक रूस से होंगे और यह 6 वर्ष कार्य करेंगे| इसके बाद इन पदों को वोटिंग के आधार पर 5 वर्ष के लिए चुना जायेगा| इस बैंक की स्थापना से पश्चिम आधारित बैंकों एवं डॉलर का प्रभुत्व कम करना संभव हो सकेगा|
 
4.गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC's): अगर एक कंपनी की वित्तीय आस्तियां कुल आस्तियों के 50 प्रतिशत से अधिक हो और विट्टी अस्तियों से प्राप्त होने बाली आय, सकल आय के 50 प्रतिशत से अधिक हो, इस दशा में इसे गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी कहते हैं| आय एवं अस्तियों का मानदंड संचयी है|  अतः आधार इयं के रूप में दोनों ही मानक साथ-साथ ही देखें जान चाहिए| ऐसे कंपनीज रिजर्व बैंक के नियंत्रण में आ जाती है| 

भारत रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के खंड तीन (ब) के तहत भारतीय रिजर्व बैंक को गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के विनियमन एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है|  गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां वर्तमान में 12 माह से अधिकतम 60 माह तक के समय के लिए जनता से जमाएं स्वीकार कर सकती है एवं उनका नवीनीकरण कर सकती है| यह मांग पर भुगतान योग्य जमाएं (प्रमुख रूप से बचत एवं चालु खाते) स्वीकार नहीं कर सकत है|   

गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की गई उच्चतम सीमा से अधिक ब्याज दरों का प्रस्ताव नहीं दे सकती है|  वर्तमान में यह सीमा 12.5 प्रतिशत वार्षिक निर्धारित की गई है| ब्याज को मासिक आधार से कम पर चक्रवृद्धि करके भूटान नहीं किया जा सकता है|

इन कंपनियों के जमाकर्ताओं को निक्षेप बीमा एवं प्रत्यय गारंटी निगम द्वारा जमाओं के बीमे की बैंकों जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है|
 
 
 

Friday, 29 November 2019

Study Materials For All Banking Exams 2019

https://akashraghuwanshi93.blogspot.com/?m=1

Study Materials For All Banking Exams 2019-20 : Check Here

◼️Arihant Publications Banking
https://drive.google.com/drive/u/0/mobile/folders/0B4xFnW1qvXXgZnVkaUVEX2w4Zzg?usp=sharing

◼️Quantum CAT E-Book
http://www.aimbanker.com/2017/04/free-e-book-quantum-cat-by-sarvesh-k.html?m=0

◼️Logical Reasoning Arun Sharma
https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXgdkxacDFlZjNkQ3c/view?usp=sharing

◼️Verbal Ability Arun Sharma
https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXgdl90Z2tfUGgyNjA/view?usp=sharing

◼️Banking Awareness
https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXgdFgwTGRVMzNpeWs/view?usp=sharing

https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXgdFgwTGRVMzNpeWs/view?usp=sharing

https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXgSDNPS0hqaU1KeWs/view?usp=sharing

◼️Arihant Computer E-Book
https://drive.google.com/file/d/0B3CzKD_Zw9g-X2xxWnZsRndVaGc/view?usp=sharing

https://drive.google.com/file/d/0B4xFnW1qvXXga1NIcjh3S1I2RXM/view?usp=sharing

◼️Objective English Arihant SP Bakshi
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1RTRRbDZNUzVGa1U/view?usp=sharing

◼️Wiley English
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1MWJLVDc4bTNWX0E/view?usp=sharing

◼️Wiley Reasoning
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1aTd4VnV2aEhmSWs/view?usp=sharing

◼️Quantitative Aptitude By Arun Sharma
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1TkRvNUpmdEluU2M/view?usp=sharing

◼️Arihant Test Of Reasoning
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1OUtMNGUwVkJrVjQ/view?usp=sharing

◼️Rakesh Yadav Class Notes
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1SGdTRm9jd3Y0UXc/view?usp=sharing

https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1TkhlaW9ZUDdSZW8/view?usp=sharing

◼️Quicker Maths By M Tyra
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1TEs1b1Z6RHNyTWc/view?usp=sharing

◼️Quicker Maths Practice Book By M Tyra
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1QzNtTDVqMWZzZU0/view?usp=sharing

◼️Number System By Nishit k Sinha
https://yoursmahboob.files.wordpress.com/2016/04/number-system.pdf

◼️Kundan Quantitative Aptitude
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1NXZBeGhocE9jVWs/view?usp=sharing

◼️Kundan Reasoning Aptitude
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1UG5HU0VjT0tIblk/view?usp=sharing

◼️Kundan English Material
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1V016MFFXS0Y3d00/view?usp=sharing

◼️Banking And Computer
https://drive.google.com/file/d/0B3uQrcG1won1TEkxMGRpQ1cxVDA/view?usp=sharing

join our group for best study material
https://chat.whatsapp.com/GNuZRlKTw4pBmYK2EJntvr

Wednesday, 4 April 2018

महत्वपूर्ण बैंकिंग नियम

महत्वपूर्ण बैंकिंग नियम

एजीएम -वार्षिक आम बैठक, यह हर पंजीकृत कंपनी द्वारा आयोजित की जाती है। इसका एजेंडा वर्ष के दौरान प्रदर्शन, वार्षिक वित्तीय विवरण की प्रस्तुति, महत्वपूर्ण वित्तीय फैसलों पर मतदान की व्याख्या है। कोई भी शेयर धारक एजीएम में भाग ले सकते हैं।

एसेट टर्नओवर अनुपात - यह अनुपात शुद्ध संपत्ति / कुल टर्न ओवर के रूप में समझाया जा सकता है। यह अनुपात व्यापार संपत्ति की परिचालन क्षमता को मापता है। सरल शब्दों में कुल कितने एसेट एक साल में बदले है और कैसे एसेट को कुशलता पूर्वक एक व्यापार में उपयोग किया जाता है ।

एसिड टेस्ट अनुपात - यह व्यापार तरलता को मापने के लिए महत्वपूर्ण अनुपात में से एक है। व्यापार तरलता को अपने अल्पकालिक ऋण का भुगतान करने के लिए एक व्यापार की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है।

एसेट मैनेजमेंट कंपनी - एएमसी एक कंपनी होती है जो निवेशकों का पैसा पूर्व निर्धारित लक्ष्यों में निवेश करती है। धन का पूल म्युचुअल फंड के रूप में जाना जाता है।

लेखा परीक्षा - वित्तीय बयान और शारीरिक स्टॉक का पेशेवर लेखा परीक्षक (आईसीएआई ऑफ इंडिया द्वारा संबद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट) द्वारा प्रतिवर्ष जाँच की जाती है।

वर्तमान एसेट - यह एक परिसंपत्ति है जिसे नकदी में परिवर्तित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए-देनदार, शेयर आदि।

क्रेडिट रेटिंग - एक रैंकिंग है जो एक व्यक्ति, व्यवसाय या एक राष्ट्र के क्रेडिट इतिहास और वर्तमान वित्तीय स्थिति पर आधारित होती है। भारत में विभिन्न क्रेडिट रेटिंग कंपनियां हैं जैसे-क्रिसिल ।

सीपीआई - उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) वस्तुओं के एक समूह की कीमत का मापन है। सीपीआई एक देश में मुद्रास्फीति को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।

मूल्यह्रास - मूल्यह्रास एक परिसंपत्ति के मूल्य में समय की अवधि और घिसाव की वजह से होने वाली कमी है।

लाभांश - लाभांश एक कंपनी द्वारा अपने शेयर धारकों को भुगतान की गई प्रति शेयर राशि है।
लाभांश कंपनी के मुनाफे पर आधारित होता है।

इक्विटी - एक व्यापार का मूल्य। इक्विटी = कुल संपत्ति - कुल देनदारियां

अंकित मूल्य -बांड प्रमाण पत्र के फेस पर उल्लेखित राशि।

अचल संपत्तियां - संपत्ति जिसे मशीनरी के रूप में देखा जा सकता है

वित्तीय वर्ष - 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच के 12 महीने की अवधि

राजकोषीय नीति - सरकार द्वारा आय और व्यय प्रबंधन।

फ्लोटिंग दर - ब्याज दर जिसमें बाजार दर में परिवर्तन के साथ परिवर्तन होता है।

सकल लाभ = नेट बिक्री - नेट खरीद - प्रत्यक्ष खर्च

सकल घरेलू उत्पाद - सकल घरेलू उत्पाद एक राष्ट्र के हर व्यक्ति द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य है।

जीएसटी - वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सब कुछ के लिए एक ही कर प्रणाली है।

आईपीओ - आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ)बाजार में पहली बार शेयरों का जारी होना है।

अमूर्त आस्तियां - संपत्ति जिसे देखा नहीं जा सकता है लेकिन व्यापार के लिए उसका मूल्य है।

केवाईसी - अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) पॉलिसी भारत में हर निवेशक के लिये अपनी पहचान और निवास का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है चाहे निवेश की मात्रा जो भी हो।

तरलता- वर्तमान संपत्ति के साथ अपने अल्पकालिक ऋण का भुगतान करने की व्यापार की क्षमता।

मौद्रिक नीति– यह एक देश के केंद्रीय बैंक द्वारा पैसे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई का सेट (भारत के मामले में आरबीआई) है। इन कार्यों में ब्याज दर में वृद्धि, खुलाबाजार में खरीद, वाणिज्यिक बैंक की बदलती आरक्षित निधि अनुपात (एसएलआर) आदि शामिल है।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...