Wednesday, 4 April 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 अप्रैल 2018


हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 अप्रैल 2018

1. हाल ही में पाकिस्तान की सीनेटर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान की सीनेटर के रूप में कृष्णा कुमारी कोल्ही को नियुक्त किया गया है| कृष्णा कुमारी पाकिस्तान की सीनेटर के रूप में नियुक्त होने वाली पहली हिंदू दलित महिला है| कृष्णा कुमारी से पहले पीपीपी से ही रत्ना भगवानदास चावला पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सीनेटर चुनी गई थीं।

2. हाल ही में किस देश ने इस्पात के आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा की है?

अमेरिका ने इस्पात के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है| कनाडा अमेरिकी बाजार में इस्पात का सबसे बड़ा निर्यातक देश है|

3. हाल ही में किस देश में आपातकाल घोषित किया गया है?

श्रीलंका में 10 दिनों के लिए आपातकाल घोषित किया गया है| श्रीलंका में एक बौद्ध समुदाय का व्यक्ति मारा गया और मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों में आग लगा दी गई थी| इससे उस क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी| इसलिए श्रीलंका में 10 दिन की आपातकाल की घोषणा की गई है|

4. कैप्टन आत्मा राम कौन थे?

कैप्टन आत्मा राम पालमपुर उपमंडल के राजगीर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थे| इन्होनें 2012 में अंतिम चुनाव लड़ा, जिसमें ये हार गये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. शम्मी कौन थी?

शम्मी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| इन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इनके चाहने वाले शम्मी आंटी कह कर बुलाते थे| इनकी यादगार फिल्मों में ‘मल्हार’, हाफ टिकट;, जब जब फूल खिले’, ‘सजन’, ‘डोली’ जैसी फ़िल्में शामिल है| इनका वास्तविक नाम नरगिस रबाडी था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?

मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब अर्जेंटीना के जुआनमार्टिन डेल पोत्रो ने जीता है| पोत्रो ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पोत्रो का यह 21वां एटीपी टूर ख़िताब है| डेल पोत्रो का पिछले साल स्टॉकहोम ओपन जीतने के बाद पहला खिताब है।

7. हाल ही में मानघाओ फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

मानघाओ फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल मियाओ समुदाय के लोग मनाते है| एक लोककथा के मुताबिक मानघाओ एक प्राचीन देवता है जो बुराई दूर कर खुशियां लाता है।

8. भारत सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए अंतरिम राहत की घोषणा कब की थी?

भारत सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए अंतरिम राहत की घोषणा 5 मार्च 1990 में की थी| इसमें 5 लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की घोषणा की थी|

9. फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से दक्षिण एशिया तक सद्भावना यात्रा कब शुरू की थी?

फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से दक्षिण एशिया तक सद्भावना यात्रा 5 मार्च 1999 में शुरू की थी| यह सद्भावना यात्रा कोलंबो से दक्षिण एशिया तक 13 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा थी| इस यात्रा में सुनील दत्त के साथ 17 सदस्य दल शामिल था|

10. अल्जीरिया में विमान दुर्धटनाग्रस्त कब हुआ था?

अल्जीरिया में विमान दुर्धटनाग्रस्त 6 मार्च 2003 में हुआ था| इस हादसे में 102 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में कुल 103 लोग सवार थे और सिर्फ एक युवक जीवित बच सका था। विमान में उड़ान भरते ही आग लग गई जिसके कारण यह हादसा हुआ था|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Union Minister of Petroleum & Natural Gas, Skill Development & Entrepreneurship Dharmendra Pradhan, inaugurated the world-class Interpretation Centre and tourist facilities at Konark Sun Temple.

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता धर्मेन्द्र प्रधान ने, कोनार्क में कोनार्क सन मंदिर में विश्व स्तरीय व्याख्या केंद्र और पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन किया|

2. Veteran Tamil film director C.V. Rajendran died. He was 81.

अनुभवी तमिल फिल्म निर्देशक सी.वी. राजेंद्रन की हाल ही में मृत्यु हो गई।वह 81 वर्ष के थे|

3. India is now the second-largest mobile phone producer in the world after China. According to the data shared by Indian Cellular Association with the government, annual production of mobile phones in India increased from 3 million units in 2014 to 11 million units in 2017.

चीन के बाद भारत अब दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। भारतीय सेलुलर एसोसिएशन द्वारा सरकार के साथ साझा आंकड़ों के अनुसार, भारत में मोबाइल फोन का सालाना उत्पादन 2017 में 3 मिलियन यूनिट से बढ़कर 11 मिलियन यूनिट हो गया है।

4. John Isner has lifted the Men’s Singles Miami Open.

जॉन इस्नर ने पुरुषों की एकल मियामी ओपन जीता|

5. Kerala have lifted their sixth Santosh Trophy Football title. In a thrilling final at the Salt Lake Stadium in Kolkata, they beat defending champions and 32-time winners Bengal via penalty shootout.

केरल ने अपना छठा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिताब जीता है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल में, मौजूदा चैंपियन और पेनल्टी शूटआउट द्वारा 32-बार विजेता बंगाल को केरल ने हराया।

6. The state government of West Bengal introduced a new scheme called ‘Rupashree’ in order to provide marriage assistance to girls coming from economically weaker families with a budgetary allocation of Rs 1500 crore.

पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने 1500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली लड़कियों को शादी सहायता प्रदान करने के लिए ‘रूपश्री’ नामक एक नई योजना की शुरुआत की।

7. In India, the Post Office Payment Bank has started its services from 1st April, 2018. It will be known as India Post Payment Bank and it will be the largest payment bank network in the country.

भारत में 1 अप्रैल 2018 से पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने अपनी सेवाएं आरंभ की हैं| इसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा तथा यह देश का सबसे बड़ा भुगतान बैंक नेटवर्क होगा|

8. The World Autism Awareness Day was observed across the world on April 2, 2018.The theme of World Autism Awareness Day 2018 was ‘Empowering Women and Girls with Autism’.

विश्वभर में 02 अप्रैल 2018 को अंतरराष्ट्रीय ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया गया| इस वर्ष का विषय है – ऑटिज्म से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना|

 

 

मंगलुरु एयरपोर्ट भारत में सबसे स्वच्छ

मंगलुरु एयरपोर्ट भारत में सबसे स्वच्छ मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश में सबसे अच्छे हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया है।

•    हवाईअड्डा के निदेशक वी.वी. राव ने नई दिल्ली में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के 23वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया।

•    एएआई द्वारा देश में 53 हवाईअड्डों में किए गए सर्वेक्षण में, मंगलुरु हवाई अड्डे को सबसे स्वच्छ के रूप में चुना गया था।

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 अप्रैल 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 अप्रैल 2018

1. हाल ही में आर्मोनिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आर्मोनिया के राष्ट्रपति के रूप में आर्मेन सर्किसियन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में आर्मेन यूनाइटेड किंगडम में राजदूत के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में विश्व का पहला प्लास्टिक फ्री सुपर मार्केट कहाँ पर शुरू किया गया है?

विश्व का पहला प्लास्टिक फ्री सुपर मार्केट नीदरलैंडस की राजधानी एम्सटर्डम में शुरू किया गया है| इस सुपरमार्केट में 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं जिनकी प्लास्टिक की बजाय बायोमैटीरियल पैकेजिंग की गई है। इस स्टोर के लैम्प शेड और शेल्फ भी लकड़ी, कांच और कार्डबोर्ड से बनाए गए हैं। इकोप्लाजा ने प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए यह शुरुआत की है।

3. ‘राब्ता’ क्या है?

‘राब्ता’ एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल है| यह पोर्टल सुविधा जम्मू-कश्मीर में रहने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गई है| इसमें लोग अपनी शिकायत दर्जा करा सकते है|

4. जावेद आबिदी कौन थे?

जावेद आबिदी दिव्यांगो की लड़ाई के अगुवा रहे थे| इनके प्रयासों की वजह से ही 2016 में दिव्यांगो के अधिकार कानून बना था| इनके पत्र को याचिका मानकर दिव्यांगो को मतदान के लिए रैंप की सुविधा दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ‘लोसर’ किसे कहते है?

तिब्बती नव वर्ष को ‘लोसर’ कहते है| यह त्यौहार तिब्बत में बौद्ध धर्म के आगमन के मौके पर शुरू किया गया था| इस त्यौहार में लोग घरों में सफाई करते है, नई-नई वस्तुएं लाते है, तथा बुद्ध की पूजा करते है| इस दिन लोग विशेष चिलमची के पानी में विकसित जौ के पौधे को बौद्ध आले पर रखते हैं और नए साल में अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं। यह त्यौहार कुरीतियों को मिटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन हुई छोटी दुर्धटनाओं को शुभ माना जाता है|

6. हाल ही में किस भारतीय महिला पहलवान ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है?

भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है| नवजोत कौर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान है| नवजौत कौर ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को 9-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है|

7. हाल ही में आईबीएसएफ स्नूकर टीम वर्ल्ड कप का खिताब किस देश ने जीता है?

आईबीएसएफ स्नूकर टीम वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने जीता है| भारत ने आईबीएसएफ स्नूकर टीम वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के पाकिस्तान को 3-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

8. पहली बार्बी डॉल बाजार में कब आई थी?

पहली बार्बी डॉल बाजार में 9 मार्च 1959 में आई थी| इस समय इस कीमत की करीब 3 डॉलर थी| पहली बार्बी डॉल को अमेरिकी टॉय कंपनी मैटल की सहसंस्थापक रूथ हैंडलर ने बनाया था|

9. ननकाना साहिब गुरुद्वारे में चल रही सभा पर अंग्रेजों ने गोलियां कब चलाई थी?

ननकाना साहिब गुरुद्वारे में चल रही सभा पर अंग्रेजों ने गोलियां 4 मार्च 1921 में चलाई थी| इस हादसे में 70 लोगों की मृत्यु हो गई थी| यह हादसा देश में अंग्रेज शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन के साथ ही शुरू हुआ था। ननकाना साहिब गुरुद्वारे में स्थानीय लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से एक सभा का आयोजन किया था। सभा चल ही रही थी कि अचानक अंग्रेज सैनिक यहां पहुंच गए और गोलियां चला दीं। ननकाना साहिब हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को याद करते हुए पाकिस्तान सरकार ने 2014 में यहां स्मारक बनवाया गया है|

10. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Former Manipur Chief Minister R K Dorendra Singh has passed away recently. He was 83.

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री आर के डॉरेन्द्र सिंह का हाल ही में निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे।

2. Madhya Pradesh Government has announced to raise the retirement age for government employees to 62 years.

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 62 साल करने की घोषणा की है।

3. Former BCCI president Anurag Thakur has been elected as the president of Himachal Hockey.

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को हिमाचल हॉकी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

4. Kerala will host the Asia’s largest start-up conclave ‘Huddle Kerala’.

केरल एशिया का सबसे बड़ा स्टार्ट-अप सम्मेलन ‘हडल केरल’ की मेजबानी करेगा।

5. M.L. Srivastava has been appointed as the Protem Chairman of the Lalit Kala Akademi.

एम एल श्रीवास्तव को ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

6. Ajit Singh has been appointed as the head of Anti-Corruption Unit (ACU) of BCCI.

अजित सिंह को बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

7. Mithali Raj has been adjudged as the ‘Sportsperson of the Year’ at the Telangana Sports Journalists Association annual awards for 2017.

मिताली राज को तेलंगाना खेल पत्रकार संघ वार्षिक पुरस्कारो में 2017 के लिए ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया है।

8. Sloane Stephens has won the Women’s Singles title at Miami Open Tennis Tournament.

स्लोएन स्टीफंस ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता है।

 

 

 

Current Affairs In One Minute

Current Affairs In One Minute

1. Union Minister of Petroleum & Natural Gas, Skill Development & Entrepreneurship Dharmendra Pradhan, inaugurated the world-class Interpretation Centre and tourist facilities at Konark Sun Temple.

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता धर्मेन्द्र प्रधान ने, कोनार्क में कोनार्क सन मंदिर में विश्व स्तरीय व्याख्या केंद्र और पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन किया|

2. Veteran Tamil film director C.V. Rajendran died. He was 81.

अनुभवी तमिल फिल्म निर्देशक सी.वी. राजेंद्रन की हाल ही में मृत्यु हो गई।वह 81 वर्ष के थे|

3. India is now the second-largest mobile phone producer in the world after China. According to the data shared by Indian Cellular Association with the government, annual production of mobile phones in India increased from 3 million units in 2014 to 11 million units in 2017.

चीन के बाद भारत अब दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। भारतीय सेलुलर एसोसिएशन द्वारा सरकार के साथ साझा आंकड़ों के अनुसार, भारत में मोबाइल फोन का सालाना उत्पादन 2017 में 3 मिलियन यूनिट से बढ़कर 11 मिलियन यूनिट हो गया है।

4. John Isner has lifted the Men’s Singles Miami Open.

जॉन इस्नर ने पुरुषों की एकल मियामी ओपन जीता|

5. Kerala have lifted their sixth Santosh Trophy Football title. In a thrilling final at the Salt Lake Stadium in Kolkata, they beat defending champions and 32-time winners Bengal via penalty shootout.

केरल ने अपना छठा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिताब जीता है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल में, मौजूदा चैंपियन और पेनल्टी शूटआउट द्वारा 32-बार विजेता बंगाल को केरल ने हराया।

6. The state government of West Bengal introduced a new scheme called ‘Rupashree’ in order to provide marriage assistance to girls coming from economically weaker families with a budgetary allocation of Rs 1500 crore.

पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने 1500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली लड़कियों को शादी सहायता प्रदान करने के लिए ‘रूपश्री’ नामक एक नई योजना की शुरुआत की।

7. In India, the Post Office Payment Bank has started its services from 1st April, 2018. It will be known as India Post Payment Bank and it will be the largest payment bank network in the country.

भारत में 1 अप्रैल 2018 से पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने अपनी सेवाएं आरंभ की हैं| इसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा तथा यह देश का सबसे बड़ा भुगतान बैंक नेटवर्क होगा|

8. The World Autism Awareness Day was observed across the world on April 2, 2018.The theme of World Autism Awareness Day 2018 was ‘Empowering Women and Girls with Autism’.

विश्वभर में 02 अप्रैल 2018 को अंतरराष्ट्रीय ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया गया| इस वर्ष का विषय है – ऑटिज्म से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना|

 

 

Monday, 2 April 2018

GK & Current Affairs


आंध्र के मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय नौकायन महोत्सव का उद्घाटन किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्राबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय नौकायन महोत्सव का उद्घाटन किया।

यह महोत्सव 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन आईटी मंत्री नारा लोकेश, मानव संसाधन विकास मंत्री गांता श्रीनिवासराव और अन्य स्थानीय विधायकों की उपस्थिति में हुआ।

यह अंतर्राष्ट्रीय नौका उत्सव विशाखापत्तनम में समुद्र पर्यटन के विकास में पहला कदम है।

 

 

 

प्रकाश जावड़ेकर ने स्मार्ट इंडिया हैकॉथॉन 2018 के अंतिम दौर को जारी किया

मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में विश्व में अपनी तरह के इस सबसे बड़े आयोजन स्मार्ट इंडिया हैकॉथॉन 2018 (सॉफ्टवेयर संस्करण) के दो दिनों के अंतिम दौर को जारी किया जो कि देश के 28 केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया जायेगा।

नई दिल्ली स्थित नई दिल्ली प्रबंध संस्थान (एनडीआईएम) में प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करते हुये श्री जावड़ेकर ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकॉथान 2018 के दूसरे संस्करण में 1,200 महा विद्यालयों के 1 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं जो कि एक कीर्तिमान है।

उन्होंने कहा कि अगले 36 घण्टों में 28 केंद्रों में 8,000 से ज्यादा छात्र अंतिम आविष्कारों के लिये काम करेंगे।

यह छात्र अपने आविष्कारों को 6 लोगों के समूह में लिखेंगे जिस पर वे पिछले 4 महीनों से कठोर परिश्रम कर रहे थे।

 

 

ट्रक ऋण के लिए आईडीएफसी, यस बैंक के साथ रिवागो का करार

घरेलू लॉजिस्टिक्स स्टार्ट-अप रिवागो, जो ट्रकों के एक एग्रीगेटर के रूप में काम करता है, अपने प्लेटफार्म पर ट्रक मालिकों और ऑपरेटरों के लिए सस्ता फंड उपलब्ध कराने के लिए यस बैंक, आईडीएफसी और 10 अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ काम कर रहा है।

यह धन 1-2 प्रतिशत मासिक की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा, जो 2-3 प्रतिशत के सामान्य उद्योग मानक से कम है।

अपने ग्राहकों से धन की प्रतीक्षा करने के बजाय, वे 30 से 60 दिनों की अवधि के लिए बैंकों से धन प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

विनीत जोशी को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का पहला महानिदेशक नियुक्त किया गया

सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह विनीत जोशी को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है, जो सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्य निकायों द्वारा आयोजित उच्च शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

कर्मियों और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश ने कहा कि जोशी, मणिपुर के कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी, को पांच साल के लिए पद पर नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017-18 के अपने बजट भाषण में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए सभी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए एक स्वायत्त और आत्मनिर्भर प्रीमियर टेस्टिंग संगठन के रूप में एनटीए की स्थापना की घोषणा की थी।

 

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग 'इंटरस्टिटियम' की खोज की

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग 'इंटरस्टिटियम' की खोज की है. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस नई खोज की मदद से मनुष्य के शरीर में कैंसर कैसे फैलता है इसे आसानी से समझा जा सकेगा.

इंसान के शरीर के नए अंग के बारे में लेख साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

रिसर्च में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये अंग हर इंसान के शरीर में मौजूद है.

खोज कैसे हुई?

माउंड सिनाइ बेथ इजरायल मेडिकल सेंटर मेडिक्स के डॉ डेविड कार-लॉक और डॉ पेट्रोस बेनियास इस बात की जांच कर रहे थे कि ह्यूमन बॉडी में कैंसर कैसे फैलता है?

जांच के दौरान उनकी नजर इस विशेष टिश्यूज पर पड़ी जिसे उन्होंने इंटरस्टिटियम का नाम दिया. इंटरस्टिटियम को शरीर के बड़े अंगों में से एक माना जा रहा है. वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है कि इसकी मदद से कैंसर के लिए एक नए टेस्ट को डेवलप करने में मदद मिलेगी.

इंटरस्टिटियम क्या है?

इंटरस्टिटियम इंसान के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. ये सिर्फ स्कीन में ही नहीं, बल्कि आंत, फेफड़े, रक्त नलिका और मांसपेशियों के नीचे भी मिलते हैं. ये काफी लचीले होते हैं, इनके अंदर प्रोटीन की मोटी लेयर होती है. वैज्ञानिकों के हिसाब से 'इंटरस्टीशियम' शरीर के टीशूज के बचाव का काम करते हैं.

 

 

आईआईटी खड़गपुर फाउंडेशन पहली बार ओवरसीज़ इंटर्नशिप देगा

आईआईटी खड़गपुर की यूएस एलुमनाई फाउंडेशन द्वारा विदेश में वित्तीय सहायता के साथ छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान करने की घोषणा की गई. यह इंस्टिट्यूट द्वारा इस प्रकार की पहली घोषणा है. इसके लिए 14 छात्रों का चयन किया गया है जिनमें प्रत्येक छात्र को 3,000 डॉलर की राशि मिलेगी. 

विदेश में इंटर्नशिप के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलंबिया, एमआईटी आदि में अवसर प्राप्त होगा.

आईआईटी खड़गपुर इंटर्नशिप की मुख्य विशेषताएं

•    आईआईटी खड़गपुर में पढ़ने वाले 14 छात्रों को आईआईटी खड़गपुर फाउंडेशन, यूएसए द्वारा छात्रवृत्ति दी गई ताकि वे विदेश जाकर इंटर्नशिप कर सकें.

•    यह छात्रवृत्ति इंटरनेशनल अवार्ड प्रोग्राम के तहत प्रदान की गई है जिसे मार्च 2018 में लॉन्च किया गया.

•    आईआईटी खड़गपुर फाउंडेशन, यूएसए का मुख्यालय नेब्रास्का में है.

•    चयन प्रक्रिया में मेजबान संस्थान की प्रतिष्ठा, प्रस्तावित अनुसंधान या पेशेवर इंटर्नशिप की गुणवत्ता और उम्मीदवार की शैक्षणिक स्थिति को ध्यान में रखा गया है.

•    इंटर्नशिप के लिए चयनित शैक्षणिक संस्थानों में यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, कोलंबिया यूनिवर्सिटी; एमआईटी; कार्लज़ू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एल्बर्ट-लुडविग्स- यूनिवर्सिएट फ़्रीबर्ग, कार्नेगी मेलॉन; यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

आईआईटी खड़गपुर

•    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर भारत सरकार द्वारा 1951 में स्थापित अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) और प्रौद्योगिकी उन्मुख एक स्वायत्त उच्च शिक्षण संस्थान है.

•    सातों आईआईटी में यह सबसे पुराना संस्थान है. भारत सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान माना है और इसकी गणना भारत के सर्वोत्तम इंजीनियरिंग संस्थानों में होती है.

•    सभी आईआईटी संस्थानों में इसका कैम्पस क्षेत्रफल सबसे अधिक (2100 एकड़) है और साथ ही विभाग और छात्रों की संख्या भी सर्वाधिक है.

 

 

पाकिस्तान ने सबमरीन क्रूज मिसाइल 'बाबर' का परीक्षण किया, जानिए क्या है इसकी खासियत

पाकिस्तान ने 29 मार्च 2018 को स्वदेश निर्मित सबमरीन से लॉन्च होने वाले क्रूज मिसाइल 'बाबर' का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर तक है.

स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विश्वसनीय नीति को मजबूत करने की दिशा में पाकिस्तान की तरफ से यह एक ऐतिहासिक कदम के रुप में देखा जा रहा है.

इस मिसाइल को पानी के नीचे स्थित डायनेमिक प्लेटफॉर्म से छोड़ा गया था. इस मिसाइल ने तय दूरी पर सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में कामयाबी हासिल की.

परीक्षण स्थल पर डीजी स्ट्रैटेजिक प्लान डिवीजन (एसपीडी), अध्यक्ष एनईएससीओएम (नेसकोम), कमांडर नेवल स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एनएसएफसी), वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और रणनीतिक वैज्ञानिक संगठनों के इंजीनियर भी उपस्थित थे.

परमाणु क्रूज मिसाइल 'बाबर' का खासियत:

•    पनडुब्बी क्रूज मिसाइल (एसएलसीएम) बाबर विभिन्न प्रकार के पेलोड अपने साथ ले जाने में सक्षम है.

•    इसके अलावा पानी के नीचे नियंत्रित प्रणोदन, उन्नत मार्गदर्शन और नेविगेशन के लिए भी सक्षम है.

•    यह पाकिस्तान को दूसरी विश्वसनीय प्रक्षेपण क्षमता प्रदान करता है.

•    इतना ही नहीं यह मिसाइल एडवांस्ड गाइडेंस और नेविगेशन फीचर से भी लैस है.

•    इस क्षमता का विकास भी परमाणु पनडुब्बियों और जहाज परमाणु मिसाइलों के माध्यम से पड़ोसी इलाकों में उत्तेजक परमाणु रणनीतियों के लिए पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

•    यह मिसाइल दुश्मन के हवाई सुरक्षा साधनों के भीतर प्रवेश करने और रडार से बचने के लिए बनायीं गयी है.

 

 

Sunday, 1 April 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 मार्च 2018


Current Affairs In One Minute

1. Abdel Fattah el-Sisi has been re-elected as the president of Egypt.

अब्देल फतह अल-सीसी को मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया है।

2. Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal has launched ‘181-Sakhi’ toll-free women helpline to intensify women safety in the state.

असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ‘181-सखी टोल-फ्री महिला हेल्पलाइन की शुरूआत है।

3. The Chhattisgarh government has decided to honor the famous film director Shyam Benegal with the first ‘Kishore Sahu Memorial National Award’.

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को पहले ‘किशोर साहू स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित करने का फैसला किया है।

4. Jana Small Finance Bank (formerly Janalakshmi Financial Services), announced the commencement of its banking operations.

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (पूर्व में जनलक्ष्मी फाइनैंशियल सर्विसेज) ने अपने बैंकिंग परिचालन की शुरुआत की घोषणा की।

5. The Ministry of Women and Child Development organised the first ever National Conclave on Psychological Trauma, Child Protection, and Mental Illnesses in New Delhi.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में मनोवैज्ञानिक आघात, बाल संरक्षण और मानसिक बीमारी पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

6. The number of subscribers under the Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana has gone up to 13.41 crore.

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ग्राहकों की संख्या बढ़कर 13.41 करोड़ हो गई है।

7. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated a 10.30-km-long elevated road in Ghaziabad. It is the longest elevated road of its kind in the country.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 10.30 किलोमीटर लम्बी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया। यह एलिवेटेड रोड, देश में अपनी तरह का सबसे लम्बी रोड है।

8. Tata Motors has partnered with auto component manufacturer Wabco India to offer safety technologies in its commercial vehicles.

टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों में सुरक्षा प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी डब्ल्यूएबीसीओ इंडिया के साथ करार किया है।

9. Russia has conducted a second drop test of its latest intercontinental ballistic missile (ICBM) ‘Sarmat’.

रूस ने अपनी नवीनतम इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ‘सरमत’ का दूसरा परीक्षण पूरा कर लिया है।

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 मार्च 2018

1. हाल ही में पाकिस्तान में राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान में राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत के रूप में पर्वतारोही समिना बेग को नियुक्त किया गया है| बेग का चयन पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, युवा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से किया गया है| समिना बेग 22 वर्ष की उम्र में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली पाकिस्तानी महिला है|

2. हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अफ़ग़ानिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में विनय कुमार को नियुक्त किया गया है| विनय कुमार 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है| वर्तमान में विनय कुमार विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है| इन्होनें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में भी काम किया है|

3. ‘बाल आधार कार्ड’ क्या है?

‘बाल आधार कार्ड’ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए जारी किया गया आधार कार्ड है| यह बाल आधार कार्ड नीले रंग में है| इस आधार कार्ड के लिए कोई भी बायोमेट्रिक विवरण की आवश्यकता नही होगी| जब बच्चा 5 वर्ष का होगा, तब अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन की आवश्कता होगी|

4. ‘ए थिंकिंग पर्सन्स गाइड टू इस्लाम’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘ए थिंकिंग पर्सन्स गाइड टू इस्लाम’ पुस्तक के लेखक प्रिंस गाजी बिन मोहम्मद बिन तलाल है| इस पुस्तक में ऐसे युवाओं को इस्लाम की विचारधारा का वर्णन किया गया है, जो अब तक उसे सही तरीके से समझ नही सके है|

5. श्रीनाथ अरविंद का संबंध किस खेल से है?

श्रीनाथ अरविंद का संबंध क्रिकेट से है| अरविंद भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते थे| अरविंद ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध एक टी-20 अन्तराष्ट्रीय मैच में देश का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही में इन्होनें क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

6. हाल ही में भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “इंडिया-कोरिया: व्यापार और निवेश के माध्यम से विशेष रणनीतिक रिश्ते को ऊपर उठाना” रखा गया है|

7. हाल ही में ‘इंडिया बाई द नील’ वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?

‘इंडिया बाई द नील’ वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मिस्र में आयोजित किया गया है| इस उत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और उसकी विविधता को दर्शाना है|

8. हाल ही में यानशुई बीहाइव फायरवर्क्स फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

यानशुई बीहाइव फायरवर्क्स फेस्टिवल ताइवान में मनाया जा रहा है| यह दुनिया के सबसे खतरनाक फेस्टिवल में से एक है। इसमें लोग भीड़ में आतिशबाजी का प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान आतिशबाजी के खतरे से बचने के लिए लोग हेलमेट समेत खास ड्रेस पहनते हैं। ताकि इसमें आग न लगे। इस तरह यहां के लिए नए साल का स्वागत करते हैं। यह 15 दिनों तक चलता है।

9. मखा बुचा त्योहार कब मनाया जाता है?

मखा बुचा त्योहार प्रतिवर्ष बौद्ध कैलेंडर के तीसरे महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है| इनकी मान्यता है कि इसी दिन महात्मा बुद्ध के 1250 शिष्य उनसे मिलने पंहुचे थे| बुद्ध ने इन्हें बौद्ध धर्म की शिक्षा दी थी| इसमें इन्होनें कहा था कि बुराइयों से दूर रहो और अच्छे काम करो|

10. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस भारत में विज्ञान के प्रति लोगों की रूचि में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 

 

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...