Thursday, 17 January 2019

Headlines in Hindi & English : 17 Jan 2019

Headlines in Hindi & English : 17 Jan 2019
====================
1. Private sector ICICI Bank inducted former SBI Managing Director B Sriram on its board as independent director. 

- निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) बी श्रीराम को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया। 

2. Prime Minister Narendra Modi dedicated the 13 km, 2 lane Kollam bypass on NH-66 in Kerala to the nation. 

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केरल में राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-66 पर कोल्‍लम बाइपास को राष्‍ट्र को समर्पित किया। 

3. Writer Namita Gokhale has won the Sushila Devi Literature Award for her novel "Things to Leave Behind". 

- लेखिका नमिता गोखले ने अपने उपन्यास "थिंग्स टू लीव बिहाइंड" के लिए सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार जीता है। 

4. Veteran Congress leader and former chairman of the Maharashtra Legislative Council Shivajirao Deshmukh died. He was 84. 

- वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सभापति शिवाजीराव देशमुख का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। 

5. Asian Cup gold medallist Shakil Ahmed has set up a world record in indoor rowing by completing 1,00,000 (one lakh) metres in 10 hours in the above-40 years category. 

- एशियाई कप के स्वर्ण पदक विजेता शकील अहमद ने दस घंटे में एक लाख मीटर की दूरी पूरी करके इंडोर रोइंग (नौकायन) में 40 साल से अधिक आयु वर्ग में नया विश्व रिकार्ड बनाया। 

6. 9th International Micro Irrigation Conference on Modern Agriculture has been started in Aurangabad, Maharashtra. 

- आधुनिक कृषि पर 9 वां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुरू हुआ है। 

7. Minister of State (I/C) for Youth Affairs and Sports Col Rajyavardhan Rathore (Retd) launched the National Youth Parliament Festival 2019 in New Delhi. 

- युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का शुभारंभ किया है। 

8. T C A Anant assumed charge as a member of the Union Public Service Commission (UPSC). 

- टी सी ए अनंत ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। 

9. Saudi Arabia will set up $10 billion oil refinery in Pakistan. 

- सऊदी अरब पाकिस्तान में 10 बिलियन डॉलर की तेल रिफाइनरी स्थापित करेगा। 

10. Gujarat State would become first state to implement the 10% quota in government jobs and higher education for the economically backward sections in the general category. 

- गुजरात राज्य सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 10% कोटा लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। 

11. Sikkim Chief Minister Pawan Kumar Chamling has launched the 'One Family One Job' scheme. 

- सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 'एक परिवार एक नौकरी' योजना शुरू की है। 

12. America's Sofia Kenin has won the Hobart International Tennis title. 

- अमेरिका की सोफिया केनिन ने होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस खिताब जीता है।

Tuesday, 15 January 2019

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13-14 जनवरी, 2019

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13-14 जनवरी, 2019

1. हाल ही में इसरो ने मिशन गगनयान के लिए कब तक की डेडलाइन निश्चित की है?

उत्तर – दिसम्बर, 2021

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने मिशन गगनयान के लिए दिसम्बर, 2021 को डेडलाइन घोषित कर दिया है। इस दौरान इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवान ने कहा कि गगनयान के लिए अन्तरिक्षयात्रियों का शुरूआती प्रशिक्षण भारत में ही किया जायेगा, बाद में एडवांस्ड प्रशिक्षण रूस में भी किया जा सकता है। के. सिवान ने यह भी कहा कि इस टीम में महिला अन्तरिक्षयात्री भी होंगी। हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने मिशन गगनयान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी थी। इस मिशन में तीन अन्तरिक्षयात्रियों को अन्तरिक्ष में 5-7 दिनों के लिए अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा। भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बनेगा।

2. पार्टनरशिप समिट 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?

उत्तर – मुंबई

पार्टनरशिप समिट का आयोजन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में किया जा रहा है। इस वैश्विक प्लेटफार्म पर भारतीय तथा वैश्विक लीडर्स आर्थिक नीति तथा ग्रोथ ट्रेंड पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके 25वें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में किया। इसका आयोजन 12-13 जनवरी, 2019 के दौरान किया जा रहा है।

पार्टनरशिप समिट का आयोजन भारत सरकार के औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग द्वारा महाराष्ट्र राज्य सरकार तथा भारतीय उद्योग संघ के साथ मिलकर किया जा रहा है। पार्टनरशिप समिट 2019 में “न्यू इंडिया” की झलक दिखेगी।

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित थीम्स के साथ किया जायेगा :

नए भारत के साथ साझेदारी

सुधार व डी-रेगुलेशन – निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियां

समावेशी डायनामिक्स – सभी के लिए डिजिटल वायरफ्रेम

इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा की जाएगी। इस दौरान वे संबोधन भी करेंगे। उनके अतिरिक्त दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री किम ह्यून चोंग, संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था मंत्री सुल्तान बिन सईद अल मंसूरी भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

3. हाल ही में किन भारतीय खिलाड़ियों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता प्रदान की गयी?

उत्तर – विराट कोहली और रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को क्रिकेट में योगदान के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता प्रदान की गयी। उनके अलावा केवल सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की सदस्यता प्रदान की गयी है।

4. अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष किस पत्रकार को नियुक्त किया गया है?

उत्तर – नरसिम्हन राम

THG पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन नरसिम्हन राम को अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम मीडिया संगठनों की स्वतंत्रता तथा पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।

5. आशुतोष अमन हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे, वे किस खेल से सम्बंधित हैं?

उत्तर – क्रिकेट

बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने एक रणजी ट्राफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के 44 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्राफी सीजन में 68 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम पर था, उन्होंने ने 1974-75 में 64 विकेट लिए थे।

6. ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – आदित्य गोदरेज

उद्योगपति व गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज को ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया द्वारा की गयी थी। कॉर्पोरेट गवर्नेंस में 18वां ICSI नेशनल अवार्ड सिप्ला लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड को प्रदान किया गया। जबकि CSR एक्सीलेंस अवार्ड GMR हैदराबाद एअरपोर्ट लिमिटेड, टाटा पॉवर को. लिमिटेड तथा अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड को प्रदान किया गया।

7. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 12 जनवरी

प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वे देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं।

1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। तत्पश्चात 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर देश भर में सेमिनार, भाषण, युवा वार्ता, योगासन, निबंध लेखन प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य

• स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को बंगाल प्रेसीडेंसी के कलकत्ता में हुआ था।

• उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।

• वे 19वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

• उन्हें भारत में हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण व राष्ट्रवाद का प्रणेता माना जाता है।

• उन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था और विश्व से हिन्दू धर्म का परिचय करवाया था।

• स्वामी विवेकानंद को उनके प्राचीन हिन्दू दर्शन के ज्ञान, अकाट्य तर्क तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समायोजन के लिए जाना जाता है।

• स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई, 1902 को हुआ था।

8. हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने किस देश के साथ मुद्रा विनिमय के लिए समझौते को मंज़ूरी दी?

उत्तर – जापान

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जापान के साथ 75 अरब डॉलर के करेंसी स्वैप समझौते को मंज़ूरी दे दी है। यह समझौते भारत-जापान आर्थिक संबंधों में एक मील का पत्थर है। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक व सामरिक सहयोग में वृद्धि होगी।

करेंसी स्वैप समझौता एक विदेशी विनिमय समझौता है यह दो पक्षों के बीच में एक मुद्रा के बदले दूसरी मुद्रा के लिए एक निश्चित समय तक के लिए किया जाता है।

• करेंसी स्वैप (मुद्रा विनिमय) से भारत को आयात का भुगतान करने में आसानी होगी। इससे अवमूल्यन की समस्या भी दूर हो जाएगी।

• चूंकि मुद्रा विनिमय में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार किया जाता है। दोनों देशों आयात व निर्यात के लिए अपनी मुद्राओं से भुगतान करते हैं। इससे तीसरे पक्ष की मुद्रा की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा मुद्रा विनिमय पर व्यय नहीं करना पड़ता।

• मुद्रा विनिमय से तरलता को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

• मुश्किल समय के लिए मुद्रा विनिमय काफी उपयोगी होता है।

• मुद्रा विनिमय से देश का भुगतान शेष भी स्थिर होता है।

इस मुद्रा विनिमय समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच पिछले वर्ष अक्टूबर में सहमती बनी थी।

9. हाल ही में वेनेज़ुएला के नया राष्ट्रपति कौन बने?

उत्तर – निकोलस मादुरो

निकोलस मादुरो ने दूसरी बार वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वेनेज़ुएला में मई, 2018 में चुनाव हुए, मादुरो को चुनाव में 67.84% वोट मिले थे। मादुरो के शपथ ग्रहण समारोह में 94 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

निकोलस मादुरो का जन्म 23 नवम्बर, 1962 को वेनेज़ुएला की राजधानी कैरकस में हुआ था। वे यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े हुए हैं। मादुरो 5 जनवरी, 2005 से 7 अगस्त, 2006 तक वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 9 अगस्त, 2006 से 15 जनवरी, 2013 तक वे देश के विदेश मंत्री रहे।

10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं तुलसी गब्बार्ड किस देश से सम्बंधित हैं?

उत्तर – अमेरिका

अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गब्बार्ड ने 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे एलिज़ाबेथ वारेन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने वाली दूसरी महिला सीनेटर होंगी। तुलसी गब्बार्ड अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव में हवाई का प्रतिनिधित्व करती हैं।

तुलसी गब्बार्ड का जन्म 12 अप्रैल, 1981 को अमेरिका में हुआ था। वे अमेरिकन कांग्रेस की सदस्य बनने वाली पहली हिन्दू हैं। 2004-05 में तुलसी ने हवाई आर्मी नेशनल गार्ड की फील्ड मेडिकल यूनिट में कार्य किया। उन्हें 2002 से 2004 के बीच हवाई हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव के लिए चुना गया था, उस समय वे केवल 21 वर्ष की थी, वे अमेरिका के किसी राज्य की विधायिका के सबसे युवा सदस्य बनीं थीं।

Current Affairs in One Minute

1. President Ram Nath Kovind has given his assent to the constitutional provision to provide 10-per cent reservation in government jobs and education to economically backward section in the general category.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी विशेष प्रावधान को मंजूरी दे दी है।

2. Private sector lender IDFC Bank said its name has been changed to IDFC First Bank Ltd.

निजी क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक ने अपना नाम बदलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक किया।

3. 10th India-Japan Foreign Minister-level Strategic Dialogue was held in New Delhi.

10 वीं भारत-जापान विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।

4. 25th edition of Partnership Summit was held in Mumbai.

पार्टनरशिप समिट का 25 वां संस्करण मुंबई में आयोजित हुआ।

5. External Affairs Minister Sushma Swaraj was on a visit to Uzbekistan.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उज्बेकिस्तान की यात्रा पर थीं।

6. Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the 9th edition of the Vibrant Gujarat Global Investors Summit on January 18.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 9 वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

7. Devanshi Rana won a gold medal in the junior (Under-21) women’s 25m pistol event in the Khelo India Youth Games.

देवांशी राणा ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स की जूनियर (अंडर-21) महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

8. Petra Kvitova defeated Ashleigh Barty to win the Sydney International Tennis title.

पेत्रा क्वितोवा एशले बार्टी को हराकर सिडनी इंटरनेशनल टेनिस ख़िताब जीता।

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: वर्ष का पहला ग्रैंड स्‍लैम मेलबर्न में शुरु हुआ

आज, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वर्ष के पहले ग्रैंड स्‍लैम "ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019" के 107वें संस्करण की शुरुआत हुई।

रोजर फेडरर और कैरोलिन वोजनियाकी वर्ष 2018 के क्रमश: पुरुष और महिला एकल चैंपियन हैं।

भारत के प्रजनेश गुंणेश्‍वरन, लिएंडर पेस और जीवन नेदुनचेझियान और उनके टीम के साथियों सहित पुरुष एकल में भाग लेते नजर आएंगे।

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी पुरुषों के युगल में भाग लेगी।

नोट:

"2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन" एक टेनिस टूर्नामेंट है जो 14 से 27 जनवरी, 2019 तकमेलबर्न पार्क में आयोजित होगा।

टूर्नामेंट में एकल, युगल और मिश्रित युगल खेल में पेशेवर खिलाड़ियों की प्रतिस्‍पर्धाएं शामिल होंगी।

Monday, 14 January 2019

Capsule - 7-11 जनवरी 2019

Capsule - 7-11 जनवरी 2019

•   केंद्र सरकार ने जिस योजना के तहत 4,684 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू-कश्मीर के सांबा, पुलवामा व गुजरात के राजकोट में 1-1 एम्स के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना

•   ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने सत्ताधारी 'डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी' के जिस पूर्व अध्यक्ष को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है- सु सेंग-चांग

•   निकोलस मादुरो ने 10 जनवरी 2019 को लगातार दूसरी बार जिस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली- वेनेज़ुएला

•   भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और जिस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है- छत्तीसगढ़

•   बैंक ऑफ बड़ौदा ने महानगरों व शहरों के बचत खाते के लिए तिमाही औसत न्यूनतम रकम की सीमा 1,000 रुपये से बढ़ाकर जितने रुपये कर दी है-2,000

•   वह शिक्षा संस्थान जिसने प्रयोगशाला में स्पेस फ्यूल तैयार किये जाने में सफलता हासिल की है – आई आई टी मद्रास

•   कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने जिस पशु रोग से निपटने के लिए एलिजा किट लॉन्च किया है – संक्रामक अनीमिया

•   वह देश जो अफ्रीका कप ऑफ नेशंस-2019 की मेजबानी करेगा – मिस्र

•   इन्हें हाल ही में आलोक वर्मा के स्थान पर सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है – एम नागेश्वर राव

•   सेना दिवस परेड कार्यक्रम में पहली बार सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली महिला ऑफिसर का नाम है – भावना कस्तूरी

•   वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया- अरुणाचल प्रदेश

•   हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर जितने स्थान पर आ गया है-79वें

•   अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार जितने साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई- सात साल

•   सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में जितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है-25%

•   विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिस वर्ष तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा-2030

•   अयोध्या मामले की सुनवाई करने वाली संविधान पीठ से हटने वाले जस्टिस का नाम है – जस्टिस यू यू ललित

•   पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन इस देश में किया जायेगा – उज्बेकिस्तान

•   नासा का वह उपग्रह जिसने हाल ही में पृथ्वी से तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है - TESS

•   कार्ड के संवेदनशील ब्यौरे को यूनिक कोड वाले टोकन में बदलने वाली वह योजना जिसके तहत आरबीआई ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किये हैं – टोकनाईज़ेशन

•   प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाने वाला दिवस है – विश्व हिंदी दिवस

•   सुप्रीम कोर्ट ने जिस राज्य के तूतीकोरिन में स्थित स्टरलाइट संयंत्र को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है- तमिलनाडु

•   जिस की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मानव तस्करी भयानक रूप ले चुकी है और इससे पीड़ित तकरीबन हर तीसरा शख्स बच्चा है- संयुक्त राष्ट्र (यूएन)

•   कांग्रेस ने जिसे महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है- अप्सरा रेड्डी

•   हॉटस्टार के जिस पूर्व सीईओ ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और एमडी का कार्यभार संभाल लिया है- अजीत मोहन

•   विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि 2019-20 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था जितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी-7.5%

•   वह राज्य जहां सोलापुर-तुलजापुर-उस्मा नाबाद का नया एनएच-52 राष्ट्रस को समर्पित किया गया – महाराष्ट्र

•   जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका जिसका हाल ही में नितिन गडकरी द्वारा विमोचन किया गया – जल चर्चा

•   हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश का नाम है – जापान

•   येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ जिस देश से हुआ था उसका नाम है – फ्रांस

•   प्रसार भारती ने आकाशवाणी की जिस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति दी है – समाचार

•   भारत ने जिस देश में सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के परिचालन का दायित्व संभाल लिया है- ईरान

•   सुप्रीम कोर्ट ने 08 जनवरी 2019 को अहम फैसला देते हुए जिस सीबीआई के निदेशक को छुट्टी पर भेजने के केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के फैसले को निरस्तव कर दिया है- आलोक वर्मा

•   केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नए शैक्षणिक सत्र से जिस विद्यालय में 5,000 सीटें बढ़ाने की घोषणा की है- जवाहर नवोदय विद्यालय

•   विश्व बैंक के जिस प्रेसीडेंट ने 01 फरवरी 2019 को अपना पद छोड़ने की घोषणा की है जबकि उनका करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल बाकी है- जिम योंग किम

•   हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वह प्रोफेसर जिसने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर पद संभाल लिया है- गीता गोपीनाथ

•   केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर जितने प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है-7.2%

•   इन्हें हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है – कुमार राजेश चंद्रा

•   नॉर्वे की प्रधानमंत्री का नाम जो हाल ही में भारत में तीन दिवसीय यात्रा के लिए आई हैं - एर्ना सोलबर्ग

•   केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग को दिए जाने वाले 10% आरक्षण के आदेश के तहत संविधान के जिस अनुच्छेद में संशोधन किया जायेगा - अनुच्छेद 15 और 16

•   केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इतने पॉइंट का ग्रेडिंग इंडेक्स लॉन्च किया है – 70

•   आकाशवाणी ने हाल ही में इतने वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय चैनल को बंद करने का निर्णय लिया है – 32 वर्ष

•   नेपाल सरकार नया कानून लाने की योजना बना रही है जिसके तहत बच्चों को अपनी आय का जितने प्रतिशत का हिस्सा अपने अभिभावकों के बैंक अकाउंट में जमा कराना अनिवार्य होगा-5-10%

•   वह राज्य जिसमें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है- गुजरात

•   पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर जितने टेस्ट मैच का बैन लगाया है- एक

•   वह देश जिसके राजा मुहम्मद पंचम ने 06 जनवरी 2019 को राजगद्दी छोड़ दी जिसके साथ ही वह कार्यकाल पूरा होने से पहले राजगद्दी त्यागने वाले पहले राजा बन गए हैं- मलेशिया

•   जिस देश के शोधकर्ताओं ने तंबाकू के पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया 'हैक' कर ली जिससे उसकी उत्पादकता और वृद्धि में 40% इज़ाफा हुआ है- अमेरिका

•   केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में आर्थिक रूप से कमज़ोर सवर्णों को इतना प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की गई – 10 प्रतिशत

•   वह राज्य जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन के बालासोर-हल्दिया-दुर्गापुर खंड को राष्ट्र को समर्पित किया – ओडिशा

•   वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता वाले एक मंत्रिसमूह ने 60 लाख तक के टर्नओवर पर इतने रुपये जीएसटी  की सिफारिश की है – 5,000 रुपये

•   सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता वाले एक मंत्रिसमूह द्वारा जिस राज्य को दो साल तक एक प्रतिशत प्राकृतिक आपदा सेस लगाने की अनुमति का सुझाव दिया गया – केरल

•   भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में भारत की जिस नदी में ऑक्टोपस देखे गये हैं – नर्मदा नदी

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...