हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13-14 जनवरी, 2019
1. हाल ही में इसरो ने मिशन गगनयान के लिए कब तक की डेडलाइन निश्चित की है?
उत्तर – दिसम्बर, 2021
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने मिशन गगनयान के लिए दिसम्बर, 2021 को डेडलाइन घोषित कर दिया है। इस दौरान इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवान ने कहा कि गगनयान के लिए अन्तरिक्षयात्रियों का शुरूआती प्रशिक्षण भारत में ही किया जायेगा, बाद में एडवांस्ड प्रशिक्षण रूस में भी किया जा सकता है। के. सिवान ने यह भी कहा कि इस टीम में महिला अन्तरिक्षयात्री भी होंगी। हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने मिशन गगनयान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी थी। इस मिशन में तीन अन्तरिक्षयात्रियों को अन्तरिक्ष में 5-7 दिनों के लिए अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा। भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बनेगा।
2. पार्टनरशिप समिट 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – मुंबई
पार्टनरशिप समिट का आयोजन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में किया जा रहा है। इस वैश्विक प्लेटफार्म पर भारतीय तथा वैश्विक लीडर्स आर्थिक नीति तथा ग्रोथ ट्रेंड पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके 25वें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में किया। इसका आयोजन 12-13 जनवरी, 2019 के दौरान किया जा रहा है।
पार्टनरशिप समिट का आयोजन भारत सरकार के औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग द्वारा महाराष्ट्र राज्य सरकार तथा भारतीय उद्योग संघ के साथ मिलकर किया जा रहा है। पार्टनरशिप समिट 2019 में “न्यू इंडिया” की झलक दिखेगी।
इस शिखर सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित थीम्स के साथ किया जायेगा :
नए भारत के साथ साझेदारी
सुधार व डी-रेगुलेशन – निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियां
समावेशी डायनामिक्स – सभी के लिए डिजिटल वायरफ्रेम
इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा की जाएगी। इस दौरान वे संबोधन भी करेंगे। उनके अतिरिक्त दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री किम ह्यून चोंग, संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था मंत्री सुल्तान बिन सईद अल मंसूरी भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
3. हाल ही में किन भारतीय खिलाड़ियों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता प्रदान की गयी?
उत्तर – विराट कोहली और रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को क्रिकेट में योगदान के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता प्रदान की गयी। उनके अलावा केवल सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की सदस्यता प्रदान की गयी है।
4. अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष किस पत्रकार को नियुक्त किया गया है?
उत्तर – नरसिम्हन राम
THG पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन नरसिम्हन राम को अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम मीडिया संगठनों की स्वतंत्रता तथा पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।
5. आशुतोष अमन हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे, वे किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – क्रिकेट
बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने एक रणजी ट्राफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के 44 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्राफी सीजन में 68 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम पर था, उन्होंने ने 1974-75 में 64 विकेट लिए थे।
6. ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – आदित्य गोदरेज
उद्योगपति व गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज को ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया द्वारा की गयी थी। कॉर्पोरेट गवर्नेंस में 18वां ICSI नेशनल अवार्ड सिप्ला लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड को प्रदान किया गया। जबकि CSR एक्सीलेंस अवार्ड GMR हैदराबाद एअरपोर्ट लिमिटेड, टाटा पॉवर को. लिमिटेड तथा अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड को प्रदान किया गया।
7. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 जनवरी
प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वे देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं।
1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। तत्पश्चात 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर देश भर में सेमिनार, भाषण, युवा वार्ता, योगासन, निबंध लेखन प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य
• स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को बंगाल प्रेसीडेंसी के कलकत्ता में हुआ था।
• उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।
• वे 19वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।
• उन्हें भारत में हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण व राष्ट्रवाद का प्रणेता माना जाता है।
• उन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था और विश्व से हिन्दू धर्म का परिचय करवाया था।
• स्वामी विवेकानंद को उनके प्राचीन हिन्दू दर्शन के ज्ञान, अकाट्य तर्क तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समायोजन के लिए जाना जाता है।
• स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई, 1902 को हुआ था।
8. हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने किस देश के साथ मुद्रा विनिमय के लिए समझौते को मंज़ूरी दी?
उत्तर – जापान
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जापान के साथ 75 अरब डॉलर के करेंसी स्वैप समझौते को मंज़ूरी दे दी है। यह समझौते भारत-जापान आर्थिक संबंधों में एक मील का पत्थर है। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक व सामरिक सहयोग में वृद्धि होगी।
करेंसी स्वैप समझौता एक विदेशी विनिमय समझौता है यह दो पक्षों के बीच में एक मुद्रा के बदले दूसरी मुद्रा के लिए एक निश्चित समय तक के लिए किया जाता है।
• करेंसी स्वैप (मुद्रा विनिमय) से भारत को आयात का भुगतान करने में आसानी होगी। इससे अवमूल्यन की समस्या भी दूर हो जाएगी।
• चूंकि मुद्रा विनिमय में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार किया जाता है। दोनों देशों आयात व निर्यात के लिए अपनी मुद्राओं से भुगतान करते हैं। इससे तीसरे पक्ष की मुद्रा की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा मुद्रा विनिमय पर व्यय नहीं करना पड़ता।
• मुद्रा विनिमय से तरलता को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।
• मुश्किल समय के लिए मुद्रा विनिमय काफी उपयोगी होता है।
• मुद्रा विनिमय से देश का भुगतान शेष भी स्थिर होता है।
इस मुद्रा विनिमय समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच पिछले वर्ष अक्टूबर में सहमती बनी थी।
9. हाल ही में वेनेज़ुएला के नया राष्ट्रपति कौन बने?
उत्तर – निकोलस मादुरो
निकोलस मादुरो ने दूसरी बार वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वेनेज़ुएला में मई, 2018 में चुनाव हुए, मादुरो को चुनाव में 67.84% वोट मिले थे। मादुरो के शपथ ग्रहण समारोह में 94 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
निकोलस मादुरो का जन्म 23 नवम्बर, 1962 को वेनेज़ुएला की राजधानी कैरकस में हुआ था। वे यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े हुए हैं। मादुरो 5 जनवरी, 2005 से 7 अगस्त, 2006 तक वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 9 अगस्त, 2006 से 15 जनवरी, 2013 तक वे देश के विदेश मंत्री रहे।
10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं तुलसी गब्बार्ड किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गब्बार्ड ने 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे एलिज़ाबेथ वारेन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने वाली दूसरी महिला सीनेटर होंगी। तुलसी गब्बार्ड अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव में हवाई का प्रतिनिधित्व करती हैं।
तुलसी गब्बार्ड का जन्म 12 अप्रैल, 1981 को अमेरिका में हुआ था। वे अमेरिकन कांग्रेस की सदस्य बनने वाली पहली हिन्दू हैं। 2004-05 में तुलसी ने हवाई आर्मी नेशनल गार्ड की फील्ड मेडिकल यूनिट में कार्य किया। उन्हें 2002 से 2004 के बीच हवाई हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव के लिए चुना गया था, उस समय वे केवल 21 वर्ष की थी, वे अमेरिका के किसी राज्य की विधायिका के सबसे युवा सदस्य बनीं थीं।
Current Affairs in One Minute
1. President Ram Nath Kovind has given his assent to the constitutional provision to provide 10-per cent reservation in government jobs and education to economically backward section in the general category.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी विशेष प्रावधान को मंजूरी दे दी है।
2. Private sector lender IDFC Bank said its name has been changed to IDFC First Bank Ltd.
निजी क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक ने अपना नाम बदलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक किया।
3. 10th India-Japan Foreign Minister-level Strategic Dialogue was held in New Delhi.
10 वीं भारत-जापान विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
4. 25th edition of Partnership Summit was held in Mumbai.
पार्टनरशिप समिट का 25 वां संस्करण मुंबई में आयोजित हुआ।
5. External Affairs Minister Sushma Swaraj was on a visit to Uzbekistan.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उज्बेकिस्तान की यात्रा पर थीं।
6. Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the 9th edition of the Vibrant Gujarat Global Investors Summit on January 18.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 9 वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
7. Devanshi Rana won a gold medal in the junior (Under-21) women’s 25m pistol event in the Khelo India Youth Games.
देवांशी राणा ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स की जूनियर (अंडर-21) महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
8. Petra Kvitova defeated Ashleigh Barty to win the Sydney International Tennis title.
पेत्रा क्वितोवा एशले बार्टी को हराकर सिडनी इंटरनेशनल टेनिस ख़िताब जीता।
ऑस्ट्रेलियन ओपन: वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम मेलबर्न में शुरु हुआ
आज, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम "ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019" के 107वें संस्करण की शुरुआत हुई।
रोजर फेडरर और कैरोलिन वोजनियाकी वर्ष 2018 के क्रमश: पुरुष और महिला एकल चैंपियन हैं।
भारत के प्रजनेश गुंणेश्वरन, लिएंडर पेस और जीवन नेदुनचेझियान और उनके टीम के साथियों सहित पुरुष एकल में भाग लेते नजर आएंगे।
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी पुरुषों के युगल में भाग लेगी।
नोट:
"2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन" एक टेनिस टूर्नामेंट है जो 14 से 27 जनवरी, 2019 तकमेलबर्न पार्क में आयोजित होगा।
टूर्नामेंट में एकल, युगल और मिश्रित युगल खेल में पेशेवर खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धाएं शामिल होंगी।
No comments:
Post a Comment