Thursday, 7 September 2017

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 सितंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 सितंबर 2017

1. हाल ही में चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा को नियुक्त किया गया है| सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है| सुनील अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं|

2. हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में राजीव महर्षि को नियुक्त किया गया है| राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है| हाल ही में राजीव महर्षि केन्द्रीय गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए है| गृह सचिव से पूर्व राजीव वित्त सचिव के रूप में कार्यरत थे|

3. भारतीय निर्वाचन आयोग क्या है?

भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है, जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया है| इस आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दो चुनाव आयुक्त होते है, इनकी नियुक्त भारत का राष्ट्रपति करता है| निर्वाचन आयोग के पास यह उत्तरदायित्व है कि वह निर्वाचनों का पर्यवेक्षण, निर्देशन तथा आयोजन करवाये| यह आयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद के चुनाव करवाता है| भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में की गई थी|

4. ‘ड्रीम चेसर’ क्या है?

‘ड्रीम चेसर’ ऐसा मानवरहित यान है, जो पृथ्वी से 400 किमी ऊपर उड़ान भरने में सक्षम है। इसे कई वर्षों के प्रयोगों के बाद सिएरा नेवादा कॉर्पोरेशन (एसएनसी) ने तैयार किया है, जो आमतौर पर नासा के साथ मिलकर काम करता है। इसकी मदद से नासा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में 5000 किलोग्राम वजन तक चीजों की आपूर्ति कर सकेगा। अंतरिक्ष अभियानों में फिलहाल यह सबसे महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि नासा ने आईएसएस की क्षमता बढ़ाने के लिए उड़ानों को खर्च के कारण बहुत सीमित कर दिया गया है।

5. यूलिया लिप्नित्सकाया कौन है?

यूलिया लिप्नित्सकाया रूस की सोच्ची ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था| तब उन्हें ‘टाइनी जीनियस’, ‘फ्यूचर ऑफ फिगर स्केटिंग’ और ‘द मदर ऑफ रशियन फिगर स्केटिंग’ कहा जाने लगा था। उस समय युलिया की उम्र मात्र 15 साल थी। यूलिया रूस की सबसे युवा विंटर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थीं। युलिया 78 साल के इतिहास में गोल्ड जीतने वाली सबसे युवा फिगर स्केटर थीं। हाल ही में युलिया ने इस खेल से संन्यास की घोषणा की है|

6. टॉम प्रीचार्ड कौन थे?

टॉम प्रीचार्ड न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज थे| यह दुनिया के उन सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होनें एक भी टेस्ट मैच नही खेला था| इन्होनें 200 प्रथम श्रेणी में 818 विकेट लिए, जिसमें एजबस्टन में एक दशक की सेवा के दौरान 695 भी शामिल है| प्रीचार्ड दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा थे, तथा इन्होनें मध्य पूर्व और इटली में अपनी सेवाएं दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. एंजलिक कर्बर का संबंध किस खेल से है?

एंजलिक कर्बर का संबंध टेनिस से है| कर्बर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर होने वाली तीसरी सीडेड खिलाड़ी हैं। हाल ही में जर्मनी की कर्बर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड जापान की नाओमी ओसाका से 6-3, 6-1 से हारकर बाहर हो गई है| कर्बर 12 साल बाद पहले ही राउंड में बाहर होने वाली पहली चैंपियन हैं। इससे पहले 2005 में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

8. क्वीन्सफेरी क्रॉसिंग ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

क्वीन्सफेरी क्रॉसिंग ब्रिज स्कॉटलैंड के क्वीनसफेरी में स्थित है| यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे ऊंचा और दुनिया का थ्री टावर केबल स्टे वाला सबसे लंबा ब्रिज है। इसके निर्माण में 35 हजार टन स्टील और डेढ़ लाख टन कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है। इस ब्रिज तैयार करने में 24 देशों के इंजीनियरों की टीम ने सहयोग दिया था|

9. जापान के टोक्यो और योकोहामा शहर में ग्रेंट कैंटो भूकंप कब आया था?

जापान के टोक्यो और योकोहामा शहर में ग्रेंट कैंटो भूकंप 1 सितम्बर 1923 में आया था| रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.9 आंकी गई थी| इस भूकंप में 142, 807 लोग मारे गए थे| यह इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकम्पों में से एक है|

10. लघु दिवस कब मनाया जाता है?

लघु दिवस प्रतिवर्ष 30 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन को मनाने की प्रवृति 2001 में शुरू की गई थी|

अरुणाचल के मंत्री जोमडे केना का निधन

भाजपा नेता और अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जोमडे केना का लम्बी बीमारी के बाद गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

52 वर्षीय केना को पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फुटबॉल एशिया कप क्वालीफायर में भारत ने मकाऊ को हराया

मकाऊ में आयोजित एशिया कप फुटबॉल के क्वालीफाइंग मुकाबले में में भारत ने ग्रुप लीग मैच में मेजबान मकाऊ को 2-0 से हराया।

दोनों गोल स्थानापन्न स्ट्राइकर बलवंत सिंह ने किये।

यह अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में भारत के लिए लगातार ग्यारहवीं जीत है।

 केनेथ इयान जस्टर भारत में अमेरिकी राजदूत नामित

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केनेथ इयान जस्टर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है।

बुश प्रशासन के तहत भारत-अमेरिका संबंधों में जस्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। उन्होंने 2001 से 2005 तक बुश शासन के दौरान उद्योग और सुरक्षा विभाग के अंतर्गत वाणिज्य अवर सचिव के रूप में कार्य किया है।

वे रिचर्ड वर्मा की जगह लेंगे। यह पद 20 जनवरी  के बाद से खाली है क्योंकि रिचर्ड वर्मा ने उस दिन ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालाने के बाद त्यागपत्र सौंप दिया था।

राष्ट्रीय पोषण रणनीति का शुभारंभ

राष्ट्रीय पोषण रणनीति जो कि लक्षित क्रियाकलापों को संबोधित करने के लिए योजनाबद्ध रूपरेखा उपलब्ध कराती है, का शुभारम्भ हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन एवं  नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने नई दिल्ली में किया। अब राष्ट्रीय विकास कार्यसूची (नेशनल डेवलपमेंट एजेंडा) में पोषण केंद्रबिंदु पर रहेगा अर्थात इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रणनीति पोषण के चार निर्धारकों - भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, आय और पानी के बीच अभिसरण के विषय में कहता है। वर्तमान में, इन निर्धारकों के वास्तविक समय मापक की भी, जिससे कि   सबसे कमजोर माताओं और बच्चों में लक्षित एवं वंचित कार्रवाई की क्षमता कम हो जाती है।

इस रणनीति के तहत स्वच्छ भारत और स्वास्थ्य भारत पर आधारित कुपोषण मुक्त भारत की चाहत रखी गयी है।

 ब्रिक्स घोषणापत्र आतंकवाद की कठोर निंदा

चीन के ज़ियामेन शहर में आयोजित 9 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की निंदा की गयी है।

संयुक्त घोषणा में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने सदस्य राज्यों सहित दुनिया भर के सभी आतंकवादी हमलों की निंदा की है।

देशों ने सुरक्षा की स्थिति एवं तालिबान, इस्लामिक स्टेट्स, अल-कायदा तथा उसके सहयोगियों द्वारा फैलाए जा रहे हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।

घोषणापत्र में ने शांति और राष्ट्रीय सामंजस्य को हासिल करने के लिए कार्यरत अफगानिस्तान के लोगों को ब्रिक्स के समर्थन की पुष्टि भी की गयी है।

बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद, पाकिस्तान ने ब्रिक्स घोषणापत्र को खारिज कर दिया है।

भारत-नेपाल सैन्याभ्यास ‘सूर्य किरण’ प्रारंभ

भारत और नेपाल ने अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ को नेपाल में प्रारंभ कर दिया है। यह नेपाल-भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 12 वां संस्करण है जिसमें प्रत्येक पक्ष से लगभग 300-300 सैनिक भाग ले रहे हैं।

दोनों सेनाओं के बीच बटालियन स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण अंतर-क्षेत्रीय सुविधा के जरिए पहाड़ी इलाके में आतंकवाद-विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। आपदा प्रबंधन और आपदा राहत के लिए संयुक्त संचालन भी इस अभ्यास का एक हिस्सा होगा।

सूर्य किरण सैन्याभ्यास श्रृंखला सालाना, वैकल्पिक रूप से नेपाल और भारत में आयोजित की जाती है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में संयुक्त अभ्यास का 11 वां संस्करण आयोजित किया गया था।

व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक प्रारंभ

पूर्वी आर्थिक मंच की तीसरी बैठक व्लादिवोस्तोक, रूस में प्रारंभ हुई है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज फोरम में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

बैठक में वैश्विक व्यापार से संबंधित मुख्य और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

श्रीमती स्वराज अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी, जिसके दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...