Tuesday, 5 September 2017

भारतीय संविधान महत्वपूर्ण जानकारी


> आइवर जेनिंग्स ने भारतीय संविधान को उधार का थैला एवं वकीलों का स्वर्ग कहा है।

-> 15,16,19,29,30 अनु. के मौलिक अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है।

-> गोलकनाथ बनाम पंजाब के राज्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि मौलिक अधिकारों में सशोधन के लिए संविधान सभा को बुलाया जाना चाहिए

-> संसद का निर्माण सन् 1921 – 26 तक हुआ।

-> राष्ट्रपति भवन में निवास करने वाले प्रथम वायसराय लार्ड इरविन थे।

-> राष्ट्रपति भवन का नाम पहले वायसराय पैलेस फिर, रीगल लॉज, 1948 में गवर्मेन्ट हाऊस एवं 1950 में इसका नाम राष्ट्रपति भवन हो गया।

-> 14 जनवरी 1931 को राजधानी दिल्ली से नई दिल्ली लायी गयी,।

-> 29 जनवरी 1953 को पिछड़ा वर्ग आयोग काका कालेलकर की अध्यक्षता में गठित,हुआ जिसने 2399 जातियों को सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछडा माना।

-> 26 जनवरी 1972 से दिल्ली में अमर जवान ज्योति जलायी गयी। इसी समय मध्य प्रदेश के भोपाल और राजनांदगांव दो नये जिले बने थे।

-> वोटिंग मशीन से पूरे राज्य में मतदान सर्वप्रथम गोवा में करवाए गये (1995 में)

-> 22 सितम्बर 1980 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू हुआ।

-> नीति निदेशक तत्वों में अभी तक दो बार संशोधन हुआ।

-> संविधान के अनु 108 के तहत राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाते है। अभी तक नि.लि. 3 बार बुलायी गयी है।

1. 1961 में दहेज कानून
2. 1978 बैंकिंग सेवा
3.2001 में पोटा अधिनियम

-> राष्ट्रपति को अनु.72 में क्षमादान का अधिकार दिया गया है |

-> सबसे अधिक समय तक उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रहे |
.
-> सबसे कम समय तक उपराष्ट्रपति व्ही. व्ही. गिरी रहे |

-> यदि निर्धारित समय तक राष्ट्रपति का चुनाव नही हो पाता ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति अपना पद खाली नही करता।

-> उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति की हैसीयत से वेतन ग्रहण करता है।

-> अनु. 352 के तहत तीन बार राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया। प्रथम :- 26/10/1962 से -10/01/1968 चीन आक्रमण के समय तक द्वितीय :- 02/12/1971 से 26/03/1977 तृतीय :- 26/06/1975 से 21/03/1977 तक

-> कार्यपालिका की समस्त शक्तियां मंत्रीपरिषद में निहित होती है।

-> सभी मंत्री राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पदधारण करते है।

-> चौधरी चरणसिहं ऐसे प्रधानमंत्री है जो एक बार भी लोकसभा नही गए।

-> अविश्वास के आधार पर हटाए गए प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिहं है |

-> कार्यकारी प्रधानमंत्री बने दो बार – गुलजारी लाल नंदा

-> तीन प्रधानमंत्री पद रहते हुए मृत्यु को प्राप्त हुए। 1. नेहरू, 2. शास्त्री 3. इंदिरा गाँधी

-> आंध्रप्रदेश , पं.बंगाल की लोकसभा में 42 -42 सीटें है।

-> आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडू की राज्य सभा में 18 – 18 सीटें है।

-> पं.बंगाल एवं बिहार की राज्यसभा में 16 -16 सीटें है।

-> म.प्र. एवं गुजराज की राज्यसभा में 16 -16 सीटें है।

-> कैबीनेट सरकार का प्रावधान इंग्लैण्ड से लिया गया।

-> कोई सदन यदि किसी विधेयक को बिना पारित किए हुए 6 माह तक रोके रहता है तो संयुक्त अधिवेशन बुलाया जाता है।

-> 12 बजे से संसद में शून्यकाल प्रारंभ होता है जिसमें तात्कालिक महत्व के प्रश्न पूछे जाते है।

-> जम्मू कश्मीर में विधान सभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है |

-> जम्मू विधानसभा में राज्यपाल दो महिला सदस्यों को नॉमीनेट करता है।

-> जम्मू कश्मीर में विधान परिषद की सीटें 36 है।

-> सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशो की नियुक्ति का प्रावधान फ्रांस से लिया गया है।

-> यूएसए में सर्वोच्च न्यायालय का मुखय न्यायाधीश अपनी मृत्यु तक पद पर बना रहता है।

-> लक्षद्वीप का हाई कोर्ट केरल में है।

->अंडमान निकोबार का हाई कोर्ट पं. बंगाल में है।

-> लोकसभा के निर्वाचन की अधिसूचना राष्ट्रपति देता है।

-> आर्थिक नियोजन समवर्ती सूची का विषय है।

-> सिनेमा संघ सूची का विषय है।

-> आपातकाल समाप्त करने के लिए लोकसभा के 10 प्रतिशत सदस्य विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग करते है।

-> 13/09/1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बना |

-> राजमन्नार आयोग (तमिल.1970) ने आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. सेवाओं को समाप्त करने की शिफारिश की।

-> 12 वे वित्त आयोग के अध्यक्ष – सी.रंगराजन ने राज्यों को केन्द्र द्वारा 30.5 प्रतिशत राजस्व देने की शिफारिश की।

-> भारतीय संविधान में सर्वाधिक संशोधन इंदिरा गांधी के समय हुए।

-> 10 दिसंबर 1948 अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गठित हुआ।

-> 1973 में श्रीमति इंदिरा गांधी ने ए.एन. राय की नियुक्ति सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में वरीष्ठता क्रम को त्यागकर की।

-> 26/11 को विधि दिवस मनाया जाता है | (संविधान अंगीकृत किया गया)

-> राष्ट्रपति का अभिभाषण केन्द्रीय मंत्रीमंडल तैयार करता है।

-> गोवाहाटी हाईकोर्ट के तहत सर्वाधिक राज्य आते है।

-> सर्वाधिक 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष – जबाहरलाल नेहरू बने |

-> स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष – जे. व्ही कृपलानी थे |

-> 15/03/1950 को योजना आयोग का गठन हुआ |

-> यह गैरसंवैधानिक संस्था है एवं एक सलाहकार संस्था है।

-> प्रथम :- औद्योगिक नीति 06/04/1948 में बनायी गयी द्वितीय :-1956 में बनी |

-> नयी औद्योगिक नीति 1991 में बनायी गयी
-> अभी तक रूपये का तीन बार अवमूल्यन हुआ। 1949 1966 1991

-> भारत में लोकपाल एवं लोकायुक्त पद का सृजन प्रशासनिक सुधार आयोग 1963 द्वारा किया गया।

-> लोकसभा सदस्य 6—7 लाख जनसंखया का प्रतिनिधित्व करता है

-> विधानसभा सदस्य 60– 70 हजार जनसंखया का प्रतिनिधित्व करता है (1971 के आधार पर)

Q.1)  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] का  इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य कौन था ?
 - केरल  (विधानसभा उपचुनाव, अप्रैल 1982 ई. में)

Q.2)  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] से पूरा चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौन था ?
- गोवा [Goa]

Q.3)  तारांकित प्रश्न [Starred Question] क्या है ?
- जिन सवालों को जवाब सदस्य तुरंत सदन में चाहता है उसे तारांकित प्रश्न [Starred Question] कहा जाता है।

Q.4)  अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] क्या है ?
 जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित में चाहता है, तो उन्हें अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question]  कहा जाता है 

Q5)  स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] होता है ?
स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] किसी लोक महत्व [Public Interest] के मामले पर पेश किया जाता है जब ये स्वीकार [Accept] कर लिया जाता है तब लोक महत्व [Public Interest] के कार्य के लिये सदन का नियमित कार्य [Regular Work] रोक दिया जाता है। इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए [Proposal to Introduce] न्यूनतम 50 सदस्यों की स्वीकृति [Acceptance] जरूरी है। 

Q.6)  धन विधेयक [Money Bill] है क्या ?
संसद में राजस्व [Revenue] एकत्र करने या अन्य प्रकार के धन संबंधित विधेयक को धन विधेयक  [Money Bill] कहा जाता है। धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है। धन विधेयक  [Money Bill] को पुनः विचार के लिये राष्ट्रपति लौटा नहीं सकता है।

Q.7)  विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] है,  क्या ?
विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] में भारत की संचित निधि  [Consolidated Funds] पर भारित व्यय की पूर्ति के लिये धन तथा सरकार के खर्च के लिये अनुदान की मांग शामिल होती है। भारत में संचित निधि [Consolidated Funds] में से कोई भी धन विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] के अधीन ही निकाला जा सकता है।  

Q.8)  प्रश्नकाल [Question Hour] होता है ?
जब संसद [Parliament] की कार्यवाही शुरू होती है उसके शुरू के पहला घण्टा सामान्यतः प्रश्नकाल [Question Hour] कहलाता है। 

Q.9)  शून्यकाल [Zero Hour] होता है ? 
- संसद [Parliament] के दोनों सदनों में प्रश्नकाल [Question Hour] के ठीक बाद के समय को शून्यकाल [Zero Hour] कहा  जाता है। शून्यकाल [Zero Hour] का लोकसभा या राज्यसभा की प्रक्रिया तथा संचालन नियम में कोई उल्लेख नहीं है। 

Q.10)  सदन का स्थगन [Adjournment of the House] होता है ?
- स्थगन द्वारा सदन के कामकाज को विनिर्दिष्ट समय [Specified Time] के लिये स्थगित कर दिया जाता है। 

Q.11)  अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question]  है ?
सदन में किसी सदन [Parliament] द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से किसी विषय पर दिये गये जवाब का स्पष्टीकरण [Explanation] के लिये अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] पूछने की अनुमति प्रदान करता  है ।

Q.12)  विघटन [Dissolution] होता है ?
केवल लोकसभा का ही विघटन हो सकता है। इससे लोकसभा भंग [Dissolve Parliament] हो जाती है। 

Q.13)   उच्च न्यायालयों [High Court] के न्यायाधीशों [Judge] को किसके समक्ष शपथ लेना पड़ता है ?
- राज्यपाल [Governor]

Q.14)  उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश [High Court Chief Justice]  की नियुकित [Appointment] कौन करता है ?
सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] तथा उस राज्य के राज्यपाल [State Governor] से परामर्श लेकर भारत का राष्ट्रपति [President] इसकी नियुक्ति करता है।

Q.15)  हाईकोर्ट [High Court] के उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति [Appointment] कौन करता है ?
- संबंधित राज्य [Related States] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] की सलाह लेकर इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति  करता है।

Q.16) उच्च न्यायालय [हाईकोर्ट] के न्यायधीशों के रिटायरमेंटा [Retirement] की अधिकतम आयु सीमा कितनी होती है ?
- 65 वर्ष 

Q.17)  कदाचार [Misconduct] और असक्षमता [disability] के आधार पर हाईकोर्ट [High Court] के किसी जज को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
- महाभियोग प्रक्रिया [Impeachment process] (इस प्रक्रिया अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के जज को भी हटाया जाता है)

Q.18)  अविश्वास प्रस्ताव [No confidence Motion] क्या है?
यह प्रस्ताव लोकसभा [LokSabha] या विधानसभा [VidhanSabha] में विपक्षी दलों [Opposition] द्वारा लाया जाता है। दरअसल ये प्रस्ताव सत्तारूढ़ पार्टी [Ruling Party] या गठबंधन [Alliance] के बहुमत की परीक्षा होती है। अगर ये प्रस्ताव [Motion] पारित हो जाता है, तो मंत्रिपरिषद् [Council of Ministers] को इस्तीफा देना पड़ता है अर्थात् उसकी सरकार गिर [Government collapses] जाती है।

Q.19)  पदेन [Ex-Officio] है, क्या ?
- पद धारण करने के कारण

Q.20)  निषेधाधिकार [Veto Power] अर्थ क्या है ?
मुख्य कार्यपालिका [Chief Executive] द्वारा सोच- विचार के बाद किसी विधायी अधिनियम [Legislative Act] पर अपनी अस्वीकृति। ऐसा करने से अधिनियम कानून [Law Act] का रूप नहीं ले पाता है।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...