Monday, 4 September 2017

त्वचा के बारे में


हम जिस टाॅपिक पर बात करेगे उसका नाम है: त्वचा। आज स्किन का लगभग हर रोचक तथ्य आपको बताया जाएगा. क्या आप जानते है ? कि हमारे शरीर का 15 प्रतिशत वजन त्वचा का ही होता है. चलिए शुरू करते है…

1. त्वचा वास्तव में हमारे शरीर का एक अंग है, और यह हमारा सबसे बड़ा अंग है।

2. बच्चे की त्वचा का असली रंग उसके जन्म के छः महीने बाद पता चलता है।

3. हमारी त्वचा का रंग ‘मेलानिन‘ तय करता है. ये जितनी ज्यादा एक्टिविटी करेगा उतना गाढ़ा त्वचा का रंग होगा. हमारी आंख का रंग भी इसी पर निर्भर है।

4. Vitamin C, सूर्य से आने वाली अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से बचाव करता है. यह संतरे, सेब etc. में पाया जाता है।

5. इंसानी शरीर की चमड़ी को अगर समतल फैलाया जाए तो यह 20 स्काॅयर फ़ीट जगह को घेर लेगी।

6. Soda, आपको समय से पहले बूढ़ा बनाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में phosphates पाया जाता है।

7. 25 साल की उम्र होने के बाद त्वचा में झुर्रियाँ पड़नी शुरू होती है। ग्रेविटी का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है।

8. जो व्यक्ति एक दिन में 10 या इससे ज्यादा सिगरेट पीता है उसके माथे पर अधिक गहरी लाइनें नजर आने लगती है।

9. नीचे मुँह करके सोने से हमारे माथे पर और साइड में करके सोने पर हमारी ठोढ़ी और गालों पर झुर्रियाँ पड़ती है।

10. बूढ़े लोगो में से स्मेल आने का कारण 2-nonenal नाम का केमिकल होता है. बूढ़े लोग इसे त्वचा के माध्यम से छोड़ते रहते है।

11. हर 20 में से 1 महिला के चेहरे पर मुहांसे निकलते है जबकि पुरूषों को हर 100 में से 1 के निकलते है।

12. हमारे शरीर में सबसे पतली चमड़ी हमारी आंखो की होती है, 0.2 से 0.5mm तक।

13. हमारे शरीर में सबसे मोटी चमड़ी हमारे तलवों की होती है, 4mm तक.

14. इंसानों समेत हर जीव की त्वचा पर बाल होते है, Whales और Dolphins के भी।

15. इंसानो की त्वचा सबसे ज्यादा सुअरों से मिलती है।

16. हमारी त्वचा की परत्त हर 28 दिन में एक बार और पूरे जीवनकाल में लगभग 900 बार बदलती है.

17. आपके घरों में मौजूद धूल के 50% कण आपकी त्वचा के होते हैं. आपकी त्वचा से हर मिनट 30,000 कोशिका झड़ रही है।

18. हमारे मुँह के अंदर की त्वचा और महिलाओं की योनि की त्वचा एक जैसी कोशिका से बनी हुई है।

19. सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है. यह त्वचा पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा, खुजली और सूजन को दूर करता है

20. जब दिल काम करना बंद कर देता है तो त्वचा का रंग सफेद या बैंगनी हो जाता हैं।

21. हमारी चमड़ी में 5 तरह के रिसेप्टर्स होते है जो दर्द से लेकर छूने तक की सारी जानकारी दिमाग को देते है।

22. त्वचा का गोरा रंग 20,000 से 50,000 साल पहले ही होना शुरू हुआ हैं।

23. ‘चिंता‘ करने से ना सिर्फ चेहरे पर मुहांसे निकलते है, बल्कि आपकी त्वचा भी पतली होती है और आप जल्दी बूढ़े हो जाते हो।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...