Wednesday, 8 May 2019

सामान्य ज्ञान प्रश्नोंत्तरी 01

सामान्य ज्ञान प्रश्नोंत्तरी

💞1. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 17 दिसम्बर

[B] 22 दिसंबर

[C] 20 दिसम्बर

[D] 25 दिसम्बर

Correct Answer: B [22 दिसंबर]

Notes

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

💞2.किस भारतीय- यवन शासक ने बौध्द धर्म सर्वप्रथम अपनाया?

[A] एण्टियोकस प्रथम

[B] एन्टोडॉट्स प्रथम

[C] एन्टोडॉट्स द्वितीय

[D] मिनांडर द्वितीय

Correct Answer: D [मिनांडर द्वितीय]

Notes

मिनांडर द्वितीय भारतीय यवन राजा था। उसने बौध्द धर्म अपनाया और दक्षिण एशिया में विशाल साम्राज्य की स्थापना की।

💞3.‘औधोगिक क्रांति’ का प्रारम्भ किस उद्योग धंधे से हुआ था?

[A] ऊनी वस्त्र उद्योग

[B] सूती वस्त्र उद्योग

[C] लोहा उद्योग

[D] यातायात

Correct Answer: B [सूती वस्त्र उद्योग]

Notes

‘औधोगिक क्रांति’ का प्रारम्भ सूती वस्त्र उद्योग धंधे से हुआ था|

💞4.औधोगिक क्रांति की शुरुआत यूरोप के किस देश में सबसे पहले हुई थी?

[A] फ़्रांस

[B] इंग्लैंड

[C] जर्मनी

[D] इटली

Correct Answer: B [इंग्लैंड]

Notes

औधोगिक क्रांति की शुरुआत यूरोप के इंग्लैंड में सबसे पहले हुई थी|

💞5.किस प्राचीन सभ्यता में मध्यकालीन ईसाई पादरियों द्वारा बेचे जाने वाले ‘इंडल्जेन्सिज’ की तरह पापमोचन पत्र बेचे जाने की परंपरा थी?

[A] मिस्र

[B] यूनान

[C] रोम

[D] मेसोपोटामिया

Correct Answer: A [मिस्र]

Notes

मिस्र में मध्यकालीन ईसाई पादरियों द्वारा बेचे जाने वाले ‘इंडल्जेन्सिज’ की तरह पापमोचन पत्र बेचे जाने की परंपरा थी|

💞6.निम्नलिखित में किसे द्वितीयक प्रदूषक कहा जाता है?

[A] ओजोन

[B] बेंजीन

[C] सल्फर डाई ऑक्साइड

[D] कार्बन मोनोऑक्साइड

Correct Answer: A [ओजोन]

Notes

प्राथमिक प्रदूषक सीधे स्रोत से उतपन्न होते हैं। प्राथमिक प्रदूषकों के उदाहरण कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और बेंजीन आदि है। द्वितीयक प्रदूषक प्राथमिक प्रदूषकों से उतपन्न होते हैं। इसके उदाहरण ओजोन, फॉर्मेल्डिहाइड, धुआँ आदि भी हैं।

💞7.टैगोर संस्कृति और सभ्यता केंद्र कहाँ स्थित है?

[A] शिमला

[B] कोलकाता

[C] भोपाल

[D] मुम्बई

Correct Answer: A [शिमला]

Notes

प्रसिद्ध साहित्यकार और एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर को श्रध्दांजलि देने के लिए उनकी एक सौ पचासवीं जयंती पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी में भारत सरकार द्वारा टैगोर संस्कृति और सभ्यता केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र के उद्देश्यों में शामिल हैं: टैगोर के काम के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए; टैगोर के काम को अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद का समर्थन; भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कवियों, कलाकारों और लेखकों के साथ अपने काम की तुलनात्मकता को बढ़ावा देना; अपने मानववादी दर्शन और उनके विश्वव्यापीता के तत्वों का अध्ययन; और विज्ञान और समाज के बीच संबंधों के बारे में अपनी चिंताओं का पता लगाना।

💞8.महाबलीपुरम के पैगोडा किसके द्वारा बनवाये गए थे?

[A] चालुक्य

[B] पल्लव

[C] चोल

[D] चेर

Correct Answer: B [पल्लव]

Notes

महाबलीपुरम के पैगोडा मंदिर पल्लव वंश के राजा नरसिंहवर्मन प्रथम द्वारा बनवाये गए थे। इसमें 7 रथ या पैगोडा हैं।

💞9.केरल में विषु नामक त्यौहार किस महीने में मनाया जाता है?

[A] जनवरी

[B] फरवरी

[C] मार्च

[D] अप्रैल

Correct Answer: D [अप्रैल]

Notes

केरल में विषु नामक त्यौहार 14 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य मेष राशि या वसंत विषुव में प्रवेश करता है।

💞10.74वें संविधान संशोधन से 12वीं अनुसूची में नगरपालिकाओं के कितने कार्य जोड़े गए? 

[A] 14

[B] 16

[C] 18

[D] 20

Correct Answer: C [18]

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...