Tuesday, 14 May 2019

रसायनिक यौगिक के सामान्‍य नाम व सूत्र

रसायनिक यौगिक के सामान्‍य नाम व सूत्र

रासायनिक सूत्र हमें रासायनिक पदार्थ के बारे में काफी जानकारी उपलब्‍ध कराता है, जैसे कि यह कितने और किस प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना है, साथ ही वे किस प्रकार व्‍यवस्थित हैं।

यौगिक दो या अधिक तत्‍वों के विशेष अनुपात में मिलाने से बना पदार्थ है। रासायनिक सूत्र हमें यौगिक में उपस्थित प्रत्‍येक तत्‍व के बारे में बताता है, और सबस्क्रिप्‍ट हमें प्रत्‍येक तत्‍व में परमाणुओं की संख्‍या के बारे में बताता है।

नीचे कुछ यौगिक एवं उनके रासायनिक सूत्र के उदाहरण दिये गये है:

1. सामान्‍य नाम: बेकिंग पाउडर

रासायनिक यौगिक सोडियम बाइकार्बोनेट

रासायनिक सूत्र: NaHCO3

2. सामान्‍य नाम: नीला थोथा

रासायनिक यौगिक: कॉपर सल्फेट

रासायनिक सूत्र: CuSO4.xH2O

3. सामान्‍य नाम: ब्लीचिंग पाउडर

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम ऑक्‍सीक्‍लोराइड

रासायनिक सूत्र: CaOCL2

4. सामान्‍य नाम: क्लोरोफॉर्म

रासायनिक यौगिक: ट्राइक्‍लोरो मीथेन

रासायनिक सूत्र: CHCl3

5. सामान्‍य नाम: चाक (संगमरमर)

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम कार्बोनेट

रासायनिक सूत्र: CaCo3

6. सामान्‍य नाम: कास्टिक पोटाश

रासायनिक यौगिक: पोटेशियम हाइड्रॉक्‍साइड

रासायनिक सूत्र: KOH

7. सामान्‍य नाम: कास्टिक सोडा

रासायनिक यौगिक: सोडियम हाइड्रॉक्‍साइड

रासायनिक सूत्र: NaOH

8. सामान्‍य नाम: शुष्‍क बर्फ

रासायनिक यौगिक: ठोस कार्बन डाइ आक्‍साइड

रासायनिक सूत्र: CO2

9. सामान्‍य नाम: एप्‍सम

रासायनिक यौगिक: मैग्नीशियम सल्फेट

रासायनिक सूत्र: MgSo4

10. सामान्‍य नाम: जिप्सम

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम सल्फेट

रासायनिक सूत्र: CaSo4. 2H2O

11. सामान्‍य नाम: हरा थोथा

रासायनिक यौगिक: फेरस सल्फेट

रासायनिक सूत्र: FeSo4

12. सामान्‍य नाम: भारी जल

रासायनिक यौगिक: ड्यूटेरियम ऑक्साइड

रासायनिक सूत्र: D2O

13. सामान्‍य नाम: सिरका

रासायनिक यौगिक: एसिटिक एसिड

रासायनिक सूत्र: CH3COOH

14. सामान्‍य नाम: धावन सोडा

रासायनिक यौगिक: सोडियम कार्बोनेट

रासायनिक सूत्र: Na2CO3

15. सामान्‍य नाम: बुझा चूना

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड

रासायनिक सूत्र: Ca(OH)2

16. सामान्‍य नाम: पोटाश एलम

रासायनिक यौगिक: पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट

रासायनिक सूत्र: KAl(SO₄)₂·12H₂O

17. सामान्‍य नाम: त्वरित चूने

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम ऑक्साइड

रासायनिक सूत्र: CaO

18. सामान्‍य नाम: प्लास्टर ऑफ पेरिस

रासायनिक यौगिक: कैल्शियम सल्फेट

रासायनिक सूत्र: CaSO4. 1/2 H2O

19. सामान्‍य नाम: मोहर लवण

रासायनिक यौगिक: अमोनियम फेरस सल्फेट

रासायनिक सूत्र: (NH4)2Fe(SO4)2·6H2O

20. सामान्‍य नाम: सफेद थोथा

रासायनिक यौगिक: जिंक सल्फेट

रासायनिक सूत्र: ZnSo4.7H2O

21. सामान्‍य नाम: मार्श गैस

रासायनिक यौगिक: मीथेन

रासायनिक सूत्र: CH4

22. सामान्‍य नाम: मैग्नीशिया

रासायनिक यौगिक: मैग्नीशियम ऑक्साइड

रासायनिक सूत्र: MgO

23. सामान्‍य नाम: हँसाने वाली गैस

रासायनिक यौगिक: नाइट्रस ऑक्साइड

रासायनिक सूत्र: N2O

24. सामान्‍य नाम: वरमेलियम

रासायनिक यौगिक: मरक्‍यूरिक सल्फाइड

रासायनिक सूत्र: HgS

25. सामान्‍य नाम: चीनी

रासायनिक यौगिक: सुक्रोज

रासायनिक सूत्र: C12H22O11

26. सामान्‍य नाम: T.N.T.

रासायनिक यौगिक: ट्राइनाइट्रो टाइलून

रासायनिक सूत्र: C7H5N3O6

27. सामान्‍य नाम: रेत

रासायनिक यौगिक: सिलिकॉन ऑक्साइड

रासायनिक सूत्र: SiO2


No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...