लेटेस्ट अपॉइंटमेंट्स: मार्च 2019
1. मनु साहनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार संभाला.
2. विजय चंदोक को ICICI सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है.
3. न्यायमूर्ति डी.के. जैन को एड-हॉक एथिक्स अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
4. भारत सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ का अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया.
5. टाटा कॉफी ने चाको पुरैकल थॉमस को एमडी तथा सीईओ के रूप में नियुक्त किया.
6. देश के पहले लोकपाल के रूप में जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को नियुक्त किया गया है.
7. भारत निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत को महाराष्ट्र के 12 चुनावी राजदूतों में से एक के रूप में नियुक्त किया है.
8. प्रमोद सावंत ने गोवा के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
9. संतोष झा को उज़्बेकिस्तान गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया.
10. एमआर कुमार को जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का अध्यक्ष और विपिन आनंद और टीसी सुशील कुमार को प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया है.
11. एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.
12. सी.लालसावता ने मिजोरम के प्रथम लोकायुक्त अध्यक्ष के रूप में शपथ ली.
13. मोहम्मद शतायह को फिलिस्तीनी पीएम के रूप में नामित किया गया.
14. वैज्ञानिक अजीत कुमार मोहंती को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया.
15. सौम्या स्वामीनाथन को WHO की मुख्य वैज्ञानिक के रूप में नामित किया गया.
16. सुभाष चंद्र गर्ग को वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया.
17. पद्मा लक्ष्मी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने अपने नए सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया है.
18. औसाफ़ सईद को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया.
19. भगवान लाल साहनी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
20. प्रणय कुमार वर्मा को वियतनाम में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया.
21. पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया को BoB के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
No comments:
Post a Comment