Monday, 14 May 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 मई 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 मई 2018

1. हाल ही में किस देश ने ईरान के साथ वर्ष 2015 ऐतिहासिक परमाणु समझौते को समाप्त करने की घोषणा की है?

अमेरिका ने ईरान के साथ वर्ष 2015 ऐतिहासिक परमाणु समझौते को समाप्त करने की घोषणा की है| ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधो पर हस्ताक्षर किए और दुनिया के अन्य देशों को ईरान के विवादस्पद परमाणु हथियार कार्यक्रम में सहयोग न देने की चेतावनी दी है|

2. हाल ही में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में निकोल पश्नीनान को नियुक्त किया गया है|निकोल सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी के नेता है| निकोल एक पूर्व समाचार पात्र संपादक है|

3. 15वें एशिया मिडिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?

15वें एशिया मिडिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौपी गई है| इस शिखर सम्मेलन का आयोजन एशिया-पसिफ़िक इंस्टिट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) ने अपने सहयोगियों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से किया है| इस शिखर सम्मेलन का विषय ‘टेलिंग आवर स्टोरीज: एशिया एंड मोर’रखा गया है| इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रसारण और सूचना पर अपने विचार साझा करने के लिए एशिया में प्रसारकों को महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करना है|

4. एआईडीबी क्या है?

एआईडीबी एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है| इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विकास के क्षेत्र में यह यूएन-एस्कैप देशों की सहायता करता है| यूनेस्को के तहत वर्ष 1977 में इसे स्थापित किया गया था| मलेशिया सरकार द्वारा इसे प्रसारित किया जाता है| इसका सचिवालय कुआलालंपुर में स्थित है|

5. “इंडियन फार्माकोपिया कमीशन” क्या है?

“इंडियन फार्माकोपिया कमीशन” स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है, जो भारत में निर्मित, बेचे जाने और उपभोग की जाने वाली दवाओं के मानकों को निर्धारित करता है| हाल ही में इंडियन फर्माकोपिया कमीशन ने भारतीय फर्मकोपिया के 2018 संस्करण में दवा निर्माताओं के लिए आधुनिक, पशु मुक्त परीक्षणों को मंजूरी दी है| यह दवा प्रयोगों के कारण जानवरों को पीड़ा से बचायेगा|

6. कैटी गालाघेर कौन है?

कैटी गालाघेर ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी की सीनेट सदस्य है| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हाईकोर्ट ने गालाघेर को दोहरी नागरिकता मामलें में अयोग्य घोषित कर दिया है| गालाघेर पर 2016 के चुनाव में अपनी ब्रिटिश नागरिकता की जानकारी नहीं देने का आरोप है।

7. हाल ही में फ्रेंच कप फुटबॉल चैंपियनशिप का ख़िताब किस टीम ने जीता है?

फ्रेंच कप फुटबॉल चैंपियनशिप का ख़िताब पेरिस सेंट जर्मेन ने जीता है| पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच कप फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लेस हरबियर्स को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पेरिस सेंट जर्मेन ने चौथी बार यह ख़िताब जीता है|

8. हाल ही में तिन हाऊ उत्सव किस देश में मनाया जा रहा है?

तिन हाऊ उत्सव हांगकांग में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में मछुआरें मंदिरों में जाकर सुरक्षा, अच्छे नेट और बेहतर मौसम की कामना करते है| तिन हाऊ समुद्र की देवी और मछुआरों की संरक्षक संत है|

9. सेनोतोस नारिज गुफा कहाँ पर स्थित है?

सेनोतोस नारिज गुफा मैक्सिको में स्थित है| यह गुफा अडरवॉटर डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है| सेनोतोस नारिज बड़े केव सिस्टम का प्रवेश द्वार है। यहां तक पहुंचना ही मुश्किल होता है। केव सिस्टम के अंदर जाने की इजाजत किसी को भी नहीं है।

10. पहली बार कब पता चला कि धुम्रपान करने से फेफड़ों का कैंसर होता है?

पहली बार 10 अप्रैल 1964 में पता चला कि धुम्रपान करने से कैंसर होता है| एक स्टडी के मुताबिक स्मोकिंग के बाद ब्लड के थक्के तेजी से जमते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने यह स्टडी की थी। पत्रकारों से भरे कमरे में सर्जन जनरल लुथर टेरी ने कहा था कि सिगरेट के सेवन से फेफड़ों का कैंसर होता है। साथ ही इससे हॉर्ट संबंधी बीमारियां भी होती है|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...