Tuesday, 1 May 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29-30 अप्रैल 2018

Current Affairs In One Minute 

1. Sikkim Chief Minister Pawan Chamling has become the longest-serving Chief Minister of India.

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

2. According to Deutsche Bank, India’s GDP growth rate is expected to 7.5 per cent in the Financial Year 2018-19.

ड्यूश बैंक के अनुसार, वितीय वर्षं 2018-19 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

3. According to WADA’ report, India is joint 6th in list of doping violations.

वाडा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत डोपिंग उल्लंघन की सूची में संयुक्त 6 वें स्थान पर है।

4. Patlola Ramachandra Reddy, former assembly speaker and industries minister of Andhra Pradesh has passed away recently. He was 89.

आंध्र प्रदेश के पूर्व असेंबली स्पीकर और उद्योग मंत्री पटलोला रामचंद्र रेड्डी का हाल ही में निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे।

5. In Tennis, Prajnesh Gunneswaran wins his first ever singles title on ATP Challenger circuit.

टेनिस में, प्रजनेश गुनेस वरण ने एटीपी चैलेंजर सर्किट में अपना पहला सिंगल्स खिताब जीता है।

6. World number one Rafael Nadal defeated Stefanos Tsitsipas to win Barcelona Open for a record-extending 11th time.

विश्व नंबर 1 राफेल नडाल ने स्टेफनोस सित्सीपास को हराकर 11वीं बार बार्सलोना ओपन खिताब जीत लिया है।

7. In Belgrade International Boxing India has won 13 medals with 3 gold.

बेलग्रेड इंटरनैशनल बॉक्सिंग में भारत ने 3 स्वर्ण के साथ कुल 13 पदक जीते हैं|

8. Athletics Federation of India (AFI) has nominated the javelin thrower Neeraj Chopra for the country’s highest sports award, Rajiv Gandhi Khel Ratna.

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने भाला फेंक नीरज चोपड़ा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है।

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29-30 अप्रैल 2018

1. हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में देबजानी घोष को नियुक्त किया गया है| देबजानी नैसकॉम के तीन दशक के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|

2. हाल ही में किन देशों के मध्य पहली मालगाड़ी सेवा का ट्रायल शुरू किया गया है?

भारत और बांग्लादेश के मध्य पहली मालगाड़ी सेवा का ट्रायल शुरू किया गया है| इस मालगाड़ी में 60 कंटेनर हैं, जिसमें मुख्य डी-ऑयल्ड केक हैं। यह पशु आहार बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में काम आता है। यह भारत के नैहाटी, राणाघाट और गेडे तथा बांग्लादेश के दर्शना और इशुरदी होते हुए बंगबंधु पश्चिम स्टेशन तक पहुंचेगी, जो बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 117 किलोमीटर दूर है। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक हरिंद्र राव ने बताया कि परीक्षण के सफल होने और बांग्लादेश की मंजूरी मिलने पर नियमित रूप से इसे चलाया जाएगा।

3. विश्व का सबसे लम्बा समुद्र पुल किस देश में स्थित है?

विश्व का सबसे लम्बा समुद्र पुल चीन में स्थित है| यह पुल 55 किलोमीटर लम्बा तथा 6 इंच चौड़ा है| इसमें चार सुरंग और चार कृत्रिम द्वीप शामिल है| यह हांगकांग मकाउ और चीन में मुख्य शहरों को आपस में जोड़ता है| हाल ही में इस पुल का अनावरण किया गया है|

4. लूला दा सिल्वा कौन है?

लूला दा सिल्वा ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति है| यह ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति है| यह वर्कर्स पार्टी के संस्थापक सदस्य है| इन्हें जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें ब्राज़ील की अदालत ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया है|

5. “उत्तम” क्या है?

“उत्तम” कोयले की गुणवत्ता की निगरानी के लिए लांच किया गया ऐप है| “उत्तम” का अर्थ- पारदर्शिता लाने के लिए खनन द्वारा प्राप्त कोयले का तीसरे पक्ष के द्वारा मूल्यांकन करना है|

6. “इकारस” क्या है?

“इकारस” ब्रहामंड के बीच में स्थित नीले रंग का विशाल तारा है| यह तारा इतना दूर है कि इसकी रोशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में नौ अरब वर्ष लग जायेंगे| “इकरास” तारा नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन से खोजा गया है|

7. हाल ही में किस भारतीय खिलाडी ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है?

भारतीय खिलाडी दीपक लाठेर ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है| दीपक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है| दीपक कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी है|

8. हाल ही में रूस, तुर्की और ईरान के मध्य त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

रूस, तुर्की और ईरान के मध्य त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन तुर्की में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन में क्षेत्रीय अखंडता को सुरक्षित करने की शपथ ली गई है|

9. हाल ही में भारत, जापान और अमेरिका की 9वीं त्रिपक्षीय बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?

भारत, जापान और अमेरिका की 9वीं त्रिपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है| इस बैठक में भारत, जापान और अमेरिका ने मुक्त, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है|

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब की गई थी?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी| इसकी स्थापना के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस संगठन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन सभी 61 सदस्य देशों ने सहमति जताई थी। इस समय 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। डब्ल्यूएचओ की स्थापना से अब तक संगठन ने कई जानलेवा बीमारियों और चेचक जैसी महामारियों को मिटाने के लिए कदम उठाए हैं। इसके अलावा पोलियाे मिटाने के लिए भी लगातार काम किया है। फिलहाल संगठन टीबी, कैंसर और एचआईवी जैसी बड़ी बीमारियों को मिटाने पर काम कर रहा है। पोषण, खाद्य सुरक्षा और यौन संबंधी बीमारियां भी इसके कार्यक्षेत्र में अहम हैं। हिमाचल की गीता वर्मा को डब्ल्यूएचओ ने कैलेंडर गर्ल बनाया है। गीता एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं और पहाड़ी इलाके के दुर्गम रास्तों में बाइक से जाती हैं|

 

 

 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...