Thursday, 3 May 2018

जीव विज्ञान - मानव लिंग निर्धारण:

जीव विज्ञान - मानव लिंग निर्धारण:

लिंग निर्धारण:

1. मानव में लिंग का निर्धारण हम लिंग गुणसूत्रों - X और Y की सहायता से करते हैं।

2. मानव में 46 गुणसूत्र पाये जाते हैं जिनमें 44 गुणसूत्र 22 के जोड़े में होते हैं जिन्‍हें ऑटोसोम कहते हैं और शेष दो को लिंग गुणसूत्र कहते हैं।

3. महिलाओं में शेष दो गुणसूत्र समान पाये जाते हैं और ये XX गुणसूत्र कहलाते हैं।

4. पुरुषों में, शेष दो गुणसूत्र भिन्‍न होते हैं और ये XY गुणसूत्र कहलाते हैं।

5. प्रजनन के दौरान महिला एक प्रकार के युग्‍मक का निर्माण करती है जिसमें 22 ऑटोसोम और एक X गुणसूत्र होता है, जबकि पुरुष दो प्रकार के युग्‍मक का निर्माण करते हैं जिसमें एक 22+X प्रकार के गुणसूत्र और दूसरे 22+Y प्रकार के गुणसूत्र होते हैं।

6. जब ए‍क नर युग्‍मक; X गुणसूत्र वाला शुक्राणु अंडाणु पर निषेचित होता है, तो युग्‍मनज (Zygote) महिला रूप में विकसित होता है।

7. जब Y गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्‍डाणु पर निषेचित होता है, तो युग्‍मनज पुरुष रूप में विकसित होता है।

गुणसूत्र विसंगति के कारण होने वाले कुछ प्रमुख आनुवांशिक रोग

क्‍लाईनफेल्‍टर सिंड्रोम:

1. जब कभी पुरुष के लिंग गुणसूत्र में अतिरिक्‍त X या Y गुणसूत्र हों, तो यह XY के स्‍थान पर XXY या XYY बनेगा। ऐसी स्थिति में मानव बांझ पैदा होगा।

2. महिलाओं में जब XY के स्‍थान पर अतिरिक्‍त X गुणसूत्र पाया जाता है, तो वह सीमित जनन क्षमता के साथ सामान्‍य विकास प्रदर्शित करती हैं। इस प्रकार के सिंड्रोम में दिमागी कमजोरी परिलक्षित होती है।

टर्नर सिंड्रोम:

1. जब महिला में केवल एक जनन गुणसूत्र X0 होता है, तो अण्‍डाशय दूसरे लैंगिक पहचान की कमी के कारण अपरिपक्‍व रह जाता है।

डाउन सिंड्रोम:

1. जब एक अतिरिक्‍त गुणसूत्र 21 वें ऑटोसोम गुणसूत्र से जुड़ जाता है, तो डाउन सिंड्रोम का विकास होता है।

वर्णान्‍धता:

1. इस रोग के कारण लाल और हरे रंग के बीच अंतर करने की क्षमता खत्‍म हो जाती है।

2. इस बीमारी के लिये कारक जीन जनन गुणसूत्रों पर स्थित होता है।

पटाऊ सिंड्रोम:

1. इस प्रकार के सिंड्रोम का विकास 13 वें गुणसूत्र में अतिरिक्‍त ऑटोसोम के जुड़ जाने से होता है।

2. इसमें होठों पर कटे का निशान होता है और व्‍यक्ति दिमागी रूप से कमजोर होता है।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...