Thursday, 12 April 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 अप्रैल 2018


Current Affairs In One Minute

1. The first meeting of Newly constituted NITI Forum for North East will be held in Agartala, Tripura.

नवगठित उत्तर पूर्व नीति मंच की पहली बैठक आज अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित की जायेगी।

2. PM Modi flags off three rail projects in Bihar, including Madhepura Electric Rail Locomotive factory.

प्रधान मंत्री मोदी बिहार में तीन रेल परियोजनाओं की शुरुआत की, जिसमें मधेपुरा इलेक्ट्रिक रेल लोकोमोटिव फैक्टरी शामिल है।

3. Azad Hind Fauj veteran Fauzi Sheikh Ramzan Qureshi dies. He was 92.

आजाद हिंद फौज के दीर्घानुभवी फौजी शेख रमजान कुरैशी का निधन हो गया| वह 92 वर्ष के थे|

4. M Sathiyavathy took charge as member of Union Public Service Commission (UPSC).

एम सथियावाथि ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।

5. The Eighth Regional 3R Forum in Asia and Pacific was held in Indore, Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश के इंदौर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आठवां क्षेत्रीय 3 आर फोरम आयोजित किया गया।

6. The eight edition of Theatre Olympics concluded in Mumbai.

थियेटर ओलंपिक का आठंवा संस्करण मुंबई में संपन्न हुआ|

7. The UN World Tourism Organization appointed Lionel Messi as an ambassador to promote responsible tourism.

यूएन विश्व पर्यटन संगठन ने जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजदूत के रूप में लियोनेल मेस्सी को नियुक्त किया।

8. M. Venkaiah Naidu inaugurated a scientific convention on the World Homoeopathy Day.

एम वेंकैया नायडु ने विश्व होम्योपैथिक दिवस पर नई दिल्ली में विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया|

9. According to the List of the busiest airports by the Airport Council International ACI, Indira Gandhi international airport, New Delhi was ranked 16th among the busiest airports in 2017.

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल एसीआई की सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची 2017 में इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली 16वें पायदान पर रहा.

10. Indian shooter Heena Sidhu set Commonwealth Games record to win gold in women’s 25m pistol shooting event.

भारतीय निशानेबाज़ हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 अप्रैल 2018

1. हाल ही में जारी की गई मास्टर कार्ड महिला उद्यमियों की सूचकांक सूची में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

मास्टर कार्ड महिला उद्यमियों की सूचकांक सूची में भारत को 52वें स्थान पर रखा गया है| इस सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन को दूसरे स्थान पर रखा गया है| इस सूची में 57 देशों को शामिल किया गया है|

2. हाल ही में जारी की गई विश्व के अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर किसे रखा गया है?

विश्व के अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर अमेजन के फाउंडर जेफ़ बेजोस को रखा गया है| इनकी कुल संपति 112 अरब डॉलर अर्थात करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये है| बेजोस 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संपति रखने वाले विश्व के पहले अरबपति है|

3. “किन्झल” क्या है?

“किन्झल” एक हाइपरसोनिक मिसाइल है| इस हाइपरसोनिक स्पीड क्रूज मिसाइल की ध्वनि (मैक-5) से 5 गुना तेज है| हाल ही में रूस ने “किन्झल” हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|

4. केन डॉड कौन थे?

केन डॉड ब्रिटिश के प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. स्टीफन हॉकिंग कौन थे?

स्टीफन हॉकिंग विश्व के प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक थे| इन्होनें ब्लैक होल और बिग सिद्धांत को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इनके जीवन पर ‘थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग’ नामक फिल्म भी बनाई जा चुकी है| स्टीफन को अपने द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अमेरिका के सबसे उच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

शत्रुघ्न सिन्हा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| शत्रुघ्न सिन्हा को यह पुरस्कार कला और राजनीति में इनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया है|

7. हाल ही में किस देश के खिलाडी ने आईपीसी एथलेटिक्स ग्रांप्री में गोल्ड मेडल जीता है?

मिस्र के हाई जंपर हसन हमाड़ा ने आईपीसी एथलेटिक्स ग्रांप्री में गोल्ड मेडल जीता है| इन्होनें टी42/44 हाई जंप में 1.76 की मीटर जंप की थी|

8. सौमयजीत घोष का संबंध किस खेल से है?

सौमयजीत घोष का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में 18 वर्ष की एक लड़की ने इन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| लड़की ने इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है, इसमें कहा गया है कि सौमयजीत ने शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म किया था| हाल ही में इनके आरोपों को देखते हुए टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एमपी सिंह ने कहा, ‘सौम्यजीत पर लगे आरोप गंभीर हैं। इन आरोपों को देखते हुए इन्हें निलंबित किया जा सकता है।

9. भारत की पहली महिला बटालियन का गठन कब किया गया था?

भारत की पहली महिला बटालियन का गठन 23 मार्च 1987 में किया गया था| मार्च 1987 में प्रशिक्षण के बाद 88 महिला बटालियन की जवानों ने मेरठ दंगो में दौरान सराहनीय कार्य किये थे| दूसरी 135 महिला बटालियन की जवानों ने 1996 में लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी सेवाएं दी। अभी महिला जवान जम्मू-कश्मीर, अयोध्या, मणिपुर, असम समेत देश के दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात हैं। महिला बटालियन का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है|

10. महात्मा गाँधी ने दांडी मार्च की शुरुआत कब की थी?

महात्मा गाँधी ने दांडी मार्च की शुरुआत 12 मार्च 1930 में की थी| इस मार्च को शुरू करने का उद्देश्य अग्रेंजो द्वारा बनाये गए ‘नमक कानून को तोडना” था|

 

 

 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...