Current Affairs In One Minute
1. Human Resource Development Ministry has launched Unnat Bharat Abhiyan 2.0.
मानव संसाधन मंत्रालय ने उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया|
2. As part of ongoing Indo-Malaysian defence cooperation, a joint training exercise HARIMAU SHAKTI will be conducted from 30 April 18 to 13 May 18 in Malaysia.
भारत – मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में 30 अप्रैल 2018 से 13 मई 2018 तक मलेशिया में एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास हरिमऊ शक्ति का संचालन किया जाएगा।
3. The Ministry of Earth Sciences (MoES) is tying up with US and Finland to develop new pollution-forecast system.
संयुक्त राज्य अमेरिका और फिनलैंड के साथ मिलकर भारत एक प्रदूषण-पूर्वानुमान प्रणाली विकसित करेगा|
4. The Reporters Without Borders (RSF) released the World Press Freedom Index 2018. India’s rank dropped down to two places to 138th this year.
अंतरराष्ट्रीय संस्था, रिपोर्टर्स विदऑउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2018 रिपोर्ट जारी की गयी| भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 138वें स्थान पर पहुंच गई है|
5. Assam government has appointed senior IPS officer Kuladhar Saikia as the new Director General of Police of the state. He will replace Mukesh Sahay.
असम सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलधर सैकिया को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। वह मुकेश सहाय की जगह लेंगे।
6. The Atal Innovation Mission, under the NITI Aayog, launched the Atal New India Challenge.
नीति आयोग के अधीनस्थ अटल नवाचार मिशन (एआईएम) की ओर से ‘अटल न्यू इंडिया चैलेंज’ का शुभारंभ किया|
7. According to Deloitte’s India Economic Outlook Report 2018, India’s Gross Domestic Product(GDP) growth rate is expected to 7.2 % in the Financial Year 2018-19.
डेलोइट की इंडिया आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट 2018 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृधि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
8. BCCI has nominated former Indian captain Rahul Dravid for the prestigious Dronacharya award.
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है।
9. BCCI has nominated Indian men’s cricket team opener Shikhar Dhawan and Indian women’s team opener Smriti Mandhana for the Arjuna Award.
बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंडना को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 अप्रैल 2018
1. हाल ही में किस देश में ई-वे बिल प्रणाली लागू की गई है?
भारत में ई-वे बिल प्रणाली लागू की गई है| इस ई-वे बिल प्रणाली के तहत 50 हजार या उससे ज्यादा के माल को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के ई-वे बिल की आवश्यकता होगी| यह ई-वे बिल जीएसटीएन नेटवर्क के अंतर्गत आता है|
2. हाल ही में “रुपश्री योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
“रुश्री योजना” पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है| इस योजना के तहत युवतियों को शादी के लिए एकमुश्त 25,000 रुँपये की राशि दी जायेगी| यह आर्थिक सहायता उन परिवारों को दी जायेगी जिनकी सालाना आय डेढ़ लाख रूपये होगी| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी करवाना है|
3. “InSight” क्या है?
“InSight”नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा जाने वाला स्थिर लैंडर विमान है| इसे मंगल ग्रह पर भूकंप मापने के लिए “Seismometer” नामक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया जायेगा| यह विमान एक वैज्ञानिक टाइम मशीन की तरह है, जो मंगल के गठन के शुरूआती चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा| इस मिशन के लिए नासा जर्मन एयरोस्पेस सेंटर द्वारा विकसित थर्मल जाँच मशीन का उपयोग करेगी, जो ग्रह के अंदर से बहने वाले 5 मीटर भूमिगत ताप और गर्मी को ताजा रखने में सक्षम है|
4. ‘सरमत’ क्या है?
‘सरमत’ रूस द्वारा निर्मित मिसाइल है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर से अधिक है| यह मिसाइल 100 टन वजनी परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है| इस मिसाइल को शैतान-2 से नाम से भी जाना जाता है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
5. “नाटो” क्या है?
“नाटो” एक संधि के आधार पर बना एक सैन्य संगठन है| इसमें उत्तर अमेरिका और यूरोप के 28 स्वतंत्र सदस्य देश शामिल है| इस संगठन का उद्देश्य अपने सदस्य देशों को राजनीतिक स्वतंत्रता और सैन्य सुरक्षा को बनाये रखना है| नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 में की गई थी| इसका मुख्यालय हररेन, ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है|
6. विनी मंडेला कौन थी?
विनी मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी थी| विनी ने रंगभेद की नीतियों के विरुद्ध आन्दोलन में नेल्सन मंडेला के साथ अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में संतोष ट्रॉफी का ख़िताब किस राज्य ने जीता है?
संतोष ट्रॉफी का ख़िताब केरल ने जीता है| केरल ने संतोष ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| केरल का यह 6वां ख़िताब है| केरल ने यह ख़िताब 13 साल बाद जीता है|
8. हाल ही में मियामी ओपन के पुरुष वर्ग का ख़िताब किसने जीता है?
मियामी ओपन के पुरुष वर्ग का ख़िताब अमेरिका के जॉन इस्नर ने जीता है| इस्नर ने मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इस्नर 2010 में एंडी रॉडिक के बाद मियामी ओपन पुरुष वर्ग का ख़िताब जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी हैं|
9. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय समुद्री दिवस प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. उत्तरी अंटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर कब किये गए थे?
उत्तरी अंटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर 3 अप्रैल 1949 में किये गए थे| अंटलांटिक संधि पर अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस और कनाडा ने हस्ताक्षर किये थे|
रेलवे ने गोल्ड कोस्ट सी.डब्ल्यू.जी में पदक जीतने वाले अपने 15 एथलीटों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदक विजेताओं में से अपने 15 पदक (10 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य) विजेता एथलीटों को नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।
रेलवे एथलीटों को 25 लाख रुपए (स्वर्ण के लिए), 20 लाख रुपये (रजत के लिए), और 15 लाख रुपये (कांस्य के लिए) दिए जाएंगे।
श्री गोयल के अनुसार, रेलवे एक महीने के अंदर अपने खिलाड़ियों के लिए एक नईं और बेहतर प्रोत्साहन योजना तैयार करेगा।
ए.आई.टी.ए ने युकी और बोपन्ना को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया
अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (ए.आई.टी.ए) ने देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरीऔर युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।
हाल ही में, युकी भांबरी ने प्रभावशाली प्रदर्शन की एक श्रृंखला के बाद शीर्ष 100 (कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक - 83) में स्थान हासिल किया था।
कनाडा की गैब्रियला डैब्रोवस्की के साथ पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीतने वाले रोहन बोपन्ना को अंतिम तिथि बीतने के बाद पिछले वर्ष नामित किया गया था।
नोट:
अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार के युवा एवं खेल मामला मंत्रालय द्वारा खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि की पहचान के लिए दिया जाता है।
पुरस्कार के लिए पात्रता:
उस खिलाड़ी को पिछले चार वर्षों से पुरस्कार की सिफारिश किए जाने वाले वर्ष तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।
खिलाड़ी को नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन भावना का परिचय देना चाहिए।
इंदु मल्होत्रा ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा (61 वर्ष) को सर्वोच्च न्यायालय की न्यायालय संख्या 1 में आयोजित एक समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई गई।
वह पहली महिला न्यायाधीश हैं जो वकील के पद से सीधे शीर्ष पद पर नियुक्त की जाएंगी।
अब, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या 25 है (अधिकृत संख्या 31, मुख्य न्यायाधीश सहित)।
आजादी के बाद से, केवल छह महिला न्यायाधीश (न्यायमूर्ति फातिमा बीवी, न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर, न्यायमूर्ति रूमा पाल, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायमूर्ति रंजना देसाई) को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।
वर्ष 1989 में, न्यायमूर्ति फातिमा बीवी को सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
नोट:
इंदु मल्होत्रा ने लेडी श्री राम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से राजनीति विज्ञान में बी.ए. (ऑनर्स) और लेडी श्री राम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक किया है।
उन्होंने वर्ष 1979 से 1982 की अवधि के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के संकाय से कानून में स्नातक किया।
आई.सी.सी अपने सभी मौजूदा 104 सदस्यों को टी-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान करेगा
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी) ने अपनी त्रैमासिक बैठक में खेल को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए अपने मौजूदा 104 सदस्यों को टी-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने का फैसला किया।
अब, सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने के लिए न्यूनतम मानकों को एक स्थाई और किफायती माध्यम में जितना संभव हो सके उतना आसान बनाया जाएगा।
सभी सदस्यों की महिला टीमों को 1 जुलाई, 2018 को टी 20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया जाएगा, जबकि सभी सदस्यों की पुरुष टीमों को 1 जनवरी, 2019 को टी-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया जाएगा।
महिलाओं की रैंकिंग अक्टूबर, 2018 में और पुरुषों की रैंकिंग मई, 2019 में जारी की जाएगी।
आई.सी.सी अध्यक्ष को जून में अगले दो वर्षों के लिए चुना जाएगा जब मौजूदा अध्यक्ष शशांक मनोहर के पहले दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
नोट:
आई.सी.सी में क्रिकेट विश्व कप जैसे क्रिकेट के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन और नियंत्रण के लिए उत्तरदायी 104 सदस्य (12 पूर्णकालिक सदस्य जो टेस्ट मैच खेलते हैं और 92 सहयोगी सदस्य) हैं।
यह अंपायरों और रेफरी की भी नियुक्ति करता है जो सभी स्वीकृत टेस्ट मैचों, एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओ.डी.आई) और ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपना कार्य करते हैं।
सी.एस.आई.आर ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2018 जीता
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर) को "शीर्ष अनुसंधान एवं विकास संस्थान/ आविष्कार एवं व्यावसायीकरण के लिए संगठन" श्रेणी में वर्ष 2018 के राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आई.पी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ. गिरीश साहनी (सी.एस.आई.आर के महानिदेशक) को नईं दिल्ली में भारतीय बौद्धिक संपदा कार्यालय और भारतीय वाणिज्य महासंघ (सी.आई.आई) द्वारा आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया।
नोट:
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर) एक स्वायत्त निकाय (सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के माध्यम से) है, जो भारत में सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूप में उभरा है।
यह 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मियों के संगठित कर्मचारियों के माध्यम से देशभर में 18 प्रयोगशालाएं और 39 फील्ड स्टेशन या विस्तार केंद्र चलाता है।
No comments:
Post a Comment