देश का विदेशी मुद्रा भंडार 424.361 बिलियन अमेरिकी डॉलर के जीवनकाल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 30 मार्च तक के सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 828 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 424.361 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
इससे पहले, 9 फरवरी को भंडार 914 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
स्वर्ण भंडार 614 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
नोट:
विदेशी मुद्रा भंडार एक केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्राओं में रखी गई आरक्षित परिसंपत्तियां होती हैं, जिसे बैंक अपने द्वारा जारी मुद्रा पर देन-दारियों के साथ-साथ मौद्रिक नीति को प्रभावित करने के लिए उपयोग करता है।
कतर ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा आरंभ की
कतर देश के एमिर द्वारा निर्गत कानून के तहत सेना में भर्ती होने वाले पुरुषों की समय-सीमा का विस्तार करते समय महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय सेवा आरंभ करने जा रहा है।
18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं स्वैच्छिक रुप से राष्ट्रीय सेवा कर सकती हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अब, पुरुष सैन्य सेवा में तीन महीने के बजाय एक वर्ष की सेवा करेंगे।
कतर देश के 18 से 35 वर्ष तक के प्रत्येक पुरुष को अनिवार्य रुप से सैन्य सेवा करने की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा स्वैच्छिक है।
नए कानून के तहत एक राष्ट्रीय सेवा अकादमी की स्थापना की भी अनुमति दी गई है और जिसमें कहा गया है कि पुरुषों को 18 वर्ष की आयु के 60 दिनों के अंदर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए।
केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और विश्व बैंक ने 420 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किए
केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और विश्व बैंक ने राज्य के मराठवाडा और विदर्भ क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों की सहायता के लिए 420 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह परियोजना कृषि में जलवायु लचनशील अभ्यासों को बढ़ाने में सहायता करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कृषि उनके लिए एक आर्थिक रूप से व्यवहार्य गतिविधि रहेगी।
इस परियोजना के तहत कृषि और जलविभाजन स्तर पर गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में गंगा हरीतिमा योजना का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 'योगी आदित्यनाथ' ने इलाहाबाद में संगम तट पर आयोजित एक समारोह में 'गंगा हरीतिमा योजना' की शुरुआत की है।
गंगा हरीतिमा योजना (गंगा हरियाली योजना) गंगा नदी के तट पर स्थित राज्य के 27 जिलों में शुरू की जा रही है।
योजनाओं के उद्देश्यों में गंगा नदी जल क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाना और भूमि के कटाव को नियंत्रित करना शामिल है।
योजना के तहत नदी के किनारे के एक किलोमीटर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा।
यह योजना इस वर्ष 16 सितंबर (ओज़ोन दिवस) को समाप्त हो जाएगी।
मणिपुर सरकार ने मीराबाई और संजीता दोनों के लिए 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की
आज, मणिपुर सरकार ने साइखोम मीराबाई चानू और खुमुकचम संजीता चानू दोनों के लिए 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
मीराबाई चानू (48 किलोग्राम वर्ग) और संजीता चानू (53 किलोग्राम वर्ग) ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्र एवं राज्य का नाम रोशन किया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस आज मनाया जा रहा है
विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरुकता दिवस है।
यह दिवस दुनिया भर के लोगों से संबंधित विशिष्ट स्वास्थ्य विषय पर संगठित कार्यवाही करने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
इस वर्ष के विश्व स्वास्थ्य दिवस की टैगलाइन "विश्वव्यापी स्वास्थ्य सुरक्षा: हर कोई, हर जगह" (Universal Health Coverage: everyone, everywhere) है।
नोट:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ) अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी, इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।
डब्ल्यू.एच.ओ दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य सर्वेक्षण की विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट और विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए उत्तरदायी है।
लिएंडर पेस डेविस कप में सबसे सफल युगल खिलाड़ी बने
लिएंडर पेस (44 वर्ष) और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने तिआंजिन में आयोजित एशिया/ओशियाला ग्रुप 1 के करो या मरो वाले मैच में मो झिन गोंग और झी झांग की चीनी जोड़ी को 5-7, 7-6 (5), 7-6 (3) से हराया।
अब डेविड कप के इतिहास में लिएंडर पेस 43वीं जीत के साथ सबसे सफल युगल खिलाड़ी बन गए हैं।
पेस लंबे समय तक महान इतालवी खिलाड़ी निकोला पिटरेंजली के बराबर 42 जीत के साथ संयुक्त स्थान पर थे, लेकिन अब वे उनसे आगे हैं।
पेस (16 वर्ष की आयु में) ने वर्ष 1990 में जीशान अली के साथ डेविस कप में पदार्पण किया था।
सतीश कुमार शिवलिंगम ने भारोत्तोलन के 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
सतीश कुमार शिवलिंगम ने पुरुषों के 77 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने हेतु कुल 317 किलोग्राम (144 किलोग्राम - स्नैच और 173 किलोग्राम – क्लीन एंड जर्क) का वज़न उठाया।
इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने 312 किलोग्राम का कुल भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।
ऑस्ट्रेलिया के फ्रेंकोइस एतौदी (305 किलोग्राम) कांस्य पदक हासिल किया।
No comments:
Post a Comment