Friday, 20 April 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अप्रैल 2018


Current Affairs In One Minute

1. “Global IT Challenge for Youth with Disabilities (GITC), 2018” will be held in New Delhi during 8th to 11th November 2018.

“ग्लोबल आईटी चैलेंज फॉर यूथ विद डिसएबिलिटी (जीआईटीसी), 2018” 8 से 11 नवंबर, 2018 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

2. Dilip Chenoy has been appointed as Secretary General of the Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI).

दिलीप चेनॉय को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

3. Maharashtra state government approved a scheme to launch High Voltage Distribution System (HVDS) to provide electricity to over two lakh farmers.

महाराष्ट्र सरकार ने दो लाख से अधिक किसानों को बिजली प्रदान करने के लिए उच्च वोल्ट वितरण प्रणाली (एचवीडीएस) शुरू करने की एक योजना को मंजूरी दी।

4. India and the US decided to set up a joint task force on natural gas with a view to promote strategic and economic interest of the two nations.

भारत और अमेरिका ने दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक हित को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक गैस पर एक संयुक्त टास्क फोर्स स्थापित करने का निर्णय लिया है।

5. The United Kingdom becomes the 62nd country to join International Solar Alliance.

अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन में शामिल होने वाला यूनाइटेड किंगडम 62वां देश बना|

6. Former US first lady Barbara Bush, died recently. She was 92.

अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी बारबरा बुश का निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी।

7. Sushma Swaraj and Prakash Javadekar have launched ‘Study in India’ portal of HRD Ministry.

सुषमा स्वराज और प्रकाश जावड़ेकर ने मानव संसाधान विकास मंत्रालय के पोर्टल ‘स्टडी इन इंडिया’ का शुभारंभ किया है।

8. World heritage day was celebrated at National Rail Museum, New Delhi on 18th April, 2018.

विश्‍व विरासत दिवस 18 अप्रैल 2018 को राष्‍ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्‍ली में मनाया गया है।

9. India and Sweden signed a ‘Joint Declaration on India-Sweden Innovation Partnership for a Sustainable Future’ and adopted a Joint Action Plan to promote bilateral cooperation.

भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने के लिए एक ‘साझा कार्य योजना’ तथा ‘नवान्वेषण साझेदारी’ के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए|

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अप्रैल 2018

1. हाल ही में किस देश के स्वनिर्वासित पूर्व प्रेसीडेंट को गिरफ्तार किया गया है?

कैटालोनिया के स्वनिर्वासित पूर्व प्रेसीडेंट चार्ल्स प्यूग्डिमोंट को गिरफ्तार किया गया है| इनकी गिरफ्तारी स्पेन से जारी अंतरराष्ट्रीय वारंट के आधार पर की गई है।

2. हाल ही में यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रोफ़ेसर जे.एस. राजपूत को नियुक्त किया गया है| जे.एस. राजपूत प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री है| इन्हें स्कूली शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण में अपने द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है| इन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

3. हाल ही में विश्व की सबसे लंबी पत्थर की गुफा कहाँ पाई गई है?

विश्व की सबसे लंबी पत्थर की गुफा भारत के मेघालय में पाई गई है| इस गुफा का नाम ‘क्रेम पुरी’ है तथा इस गुफा की लम्बाई 24,583 मीटर है|

4. ई-कचरा क्या है?

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लंबे समय तक प्रयोग करने के बाद उसको बदलने व ख़राब होने पर पहले वाले को फेंककर दूसरी नया उपकरण प्रयोग में लाते है, इस निष्प्रयोज्य ख़राब उपकरण को ई-कचरा कहा जाता है|

5. “भारत में मुस्लिमों की शिक्षा” पुस्तक के लेखक कौन है?

“भारत में मुस्लिमों की शिक्षा” पुस्तक के लेखक जे.एस.राजपूत है| यह पुस्तक शिक्षा के माध्यम से धर्मों में समरसता का विकास करने के उद्देश्य से लांच की गई है|

6. हाल ही में अबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

अबेल पुरस्कार से कनाडा के प्रसिद्ध गणितज्ञ रॉबर्ट लांगलैंड्स को सम्मानित किया गया है| रॉबर्ट को यह पुरस्कार रिप्रेसेंटेंशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है|

7. हाल ही में ‘नेशनल समोसा वीक’ का आयोजन किस देश में किया गया है?

‘नेशनल समोसा वीक’ का आयोजन ब्रिटेन में किया गया है| इसमें हिस्सा लेने वाले लोग इसमें स्नैक्स बनाएंगे, बेचेंगे और खाएंगे| इससे इकट्टे किये पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया जायेगा|

8. हाल ही में एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का ख़िताब पंकज अडवाणी ने जीता है| पंकज ने एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बी. भास्कर को 6-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पंकज का यह 11वां एशियाई स्वर्ण पदक है|

9. बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

बंगलदेश में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 26 मार्च को मनाया जाता है| प्रतिवर्ष 26 मार्च को बांग्लादेश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस अवसर पर बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस परेड, राजनीतिक भाषणों, मेलों, संगीत समारोह के साथ बांग्लादेश की परंपराओं पर आधारित उत्सव मनाया जाता है। टीवी और रेडियो स्टेशनों में विशेष कार्यक्रमों और देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाता है। आम तौर पर इस दिन सुबह में आयोजित समारोह के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है। मुख्य सड़कों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया जाता है।

10. रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव कब हुआ थे?

रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव 27 मार्च 1989 में हुआ था| सोवियत काल में हुए इस चुनाव के शुरुआती नतीजों में लाखों मतदाताओं ने कम्युनिस्ट उम्मीदवारों को नकार दिया था। कुल 1,500 सीटों के लिए चुनाव के अंतिम नतीजे भी अपेक्षा के अनुरूप ही रहे थे। कम्युनिस्ट पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। यह पहला मौका था जब सोवियत संघ का विरोध करने वालों को भी जनता के सामने आने का मौका मिला। चुनावों में ज्यादातर क्षेत्रों में करीब 80 से 85 फीसदी लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। भारी मतों के साथ बोरिस येल्तसिन ने नई सरकार बनाई थी। सन 1991 तक सोवियत संघ अस्तित्व में रहा था|

 

 

 

 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...