Current Affairs In One Minute
1. Prime Minister Narendra Modi to visit Wuhan for informal summit meeting with President Xi Jinping.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति षी चिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए वुहान जाएंगे।
2. The Reserve Bank of India has estimated the country’s growth rate to be 7.4% in the next financial year.
भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले वित्तवर्ष में देश की वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान लगाया है।
3. IMF unveils new anti-corruption policy for its member states.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने सदस्य देशों के लिए नई भ्रष्टाचार रोधी नीति घोषित की है।
4. The Coal Ministry appointed Suresh Kumar as the part-time Chairman and Managing Director of Coal India Ltd.
कोयला मंत्रालय ने कोयला इंडिया लिमिटेड के अंशकालिक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में सुरेश कुमार को नियुक्त किया है।
5. Reliance Communications has entered into an agreement with a local operator in Uganda to offer telecom services in the African country.
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अफ्रीकी देश में दूरसंचार सेवाओं की पेशकश करने के लिए युगांडा में एक स्थानीय ऑपरेटर के साथ समझौते में प्रवेश किया है।
6. The Cabinet Committee on Economic Affairs (CCEA) approved a restructured Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan (RGSA).
आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने एक पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) को मंजूरी दी है।
7. The Commonwealth countries at the end of Commonwealth Heads of Government Meeting (CHOGM) in London have adopted Commonwealth Cyber Declaration to take action on cybersecurity by 2020.
लंदन में राष्ट्रमंडल प्रमुखों की सरकारी बैठक (CHOGM) के अंत में 2020 तक राष्ट्रमंडल देशों ने साइबर सुरक्षा पर कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रमंडल साइबर घोषणा को अपनाया है।
8. World Earth Day was celebrated on April 22. This year the theme of World Earth Day 2018 was ‘End of Plastic Pollution’.
विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया गया| इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस 2018 का विषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ था|
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 अप्रैल 2018
1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है?
इथियोपिया के प्रधानमंत्री हैलेमरियम देसालेगन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है| देसालेगन ने राजनीति सुधार को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है|
2. हाल ही में इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में अबिये अहमद को नियुक्त किया गया है| अबिये ओरोमो समुदाय के नेता है| ओरोमो दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले अफ़्रीकी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे|
3. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा में विधायकों के वेतन में वृद्धि करने का बिल पारित किया गया है?
केरल की विधानसभा में विधायकों के वेतन में वृद्धि करने का बिल पारित किया गया है| इस बिल के अनुसार मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वेतन और भत्ते को वर्तमान राशि से दुगुना किया गया है|
4. ‘कूल ईएमएस सेवा” क्या है?
‘कूल ईएमएस सेवा” जापान और भारत के मध्य शुरू की गई एकमात्र ऐसी सेवा है, जो भारत में ग्राहकों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए जापानी खाद्य पदार्थों का आयात करेगी| भारतीय नियमों के तहत इसकी अनुमति प्रदान की गई है|
5. “स्विफ्ट” क्या है?
“स्विफ्ट” सोसायटी फॉर वर्ल्ड इंटरबैंक वित्तीय दूरसंचार प्रणाली है| यह एक ऐसा नेटवर्क है, जो वित्तीय संस्थानों को सुरक्षित, मानकीकृत और अविश्वसनीय वातावरण में वित्तीय लेनदेन की जानकारी भेजने और प्राप्त करने के सक्षम बनाता है|
6. हाल ही में ‘किशोर साहू स्मृति अलंकरण’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘किशोर साहू स्मृति अलंकरण’ पुरस्कार से श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया है| श्याम बेनेगल इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति है|
7. हाल ही में ‘डॉ. बी.आर आम्बेडकर नेशनल मेमोरियल’ कहाँ पर बनाया गया है?
‘डॉ. बी.आर आम्बेडकर नेशनल मेमोरियल’ दिल्ली के अलीपुर रोड पर बनाया गया है| यह म्यूजियम किताबनुमा आकृति में बना हुआ है| इस म्यूजियम की खासियत यह है कि आम्बेडकर को 3डी में 3 जगह लाइव सुना जा सकेगा। इस म्यूजियम के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही बाईं तरफ बोधि वृक्ष के नीचे आम्बेडकर की 12 फीट की प्रतिमा, बाईं तरफ दीवार पर उनका अंग्रेजी उद्धरण- ‘हम आदि से अंत तक भारतीय हैं’। अन्य दीवारों पर अलग-अलग संविधान सभा की पूरी बैठक दिखेगी। इसमें डॉ. आंबेडकर की असली आवाज की मिक्सिंग की गई है। हाल ही में इस म्यूजियम का उद्घाटन किया गया है|
8. हाल ही में बॉल टैम्परिंग के दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों पर कितने समय का प्रतिबंध लगाया गया है?
बॉल टैम्परिंग के दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ तथा डेविड वार्नर पर 1 वर्ष का तथा बेनकॉफ्ट पर 9 महीनें का प्रतिबंध लगाया गया है| प्रतिबंध की अवधि में ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों तरह की क्रिकेट नही खेल सकते है| स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट बैन खत्म होने के एक-एक साल बाद तक कप्तान नहीं बन सकते हैं। तीनों को क्लब क्रिकेट खेलने की इजाजत दी गई है, ताकि वे खेल से जुड़े रहें। इसके अलावा उन्हें कम्युनिटी क्रिकेट में 100 घंटे की सेवा भी देनी पड़ेगी।
9. ‘द पार्थेनन’ मंदिर कहाँ पर स्थित है?
‘द पार्थेनन’ मंदिर ग्रीस के एथेन्स शहर में स्थित है| इस मंदिर का निर्माण 447 ईसा पूर्व में किया गया था| इसे एथेन्स का दुर्ग भी कहा जाता है| इस मंदिर के शुरुआती दौर में यहां एथेना देवी की पूजा की जाती थी, उन्हीं के नाम पर एथेन्स शहर का नाम रखा गया था। तब ग्रीस में एथेनियन साम्राज्य की ही सत्ता चलती थी। आज भी ग्रीस के इस दुर्ग में रोमन साम्राज्य की निशानियाँ उपस्थित है।
10. भारत की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड कहाँ पर स्थित है?
भारत की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड गाजियाबाद में स्थित है| इस रोड की लम्बाई 10.30 किमी है| यह एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश गेट से करहेड़ा तक बनाई गई है| हाल ही में इस रोड का उद्घाटन किया गया है|
No comments:
Post a Comment