हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8-9 अप्रैल 2018
1. हाल ही में नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नेशनल डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को नियुक्त किया गया है| रियो चौथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किये गए है|
2. हाल ही में जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप किसे नियुक्त किया गया है?
जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप रियोको अजूमा को नियुक्त किया गया है| रियोको जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप के नियुक्त होने वाली प्रथम महिला है|
3. पतंगराव कदम कौन थे?
पतंगराव कदम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. ‘इच्छामृत्यु” किसे कहते है?
जब किसी गंभीर और लाइलाज बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए डॉक्टर की सहायता से उसके जीवन के अंत करने को “इच्छामृत्यु” कहा जाता है|
5. “फुलफिलिंग बापूज ड्रीम्स-प्राइम मिनिस्टर्स ट्रिब्यूट टू गांधीजी” पुस्तक के लेखक कौन है?
“फुलफिलिंग बापूज ड्रीम्स-प्राइम मिनिस्टर्स ट्रिब्यूट टू गांधीजी” पुस्तक के लेखक सद्गुरु जग्गी वासुदेव है| इस पुस्तक में भारत के विकास प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन किया गया है|
6. हाल ही में ‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी को सम्मानित किया गया है| दोशी को यह पुरस्कार आर्किटेक्ट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है| बालकृष्ण दोशी ‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है| इनके द्वारा बनाई गई ‘संगत’ इमारत इनकी बेहतरीन कारीगरी का नमूना है| इसकी छत गोल है, ऊपर चाइना मोजइक टाइल्स लगी है, जो न पानी रुकने देती और न ही गर्मी होने देती है| प्रकाश इस तरह से भवन में आता है कि वह टकराकर पूरे कमरे में उजाला करता है। चूंकि छत गोल है, इसलिए इनके पास कुंड बनाए हैं, ताकि ऊपर से पानी गिरकर इन कुंडों में जमा हो जाए। इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में “मिस इंटरनेशनल क्वीन” का ताज किसे पहनाया गया है?
“मिस इंटरनेशनल क्विन” का ताज वियतनाम की गुयेन हुआंग को पहनाया गया है| यह ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए विश्व की शीर्ष सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है| यह प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित की गई है|
8. हाल ही में वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप किसने जीती है?
वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप फ़्रांस के सेबेस्टियन ओगियर ने जीती है| सेबेस्टियन ने छठी बार यह ऑटो रेसिंग चैंपियनशिप जीती है। सेबेस्टियन ने स्पेन के डेनी सोर्डो और ब्रिटेन के क्रिस मीके को हराकर यह रेस जीती है। सेबेस्टियन ने सीजन की दूसरी रेस जीती है।
9. अलामो की लड़ाई कब समाप्त हुई थी?
अलामो की लड़ाई 6 मार्च 1836 में समाप्त हुई थी| इस लड़ाई में 182 टेक्सन आबादकार सैनिकों के लगभग 5,000 सैनिक मारें गए थे|
10. फ़िनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया था?
फ़िनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार 7 मार्च 1900 में दिया गया था|
Current Affairs In One Minute
1. Harsimrat Kaur Badal has inaugurated Uttarakhand’s second mega food park at Udham Singh Nagar.
हरसिमरत कौर बादल ने उधम सिंह नगर में उत्तराखंड के दूसरे मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया है।
2. Indian women cricket team captain Mithali Raj has become the first player to play the most ODI match in women’s cricket.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
3. Indian Air Force has started “Gaganshakti 2018” biggest combat exercise along the borders of Pakistan and China.
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास “गगनशक्ति 2018” शुरू किया है।
4. Prime Minister Narendra Modi and Nepali Prime Minister K.P. Sharma Oli laid the foundation stone of Petroleum pipeline between Motihari in Bihar and Amlekhganj of Nepal, which is the first international petroleum pipeline in South Asia.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने बिहार के मोतिहारी और नेपाल के अमलेखगंज के बीच पेट्रोलियम पाइपलाइन का शिलान्यास किया, जो दक्षिण एशिया की पहली अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम पाइपलाइन है।
5. Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb has launched the state component of Pradhanmantri Kaushal Vikas Yojna (PMKVY) in Agartala.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपलब कुमार देब ने अगरतला में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के राज्य घटक का शुभारंभ किया है।
6. Maharashtra government has announced to provide free chemotherapy to cancer patients.
महाराष्ट्र सरकार ने कैंसर के रोगियों को मुफ्त कीमोथेरेपी प्रदान करने की घोषणा की है।
7. Manu Bhaker has won India’s 6th gold medal at the 2018 Commonwealth Games.
मनु भाकर ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता है।
8. Indian shooter Jitu Rai and Om Prakash Mitharwal won gold and bronze medals respectively in the 10m Air Pistol event at the 21st Commonwealth Games.
भारतीय निशानेबाज़ जीतू राय और ओम प्रकाश मिथरवाल ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में 5 और पदक हासिल किए
भारतीय निशानेबाज जीतू रॉय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि हमवतन ओम प्रकाश मिथरवाल को कांस्य पदक मिला।
भारोत्तोलक प्रदीप सिंह को 105-किलोग्राम वर्ग में रजत पदक मिला।
महिला की 10-मीटर एयर राइफल स्पर्धा में, भारत की मेहुली घोष ने रजत पदक जीता जबकि हमवतन अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक जीता।
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने मौजूदा चैम्पियन सिंगापुर को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अब, भारत पदक तालिका में 8 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
पदक तालिका में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद इंग्लैंड का स्थान है।
No comments:
Post a Comment