Monday, 16 April 2018

65वें राष्ट्रीय फिल्म (सिनेमा) पुरस्कार 2018 के विजेताओं की पूरी सूची

65वें राष्ट्रीय फिल्म (सिनेमा) पुरस्कार 2018 के विजेताओं की पूरी सूची

65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. श्रीदेवी को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया है.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन जाने-माने फिल्मकार शेखर कपूर ने इसका ऐलान किया है.

बेस्ट हिंदी फिल्म की घोषणा करते हुए शेखर ने बताया कि राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को यह पुरस्कार दिया गया. वहीं 'न्यूटन' फिल्म के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया है.

बता दें कि इस 10 सदस्यीय पैनल में एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे. ये पुरस्कार 3 मई को दिए जाएंगे.
 

 

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ये रही पूरी लिस्ट
 

बेस्ट एक्टर - ऋद्धि सेन (नगर कीर्तन)

बेस्ट एक्ट्रेस - श्रीदेवी (मॉम)

बेस्ट फिल्म - विलेज रॉकस्टार्स (असमिया भाषा)

दादा साहेब फाल्के - विनोद खन्ना

इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर - बाहुबली (द कन्क्लूजन)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - दिव्या दत्ता (इरादा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - फहाद फाजिल (तोंडीमुथलम दृक्शयम)

बेस्ट डायरेक्टर - जयराज

बेस्ट हिंदी फिल्म - न्यूटन

बेस्ट तेलगु फिल्म - गाजी

बेस्ट लद्दाखी फिल्म - वॉकिंग विद द विंड

बेस्ट तमिल फिल्म - टू लेट

बेस्ट बंगाली फिल्म - मयूरक्षी

बेस्ट कन्नड़ फिल्म - हेब्बत रामाक्का

बेस्ट मलयालम फिल्म - थोंडीमुथलम दृक्शियम

बेस्ट उड़िया फिल्म - हेलो आर्सी

बेस्ट मराठी फिल्म - कच्चा लिंबू 

बेस्ट गुजराती फिल्म - दह..

बेस्ट असम फिल्म - इशू

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड - अब्बास अली मोगुल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - ए आर रहमान ('कात्रु वेलियिदाई' के लिए)

बेस्ट लिरिक्स - जे एम प्रहलाद

बेस्ट कोरियोग्राफर - गणेश आचार्य ('गोरी तू लठ्ठ मार...' गाने के लिए)

बेस्ट जूरी अवार्ड - नगर कीर्तन 

बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट - राम रज्जक (नगर कीर्तन)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - संतोष रमन (टेक ऑफ)

बेस्ट स्क्रीन प्ले -

* स्क्रीनप्ले राइटर (ओरिजनल) - संजीव पजहूर (तोंडीमुथलम दृक्शयम)

* स्क्रीनप्ले राइटर (एडाप्टेड) - जयराज (भयानकम)

* डायलॉग्स - संबित मोहंते (हेलो अर्सी) 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - 'भयानकम' 

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - शशा तिरुपति ('कात्रु वेलियिदाई' गाने के लिए)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट - बनिता दास (विलेज रॉकस्टार्स) 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...