Monday, 9 April 2018

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण - Most Important Question and Answer

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण - Most Important Question and Answer

Que – भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया ?

Ans – 1986 में

Que – विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 5 जून

Que – भारत में सर्वप्रथम जैव विविधता अधिनियम कब पारित किया गया ?

Ans – सन 2002

Que – “जैव विविधता (Biodiversity)” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग कब और किसने किया ?

Ans – Walter G. Rosen ने 1986 मे

Que – राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण का मुख्यालय भारत में कहां स्थित है ?

Ans – चेन्नई में

Que – रेड डाटा बुक क्या है ? Ecology and Environment

Ans – विलुप्त होने की कगार पर खड़ी संकटग्रस्त पौधों और पशुओं की सूची

Que – रेड डाटा बुक किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के द्वारा निकाली जाती है ?

Ans – IUCN (International Union for Conservation of Nature) के द्वारा

Que – IUCN (International Union for Conservation of Nature) का मुख्यालय कहां है ?

Ans – ग्लैंड (स्विट्जरलैंड)

Que – रेड डाटा बुक को पहली बार कब प्रदर्शित किया गया ?

Ans – 1966 में

Que – रेड डाटा बुक में संकटापन्न जीवों को किस रंग से दर्शाया गया है ?

Ans – पिंक

Que – संयुक्त राष्ट्र द्वारा कौन से दशक को जैव विविधता दशक घोषित किया गया है ?

Ans – 2011 से 2020

Que – रामसर संधि किससे संबंधित है ? Ecology and Environment

Ans – आद्र भूमियों संरक्षण व संवर्धन से संबंधित

Que – विश्व आद्र दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 2 फरवरी

Que – विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 22 मार्च

Que – विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 22 अप्रैल

Que – विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 22 मई

Que – पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 5 जून

Que – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 26 नवंबर

Que – ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ? Ecology and Environment

Ans – 16 सितंबर

Que – विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 8 मई

Que – विश्व वन्य प्राणी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 6 अक्टूबर

Que – भारत में विश्व की कितनी प्रतिशत जैव विविधता है ?

Ans – 7 से 8 प्रतिशत

Que – राष्ट्रीय प्रवाल भित्ति अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ?

Ans – पोर्ट ब्लेयर में

Que – अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 29 जुलाई को

Que – “इकोलॉजी” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?Ecology and Environment

Ans – अर्नेस्ट हैकेल ने

Que – “इकोसिस्टम” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?

Ans – ए. जी. टांसले

Que – “बायोस्फीयर रिजर्व” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?

Ans – एडवर्ड सुएस ने

Que – भारत में “प्रोजेक्ट टाइगर” कब शुरू किया गया ?

Ans – 1973 में

Que – भारत का राष्ट्रीय जैविक उद्यान कहां स्थित है ?

Ans – नई दिल्ली में

Que – भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ? Ecology and Environment

Ans – जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड – 1921 )

Que – राजीव गांधी नेशनल पार्क कहां अवस्थित है ?

Ans – कर्नाटक में

Que – नागरहोल राष्ट्रीय पार्क (कर्नाटक) को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Ans – राजीव गांधी नेशनल पार्क

Que – केरल में स्थित पेरियार अभ्यारण किस लिए प्रसिद्ध है ?

Ans – जंगली हाथियों के लिए

Que – यूनेस्को द्वारा मैन एंड बायोस्फियर प्रोग्राम (MAB) क्या है एवं इसकी शुरुआत कब हुई ?

Ans – यूनेस्को का मैन एंड बायोस्फियर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों एवं उनके पर्यावरण के मध्य संबंधों में सुधार है , इसकी शुरुआत 1971 में हुई ! 

Que – “ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क” जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है कहां स्थित है ?

Ans – हिमाचल प्रदेश में

Que – भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ? Ecology and Environment

Ans – लोकटक झील भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है , जो कि मणिपुर में स्थित है

Que – नंदा देवी जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

Ans – उत्तराखंड

Que – “शीत मरुस्थल(Cold Desert)” जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

Ans – हिमाचल प्रदेश

Que – भारत में हाथी परियोजना कब शुरू की गई ?

Ans – 1992 में

Que – जंगली गधों का अभयारण्य भारत में कहां स्थित है ?

Ans – जंगली गधों का अभ्यारण गुजरात राज्य के कच्छ के रण में स्थित है , लगभग 5000 वर्ग किलोमीटर में फैला यह भारत का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण है ! जिसकी स्थापना 1972 में की गई थी !

Que – एक सींग वाला गेंडा भारत के किन राज्यों में पाया जाता है ? Ecology and Environment

Ans – पश्चिम बंगाल एवं असम

Que – गिर के शेरों को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क / अभ्यारण का चयन किया गया है ?

Ans – श्योपुर (मध्य प्रदेश) जिले में पालपुर कुनो नामक वन्य जीव अभ्यारण का चयन एशियाई शेरों की पुनर्प्रविष्ट स्थल के रूप में किया गया है

Que – रोहिला राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – हिमाचल प्रदेश में

Que – “मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान” किसके लिए प्रसिद्ध है ?

Ans – राजस्थान में स्थित मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान भारतीय सारंग के लिए प्रसिद्ध है

Que – भारत के किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में वन्य जीव अभ्यारण है ?

Ans – मध्य प्रदेश

Que – कौन सा राज्य साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है ?

Ans – राजस्थान

Que – भारत में स्थित कौनसा नेशनल पार्क विश्व का एकमात्र फ्लोटिंग नेशनल पार्क है ?

Ans – मणिपुर में स्थित केईबुल लाजमाओ नेशनल पार्क विश्व का एकमात्र फ्लोटिंग नेशनल पार्क है !

Que – विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति कौन सी है ?

Ans – ऑस्ट्रेलिया में स्थित द ग्रेट बैरियर रीफ

Que – ओजोन परत कहां पाई जाती है ?

Ans – ओजोन परत समताप मंडल के निचले भाग में 15 से 35 किलोमीटर के बीच स्थित है

Que – वायुमंडल कई प्रकार की गैसों का मिश्रण से बना है पृथ्वी के नजदीक वायुमंडल में मुख्यतः कौन सी गैस पाई जाती है ?

Ans – पृथ्वी के नजदीक वायुमंडल में मुख्यता नाइट्रोजन गैस पाई जाती है

Que – उत्तराखंड में मनाए जाने वाला “हरेला” पर्व किससे संबंधित है ?.

Ans – पौधरोपण से

Que – खाद्य श्रंखला (फूड चेन) में मानव है ?

Ans – खाद्य श्रंखला ( फूड चेन )में मानव प्राथमिक एवं द्वितीयक उपभोक्ता दोनों होता है , क्योंकि वह शाकाहारी व मांसाहारी दोनों प्रकार के खाद्य ग्रहण कर सकता है !

Que – दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र क्या कहलाता है ?

Ans – इकोटोन ( Ecoton )

Que – कौन सा वृक्ष पारिस्थितिकी आतंकवादी माना जाता है ?

Ans – यूकेलिप्टस को पारिस्थिति आतंकवादी माना जाता है ! यूकेलिप्टस के कारण पृथ्वी का जल स्तर घट जाता है , तथा निकटस्थ भूमि की उर्वरा शक्ति का ह्रास होता है !

Que – कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र पृथ्वी के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर फैला हुआ है ?

Ans – महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र

Que – कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र सर्वाधिक स्थाई पारिस्थितिकीय तंत्र है ?

Ans – महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र

Que -पारिस्थितिकी तंत्र में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त होता है ?

Ans – सर्वाहारी को – क्योंकि यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोज्य पदार्थों को ग्रहण करते हैं , जिसकी वजह से उनको उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त होता है

Que -पारिस्थितिकी के जनक किसको माना जाता है ?

Ans – परिस्थिति के जनक जर्मन वैज्ञानिक “अर्नेस्ट हैकल” है , इन्होंने ही सर्वप्रथम पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग किया था !

Que -“पारिस्थितिकी तंत्र” की संकल्पना को सबसे पहले किसने प्रस्तावित किया ?

Ans – ए. जी.टांसले

Que -“पारिस्थितिकी स्थाई अर्थव्यवस्था है” यह किस आंदोलन का नारा है ?

Ans – चिपको आंदोलन का

Que – “परिस्थितिकी स्थाई अर्थव्यवस्था है” यह नारा किसके द्वारा दिया गया ?

Ans – सुंदरलाल बहुगुणा

Que -कौन से बनों में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है ?

Ans – उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है

Que – द ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल मुख्यता भारत में किस क्षेत्र में पाए जाते है ?

Ans – भारत में द ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पश्चिम घाट क्षेत्र के वनों में पाए जाते है

Que -नेपाल तथा भारत में वन्य जीव संरक्षण प्रयासों के रूप में “सेव (SAVE): नामक एक नया संगठन प्रारंभ किया गया है , सेव का उद्देश्य क्या है ?

Ans – टाइगर का संरक्षण करना

Que -भारत में सबसे बड़ा बाघ आवास ( Tiger Reserve ) कौन सा है ?

Ans – आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व

Que -विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति किस देश के तट के निकट पाई जाती ?

Ans – ऑस्ट्रेलिया में स्थित “द ग्रेट बैरियर रीफ” विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति है ! ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग पर कोरल सागर में स्थित एक अवरोधक प्रवाल भित्ति है , इसे वर्ष 1981 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था !

Que – ” टॉप स्लिप ” के नाम से किस राष्ट्रीय उद्यान को जाना जाता है ?

Ans – इंदिरा गांधी वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान को

Que -किसी प्रजाति को विलुप्त माना जा सकता है , जब वह अपने प्राकृतिक आवास में नहीं देखी गई हो ?

Ans – 50 वर्षों से

Que – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – कर्नाटक

Que – मानस वन्यजीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?

Ans – असम

Que – पेरियार वन्यजीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?

Ans – केरल

Que – सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – उड़ीसा

सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – जम्मू कश्मीर

Que – भारत का प्रथम तितली उद्यान कहां स्थित है ?

Ans – बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान बेंगलुरु

Que – पीलीभीत राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?

Ans – उत्तर प्रदेश

Que – राजाजी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – उत्तराखंड

अवश्य पढें – GK Trick – चट्टानों की समस्त जानकारी व ट्रिक्स

Que – नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – कर्नाटक

Que – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – असम

Que – इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – छत्तीसगढ़

Que – पलामू राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – झारखंड

Que – कौन सा बाघ आरक्षित क्षेत्र दो राज्यों में स्थित है ?

Ans – पेच बाघ आरक्षित क्षेत्र का विस्तार मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में है

Que – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए जाना जाता है ?

Ans – एक सींग वाले गैंडे के लिए

Que – गर्म पानी अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?

Ans – असम

Que – नामदफा अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?

Ans – अरुणाचल प्रदेश

Que – बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है ?

Ans – पश्चिम बंगाल

Que – भरतपुर पक्षी विहार राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – राजस्थान

Que – दाचीगाम राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है ?

Ans – जम्मू कश्मीर

Que – दाम्पा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ?

Ans – मिजोरम

Que – संजय राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

Ans – मध्य प्रदेश

Que – हरिके आर्द्रभूमि किस राज्य में स्थित है ?

Ans – पंजाब

Que – कांगेर घाटी राष्ट्रीय पार्क कहां स्थित है ?

Ans – छत्तीसगढ़

Que – कौनसा राष्ट्रीय उद्यान सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है ?

Ans – मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

Que – वर्तमान में भारत में कितने टाइगर रिजर्व है ?

Ans – 50

Que – वर्तमान में भारत में बायोस्फीयर रिजर्व की संख्या कितनी है ?

Ans – 18

Que – वर्तमान में भारत के कितने स्थल यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है ?

Ans – 36

Que – वर्तमान में भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान है

Ans – 103

Que – वर्तमान में भारत में हाथी रिजर्व की संख्या कितनी है

Ans – 32

Que – वर्तमान में भारत में कितनी रामसर वेटलैंड साइट है

Ans – 26

Que – चिनार वन्यजीव विहार किस राज्य में स्थित है

Ans – केरल

Que – वन विहार राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?

Ans – मध्य प्रदेश के भोपाल में

Que – भारत का राष्ट्रीय सामुद्रिक पार्क कहां स्थित है ?

Ans – कच्छ की खाड़ी में

 

 

 

 

 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:  •    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ...